mercury - Rokthok Lekhani News

राज्य में पारा 44 डिग्री; चौथी और सातवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कॉलरशिप एग्जाम 24 अप्रैल को
मुंबई: राज्य शिक्षा विभाग का अजीब, असंवेदनशील और बेईमानी भरा व्यवहार एक बार फिर सामने आया है। राज्य शिक्षा विभाग की 'महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल' गर्मी के बीच में चौथी और सातवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप एग्जाम करवा रही है। जब राज्य में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया है, तब चौथी और सातवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कॉलरशिप एग्जाम रविवार, 24 अप्रैल को हो रहा है। एग्जामिनेशन काउंसिल ने सुबह 10 बजे एग्जाम सेंटर पर मौजूद रहने का निर्देश जारी किया है। हालांकि, जब गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है, तब महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल के इस अजीब फैसले से स्टूडेंट्स को बेवजह परेशानी उठानी पड़ेगी। गर्मी के बीच में पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को बहुत परेशानी हो रही है।

इस बीच, इस एग्जाम का पहला पेपर 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। दोपहर में 2 से 3.30 बजे के बीच इंग्लिश और इंटेलिजेंस टेस्ट का पेपर होगा। दोनों पेपर 75-75 मार्क्स के हैं और कई जगहों पर एग्जाम सेंटर शहर से 5 से 10 किलोमीटर दूर हैं। गर्मी के बीच में पेरेंट्स को अपने बच्चों को एग्जाम सेंटर ले जाते समय धूप से बचाने का खास ध्यान रखना होगा। इस वजह से पेरेंट्स और स्टूडेंट्स के थकने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में गर्मी के कारण स्कूलों में तय समय से पहले छुट्टियां कर दी गई हैं। शिक्षा विभाग की उलझन के कारण स्टूडेंट्स को बेवजह परेशानी हो रही है।

इसी तरह, सरकार ने 17 अक्टूबर 2025 को 5वीं और 8वीं की परीक्षा 4वीं और 7वीं की कराने का फैसला किया। पिछले सरकारी फैसले के मुताबिक, इस साल 5वीं और 8वीं की परीक्षा 22 फरवरी, 2026 को खत्म हो गई थी। नए सरकारी फैसले के मुताबिक, इस साल यह परीक्षा दो बार हो रही है। इसलिए, एजुकेशन डिपार्टमेंट की उलझन की वजह से स्टूडेंट्स को बेवजह परेशानी होगी।

मुंबई : तापमान 40 डिग्री पार, ठाणे का भी चढ़ा पारा;
मुंबई : मार्च के महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मुंबई, एमएमआर में सप्ताह की शुरुआत भीषण गर्मी से होने वाली है। तेज धूप और गर्म हवा लोगों को सताएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हवा का रुख बदलने के कारण मुंबई में दिन में 36 से 38 डिग्री, ठाणे और नवी मुंबई में 40 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान जाने का अनुमान है। मार्च की शुरुआत से ही गर्मी एमएमआर पर हावी है। 8 मार्च को कई इलाकों में हीट वेव चली।

ठाणे और नवी मुंबई में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, मुंबई में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि 6 मार्च से तापमान में गिरावट के बाद से लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार को मुंबई का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 33 डिग्री पर आ गया था, लेकिन रविवार को इसमें थोड़ी बढ़त देखने को मिली।

मुंबई में थोड़ी राहत
मौसम विभाग के अनुसार रविवार उपनगर में 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था और अब इसमें इजाफा होने वाला है। मौसम विशेषज्ञ अश्रेया शेट्टी ने बताया कि सोमवार से फिर गर्मी बढ़ने वाली है। मुंबई में 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दिन का तापमान रहेगा। अप्रैल-मई में गर्मी और बढ़ने की आशंका है।

यह है प्रमुख कारण
कल्याण-डोबिवली में तापमान 42 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। इसका बड़ा कारण राजस्थान में बना एंटी साइक्लोन है, जिसके चलते पूर्व से मुंबई की ओर गर्म हबाओं का प्रवाह शुरू हो जाएगा। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ राजेश कपड़िया ने बताया कि रात में भी तापमान 23 डिग्री रहेगा। हालांकि, एंटी साइकलोन अरब सागर की ओर बढ़ जाएगा, तो गर्मी कम होगी।

मुंबई में आनेवाले दिनों में पारा ३७ डिग्री तक पहुंच सकता - मौसम विभाग
मुंबई : मुंबई में अमूमन अक्टूबर के दूसरे-तीसरे सप्ताह से ठंड पड़ने की शुरुआत हो जाती है। हालांकि, इस बार बारिश की तरह ठंडी में भी मौसम अठखेलियां कर रहा है। अक्टूबर महीना आखिरी दिनों में चल रहा है, ऐसे में ठंडी का मौसम शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक मार्च-अप्रैल महीने की तरह ही पड़ रही गर्मी मुंबई को झुलसा रही है। दरअसल, मुंबई शहर, उपनगर और आस-पास के इलाकों में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

तापमान में बदलाव होने से यहां रात में ठंड पड़ रही है तो दिन में तेज धूप से गर्मी जैसा मौसम है। इस बीच मौसम विभाग ने डराने वाला अनुमान लगाते हुए कहा है कि आनेवाले दिनों में मुंबई में पारा ३७ डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके पीछे का कारण अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बताया गया है। इस चक्रवात से मुंबईकर चकराने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि मुंबई शहर और उसके उपनगरों में अक्टूबर की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ रही है।

भारतीय मौसम विभाग के मुंबई केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार तक मुंबई में तापमान ३७ डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के कोलाबा केंद्र ने मंगलवार को अधिकतम तापमान ३५.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि सांताक्रुज केंद्र ने अधिकतम तापमान ३६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसी तरह बुधवार को कोलाबा केंद्र ने ३५ डिग्री और सांताक्रुज केंद्र ने अधिकतम तापमान ३६.५ डिग्री दर्ज किया। हालांकि, अरब सागर में उठे भीषण चक्रवात का असर मुंबई पर नहीं पड़ा है, लेकिन शहर और उपनगरों में तापमान बढ़ गया है।

तापमान के साथ-साथ आर्द्रता भी बढ़ जाती है। मुंबई में वर्तमान में औसतन ७५ से ८० प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई है। गर्मी की बढ़ती तपिश को देखते हुए दोपहर में बाहर निकलते समय पर्याप्त सावधानी बरतने की अपील की गई है। अक्टूबर की शुरुआत से मौसम पूरे दिन तेज धूप और रात में भीषण गर्मी रहता है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते कुछ सालों से अक्टूबर २०२० रिकॉर्ड पर सबसे गर्म महीना रहा है। हालांकि, इस साल अक्टूबर में पड़ रही गर्मी साल २०२० से भी ज्यादा गर्म रहा है। दिन का औसत तापमान ३३.५ से ३६ डिग्री तक पहुंच गया है। ये अरब सागर में आए तेज चक्रवात का नतीजा है।

बदले-बदले से दिख रहे, ठाकरे... राहुल पर पारा गर्म, BJP पर नरम
मुंबई : जहां एक तरफ बीते 26 मार्च को मालेगांव की रैली में उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में राहुल गांधी का नाम लिए बिना यह स्पष्ट कहा था कि, वीर सावरकर का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। वहीं इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने MVA की एक मीटिंग करने की कोशिश की, जिससे उद्धव ठाकरे ने साफ़ किनारा कर लिया था। वहीं इसके इसके बीते सोमवार की शाम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में विपक्षी दलों की मीटिंग रखी है।

उसमें भी उद्धव ठाकरे  गैरहाजिर ही रहे। ऐसे में अब ये कयास उठ रहे हैं कि, क्या उद्धव अब सावरकर के बहाने कांग्रेस और आघाड़ी से किनारे कटने का बहाना खोज रहे हैं? हालांकि मामले यहां तक रहता तो ठीक था, लेकिन फिर कुछ अलग बातें और अब नए मौके भी बनते दिख रहे हैं। दरअसल महाराष्ट्र में सत्ता बदलने के बाद पहली बार बीते 23 मार्च को विधानभवन में अंदर जाते वक्त उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस से खूब हंसते-बतियाते दिखे थे। फिर विधानपरिषद में बीजेपी के सीनियर नेता और मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने यह कहा भी था कि शाख कब तक पेड़ से जुदा रह सकता है, अब भी वक्त है- आ अब लौट चलें। यानी एक तरफ ठाकरे गुट की कांग्रेस और MVA से दूरियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं तो दूसरी तरफ BJP के साथ दूरियों की खाई पाटने की पहल भी नजर आ रही है।

हालांकि इधर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हिन्दुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बीते सोमवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा था। शिंदे ने यहां यह भी कहा था कि शिवसेना और BJP राज्य भर में ‘सावरकर गौरव यात्रा’ निकालेगी। वहीं मौके पर मौजूद उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ संवाददाताओं को संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री शिंदे ने इन टिप्पणियों का विरोध करने के लिए ठाकरे से ‘हिम्मत’ दिखाने को कहा था। ऐसे में अब यह तो साफ़ है कि, शिंदे गुट जो कि इस समय BJP के साथ है, वह बिलकुल भी चाहेगा कि उद्धव ठाकरे गुट और BJP के कुछ नए समीकरण बने। ऐसे में अब सबकी नजर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर है जो, मौन होकर सिर्फ आने वाले समय पर नजर रख रहे हैं।