APMC - Rokthok Lekhani News

नवी मुंबई: वाशी के एपीएमसी मार्केट में चावल की बोरियों के नीचे दबी महिला, लोगों ने सुरक्षित निकाला
नवी मुंबई: नवी मुंबई के वाशी इलाके में स्थित एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट कमिटी के गोदाम में कुछ साल पहले एक डरावना हादसा हुआ था, जिसका सीसीटीवी वीडियो अब दोबारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अनाज के बोरे गिरने से दब गई थी, जिसे उसके साथी कामगारों ने मात्र 30 सेकंड में बचाकर जान बचा ली।

गोदाम में अचानक बोरे गिरने दबी महिला
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिला गोदाम के अंदर फर्श साफ कर रही थी। अचानक चावल के बोरे रखे गए स्टैक का एक बड़ा हिस्सा उसके ऊपर गिर पड़ा। महिला सैकड़ों किलो के अनाज के बोरे के नीचे दब गई।
यह घटना एपीएमसी मार्केट के एक स्टॉल या गोदाम के अंदर हुई थी। वीडियो देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, क्योंकि महिला पूरी तरह बोरे के ढेर के नीचे दब जाती है।

लोगों ने मात्र 30 सेकंड में महिला को बचाया
सौभाग्य से गोदाम में मौजूद मठाड़ी कामगारों ने तुरंत घटना को देख लिया। वे बिना समय गंवाए दौड़े और बोरे हटाने लगे। उनकी तेजी और टीम वर्क की बदौलत महिला को मात्र 30 सेकंड में बोरे के ढेर से निकाल लिया गया। मठाड़ी कामगारों की त्वरित कार्रवाई ने महिला की जान बचा ली। अगर वे कुछ सेकंड भी देर करते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी बहादुरी और तेज सोच की सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि आपातकाल में तुरंत मदद करना कितना जरूरी है।

महिला को लगी हल्की चोटें
रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला को हल्की चोटें आई हैं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। पुराना वीडियो दोबारा वायरल यह घटना कुछ समय पहले की है, लेकिन इसका सीसीटीवी वीडियो अब फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो शेयर करते हुए मठाड़ी कामगारों की सराहना कर रहे हैं और साथ ही गोदामों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।

मुंबई : एपीएमसी में थोक सब्जी की कीमतों में वृद्धि
मुंबई : कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) में थोक सब्जी की कीमतों में 17 जून से 4 जुलाई के बीच तेज वृद्धि देखी गई है। बाजार की ताजा रिपोर्ट में आम तौर पर खाई जाने वाली सब्जियों जैसे भिंडी, टमाटर, ग्वार, फूलगोभी, टोंडली, करेला और धनिया की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। सभी सब्जियों में, भिंडी की कीमतों में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई।

औसत थोक दर 17 जून को 35 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 4 जुलाई को 75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो कि दो सप्ताह से भी कम समय में 114% की वृद्धि है। टमाटर की औसत कीमत में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो 20 रुपये से बढ़कर 21 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि प्रतिशत वृद्धि मामूली है, लेकिन व्यापारियों ने आपूर्ति में कमी और बढ़ती मांग के कारण कीमतों में वृद्धि की सूचना दी है।

कल्याण : एपीएमसी मार्केट में दिनदहाड़े विक्रेता की हत्या
कल्याण : कल्याण के एपीएमसी मार्केट में सोमवार सुबह दिनदहाड़े एक विक्रेता की हत्या कर दी गई। मामूली विवाद में एक आपराधिक प्रवृत्ति के युवक ने एक ही परिवार पर कैंची से हमला कर दहशत फैला दी। हमले में विक्रेता चमनलाल नंदलाल कारला (55) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नीतू और बेटा कार्तिक कारला गंभीर रूप से घायल हो गए। बाजारपेठ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चिराग राजकुमार सोनी (21) को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक चमनलाल कारला एपीएमसी मार्केट में केले के पत्ते बेचने का काम करते थे। रविवार को मामूली कहासुनी के बाद आरोपी चिराग ने गुस्से में आकर चमनलाल के सीने और पेट में कैंची घोंप दी। बीच-बचाव करने आए बेटे कार्तिक के पेट में भी वार किया गया और पत्नी नीतू पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस वारदात से बाजार समिति परिसर में अफरा-तफरी मच गई और भय का वातावरण बन गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी चिराग सोनी पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की गहन जांच शुरू कर दी है।

नवी मुंबई के एपीएमसी मार्केट मे हुआ शौचालय घोटाला...
नवी मुंबई : नवी मुंबई वाशी एपीएमसी मार्केट मे शौचालय घोटाला सामने आया। इस मामले मे लेख परीक्षक के बयान पर एपीएमसी पुलिस ने एनसीपी शरद पवार गुट के विधायक शशिकांत शिंदे सहित एपीएमसी के सात पूर्व अधिकारियों के खिलाफ शनिवार को शिकायत दर्ज किया है।

मुंबई कृषि उपज बाजार समिति के विभिन्न बाजारों में सार्वजनिक शौचालयों को मनमाने ढंग से पसंदीदा संगठनों को आवंटित कर 7 करोड़ 61 लाख 49 हजार 689 रुपए के नुकसान किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में जांच समिति ने विधायक शशिकांत शिंदे सहित सात वर्तमान और पूर्व अधिकारियों को दोषी पाया है। अब इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू किया है।