gurdwara - Rokthok Lekhani

नांदेड़ गुरुद्वारा प्रबंधन बोर्ड में केवल सिख लोगों को शामिल करने का फैसला
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि केवल सिख ही नांदेड़ गुरुद्वारा समिति का हिस्सा होंगे। नांदेड़ सिख गुरुद्वारा सचखंड श्री हजूर अचलनगर साहिब कानून, 1956 में नए संशोधन के अनुसार, 17 सदस्यों में से 12 को सीधे महाराष्ट्र सरकार की ओर से नियुक्त किया जाएगा, तीन निर्वाचित होंगे, एसजीपीसी अब केवल दो को ही नियुक्त कर सकती है। संसद या अन्य संगठनों से कोई प्रतिनिधित्व नहीं होगा।

पुराने कानून के अनुसार, हजूर साहिब बोर्ड में 17 सदस्य होते थे। तख्त में चार एसजीपीसी सदस्य, सचखंड हजूर खालसा दीवान के चार सदस्य, संसद के दो सिख सदस्य, मुख्य खालसा दीवान से एक, मराठवाड़ा के सात जिलों से सीधे चुने गए तीन सदस्य, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से एक-एक सदस्य, और नांदेड़ जिला कलेक्टर शामिल थे।

गुरुद्वारा बोर्ड में नामांकित व्यक्तियों की संख्या बढ़ाने के लिए अधिनियम में संशोधन करने के सरकार के फैसले की एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह दुखद, निंदनीय और सिख मामलों में सीधा हस्तक्षेप है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

सीएम धामी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर मुद्दे पर चर्चा के लिए समय मांगा था।नांदेड़ में तख्त हजूर साहिब सिखों के पांच सबसे प्रमुख गुरुद्वारों में से एक है। सिखों के 10वें गुरु गुरु गोबिंद सिंह का निधन यहीं हुआ था। गुरुद्वारा सचखंड बोर्ड, नांदेड़ तख्त हजूर साहिब के प्रबंधन की देखभाल करता है। इसका सालाना बजट करीब 100 करोड़ रुपये है.

दो लोगों को अमेरिका के कैलिफोर्निया के गुरुद्वारे में लगी गोली... हालत गंभीर
अमेरिका : अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मार दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पीड़ितों की हालत नाजुक बनी हुई है।  सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि शूटिंग हेट क्राइम से संबंधित नहीं है, यह दो लोगों के बीच गोलीबारी है, जो एक दूसरे को जानते थे।

शेरिफ कार्यालय ने बताया कि शूटिंग गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसायटी मंदिर में दोपहर 2:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ के कार्यालय के प्रवक्ता अमर गांधी ने कहा कि ये शूटिंग हेट क्राइम से संबंधित नहीं है और ये घटना दो लोगों के बीच गोलीबारी है, जो एक दूसरे को जानते हैं। अमर गांधी ने कहा कि तीन लोगों के बीच विवाद हुआ था।

इसी दौरान उनके बीच गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि एक शख्स ने दूसरे शख्स को गोली मार दी। ऐसा लगता है कि उस झगड़े में शामिल सभी लोग एक-दूसरे को जानते थे। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका पिछले कुछ सालों में गोलीबारी की कई घटनाएं देखने को मिली हैं।

अमेरिका में बंदूक से हिंसा आम हो गई है और यही कारण है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने उस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जो बंदूक की बिक्री के दौरान की गई पृष्ठभूमि जांच की संख्या को बढ़ाने का प्रयास करता है। पिछले हफ्ते कोलोराडो की राजधानी डेनवर में ईस्ट हाई स्कूल में हुई गोलीबारी के बाद कम से कम दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।