Maharashtra - Rokthok Lekhani News

मुंबई: महाराष्ट्र एफडीए का बड़ा कदम ब्लड बैंकों के लिए पहली बार आए नए दिशा निर्देश
मुंबई : महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने राज्य के ब्लड बैंकों के लिए एक व्यापक आदेश जारी किया है। यह आदेश मरीजों और रक्त दाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिया गया है। एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

किन वैधानिक आवश्यकताओं का पालन जरूरी?
मानव रक्त और घटक ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स अधिनियम, 1940 के तहत "दवा" अधिसूचित हैं। वैध लाइसेंस के बिना रक्त केंद्र रक्त एकत्र, संसाधित, संग्रहीत या वितरित नहीं कर सकते। मुंढे ने कहा कि प्रत्येक रक्त केंद्र को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स नियम, 1945 की वैधानिक आवश्यकताओं का पालन करना होगा। दिशानिर्देशों में बुनियादी ढांचा, कर्मियों की योग्यता, दाता चयन, रक्त संग्रह और परीक्षण शामिल हैं।

आदेश का मकसद प्रावधानों का प्रभावी कार्यान्वयन
इसमें घटक तैयारी, भंडारण, लेबलिंग, बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन और रक्तदान शिविरों का आयोजन भी शामिल है। ई-रक्तकोष पोर्टल पर जानकारी का दैनिक अद्यतन और नियामक आवश्यकताओं का अनुपालन अनिवार्य है। निरीक्षणों में कुछ रक्त केंद्रों में वैधानिक आवश्यकताओं का पालन नहीं हुआ। इन प्रावधानों के प्रभावी और समान कार्यान्वयन हेतु यह आदेश जारी हुआ है।

आवश्यक सुविधाएं और कर्मचारी
ब्लड बैंकों को परामर्श कक्ष, गुणवत्ता नियंत्रण और रक्त घटक प्रसंस्करण सुविधाएं सुनिश्चित करनी होंगी। उन्हें योग्य चिकित्सा अधिकारी, तकनीकी पर्यवेक्षक, ब्लड बैंक तकनीशियन, नर्स और परामर्शदाता रखने होंगे। प्रत्येक ब्लड बैंक को 2020 के संशोधित दाता चयन मानदंडों को लागू करना होगा।

परीक्षण, भंडारण और अनुपालन
प्रत्येक रक्त इकाई का एचआयव्ही, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, सिफलिस और मलेरिया के लिए अनिवार्य परीक्षण हो। रक्त और रक्त घटकों का निर्धारित तापमान पर भंडारण सुनिश्चित करें। संदिग्ध रक्त इकाइयों के लिए अलग संगरोध सुविधाएं भी हों। रक्त बैग की लेबलिंग, रिकॉर्ड बनाए रखने और मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार रक्त घटकों को तैयार करने का पालन करें। एफडीए ने सभी रक्त केंद्रों को मौजूदा प्रथाओं की समीक्षा कर सुधारात्मक उपाय लागू करने को कहा है।

मुंबई: 'सरकारी एजेंसी को भेदभावपूर्ण कार्रवाई का अधिकार नहीं', बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र एफडीए को लगाई फटकार
मुंबई: बांबे हाईकोर्ट ने भेदभावपूर्ण और चुनिंदा कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की खिंचाई की है। कहा है कि एफडीए एक ओर राज्य सरकार के मंत्रालयों की कैंटीनों की खाद्य सामग्री और वहां की स्वच्छता में खामियां मिलने पर उन्हें मात्र व्यवस्था में सुधार का नोटिस देता है, वहीं दूसरी ओर वह प्राइवेट होटलों में मामूली खामियां मिलने पर लाइसेंस रद जैसी कार्रवाई करता है।

हाईकोर्ट के नामित चार अधिवक्ताओं के पैनल के राज्य सरकार के तीन मंत्रालयों की कैंटीनों के निरीक्षण के बाद दी गई रिपोर्ट पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने एफडीए पर टिप्पणी करते हुए सुधार के निर्देश दिए हैं। पैनल की रिपोर्ट में बताया गया है कि तीनों ही कैंटीन स्वच्छ नहीं मिलीं। वहां पर नालियां खुली हुईं और बदबूदार थीं। कैंटीन की किचेन के फर्श पर तमाम मक्खियां और काकरोच (तिलचट्टे) पाए गए। जबकि एफडीए ने अपनी रिपोर्ट में इन कैंटीनों को 98 प्रतिशत तक नियमों के अनुरूप पाया है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे और जस्टिस गौतम अंखड की पीठ ने कहा, प्राइवेट होटलों और सरकारी प्रतिष्ठानों की कैंटीनों के निरीक्षण और उन पर कार्रवाई का निर्णय लेने में एफडीए को निष्पक्ष, गैर भेदभावपूर्ण और एकरूप रहना चाहिए। मुंबई के पूर्णिमा रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद करने के एफडीए के निर्णय के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई में पीठ ने कहा, एडमिनिस्ट्रेशन ऐसी ही कार्रवाई राज्य सरकार की कैंटीनों पर करे या फिर पूर्णिमा रेस्टोरेंट को राहत दे। किसी सरकारी संस्था को भेदभावपूर्ण कार्रवाई का अधिकार नहीं है।

मुंबई : महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर सचिन अहीर के घर 2.65 की चोरी, मुंबई के खार वाले फ्लैट से गोल्ड और डायमंड गायब
मुंबई : महाराष्ट्र के विधानपरिषद के उपसभापति सचिन अहीर के घर से 5 साल में 2.65 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, शिवसेना शिंदे गुट के एमएलसी और महाराष्ट्र के विधानपरिषद के उपसभापति सचिन अहीर के घर से पिछले 5 साल में 2.7 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी हुई है। चोरी गए सामान में 100 ग्राम का सोने का बिस्किट, हीरे जड़े सोने के कंगन, हीरे जड़ी सोने की अंगूठी, पांच हीरे के हार, हीरे की अंगूठियां, चांदी के गिलास, चांदी की थालियां और लोटे शामिल हैं। साथ ही नकद पैसे भी चोरी हुए हैं।

13 अक्टूबर 2025 को कथित शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर क्षतिग्रस्त हो गया था, इसके बाद परिवार ने शुरू में यह माना कि घरेलू खर्च के लिए निकाले गए नकदी भी आग में जलकर नष्ट हो गए थे। बाद में जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि रिकॉर्डिंग के कुछ हिस्से गायब थे, जिससे संदेह और बढ़ गया। घर में चार घरेलू नौकरों ने पिछले पांच सालों में व्यवस्थित तरीके से लगभग 2.65 करोड़ रुपये की नकदी, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी किया है।

घर का नौकर प्रवीण रमेश सोलंकी अरेस्ट
वर्ली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने चोरी मामले में प्रवीण रमेश सोलंकी को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आरोपी को 28 जुलाई तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने इस चौंकाने वाले मामले में घर के नौकर प्रवीण रमेश सोलंकी को गिरफ्तार किया है।

24 सालों से सचिन अहीर के घर पर नौकर है प्रवीण
वह पिछले 24 सालों से अहीर के घर पर काम कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, सोलंकी ने चोरी का सामान बेचने और उससे मिली रकम को अपने साथियों में बांटने की बात कबूल कर ली है। सचिन अहीर ने मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजतिलक रोशन की देखरेख में जांच चल रही है। पुलिस इस मामले में फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।

कृष्णा ने बताया कि हालांकि वे फिल्म इंडस्ट्री में काम के सिलसिले में पिछले दो सालों से अपने परिवार के साथ वर्ली सी फेस पर स्थित गुलरुख बिल्डिंग खार के एक फ्लैट में रह रहे हैं। हालांकि वे अक्सर वर्ली सीफेस पर स्थित गुलरुख बिल्डिंग में अपने परिवार के घर आते-जाते रहते थे, जहां उनके माता-पिता और बहन रहते हैं। इस घटना से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है क्योंकि महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता के घर पर चोरी की यह घटना हुई है।

मुंबई : एक-दूसरे के खिलाफ भाजपा और कांग्रेस का हल्लाबोल, महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी गर्मी
मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई सहित कई जगहों पर बुधवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक दूसरे के विरुद्ध जोरदार आंदोलन किया गया। पुलिस ने आंदोलन करने वाले कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया है, जिससे कहीं भी अप्रिय घटना नहीं घट सकी है। मुंबई में कथित नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में गड़बडिय़ों के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को मुंबई में गांधी भवन से भाजपा कार्यालय तक मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रीगल सिनेमा के पास हिरासत में ले लिया। कांग्रेस का कहना था कि मार्च के दौरान भाजपा कार्यालय पहुंचकर संविधान की प्रति सौंपी जानी थी, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मार्च का नेतृत्व महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने किया। इसमें विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य नसीम खान, विधायक भाई जगताप, पूर्व सांसद भालचंद्र मुंगेकर, हुसैन दलवई, सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन से पहले गांधी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में हर्षवर्धन सपकाल ने केंद्र सरकार पर परीक्षा प्रणाली के कुप्रबंधन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में परीक्षा प्रणाली और पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य के कई जिलों में आंदोलन किया। कई जगह पर कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कई जिलों में आज जोरदार आंदोलन किया गया।

कांग्रेस पार्टी के आंदोलनों का जवाब देते हुए मुंबई में भाजपा की ओर से कांग्रेस के विरुद्ध आंदोलन किया गया। इस आंदोलन का नेतृत्व मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने किया। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने आंदोलन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले कर बाद में छोड़ दिया। अमित साटम ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी छात्रों के आंदोलन को लेकर राजनीति कर रहे हैं । राहुल गांधी की केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग राजनीतिक है। साटम ने राहुल गांधी पर देश में अस्थिरता फैलाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है।