logging - Rokthok Lekhani

...अब बारिश में नहीं डूबेंगी सेंट्रल रेलवे की पटरियां, रेलवे पर जाली से रुकेगा जलजमाव
मुंबई: मॉनसून में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित न हो, इसके लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नाला सफाई, कल्वर्ट सफाई, ट्रैक को उठाने, जलजमाव वाले एरिया में पंप लगाने इत्यादि का काम हो रहा है। बारिश के दौरान ट्रैक पर जमा पानी को निकालने के लिए जो ट्रैक के बीच में नालियां बनीं होती हैं, उनमें अक्सर कचरा या प्लास्टिक अटक जाने से परेशानी होती है। इससे बचने के लिए अब रेलवे ने लोहे की जालियां लगाने का निर्णय लिया है।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि ट्रैक के बीच में जाली लगाने से पानी निकासी में काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा जो पानी बहकर समंदर में जाता है, उसमें बहुत सारा प्लास्टिक और अन्य कचरा चला जाता है, वह भी कम होगा। सुतार ने बताया कि कई बार कचरा इतना बढ़ जाता है कि कल्वर्ट इत्यादि में निकासी का मार्ग अवरुद्ध हो जाता है और ट्रैक पर जलभराव का स्तर बढ़ने लगता है।

मध्य रेलवे फिलहाल दादर से सीएसएमटी के बीच उन एरिया में जाली लगाने का काम कर रही है, जहां शहरी इलाकों से नीचा ट्रैक है। भायखला, चुनाभट्टी और चिंचपोकली में ये काम किया जा चुका है। सीएसएमटी और मस्जिद में भी लगाया जाएगा।

नाले की सफाई के बावजूद जलजमाव पर लगेगा २५ हजार का दंड !
ठाणे : नाले की सफाई ठीक न होने के कारण बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या ठाणे शहर में देखने को मिलती है। इसके जिम्मेदार ठेकेदार होते हैं। ठेकेदार अपना कार्य उचित तरीके से करें और शहर में जलजमाव की समस्या न हो, इसलिए नाले की सफाई पर खुद ड्रोन से नजर रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही जिस किसी भी ठेकेदार द्वारा सफाई कार्य में लापरवाही बरती जाएगी, उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी ३१ मई तक नाले की सफाई का काम पूरा करना है।

नाले की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष नालों की सफाई के साथ-साथ नालों से जुड़े नालों और सड़कों के किनारे की नालियों की भी सफाई की जाएगी। हर साल नालों की ठीक से सफाई नहीं होने पर जगह-जगह पानी जमा होने की घटनाएं होती हैं, वहीं ठेकेदारों द्वारा नालों से निकाला गया कीचड़ न हटाने के कारण गंदगी की समस्या देखने को मिलती है। इस वर्ष ठेकेदार अपना कार्य उचित तरीके से करें और शहर को गंदा भी न होने दें, इसलिए मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने नाले की सफाई पर ड्रोन की नजर रखने का निर्णय लिया है।

मनपा आयुक्त खुद ड्रोन की फुटेज देखेंगे। जो भी ठेकेदार अपने कार्य में लापरवाही बरतेगा, उस पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नालों की सफाई के लिए कुल ९ करोड़ ९६ लाख ९७ हजार ९४२ रुपए खर्च किए जाएंगे।