Mahim - Rokthok Lekhani News

बीएमसी चुनाव 2026: माहिम वार्ड 190 में शीतल गंभीर की जीत बरकरार, 121 वोटों से मिली सफलता जानिए दूसरे उम्मीदवारो को कितना मिला
मुंबई : मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 में महिम के वार्ड नंबर 190 का परिणाम बेहद रोचक और कांटे की टक्कर वाला रहा। इस वार्ड से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार शीतल सुरेश गंभीर ने जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा शिवाजी पार्क में आयोजित रैली में नाम लिए जाने के कारण यह सीट पहले से ही राजनीतिक रूप से काफी चर्चा में रही।

मतगणना के दौरान जब जीत का अंतर बेहद कम सामने आया शीतल गंभीर की जीत 121 मतों के अंतर से बरकरार रही। अनतिम परिणामों के अनुसार शीतल सुरेश गंभीर (भाजपा) को 11,468 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी वैशाली राजेश पाटणकर (शिवसेना – उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) को 11,347 वोट प्राप्त हुए। दोनों के बीच मात्र 121 वोटों का अंतर रहा, जिससे यह सीट बीएमसी चुनाव 2026 की सबसे करीबी सीटों में शामिल हो गई।

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में इंडियन नेशनल कांग्रेस के यादव दयाशंकर रामगोपाल को 2,208 वोट मिले। अपक्ष उम्मीदवार फर्नांडीस रोनाल्ड रीची को 492 वोट प्राप्त हुए, जबकि आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार प्रणाली गिरीश राऊत को 412 वोट मिले।

इसके अलावा अपक्ष उम्मीदवारों में हुसैना मुबारक शाह को 121 वोट, अनिलकुमार गुप्ता को 107 वोट, फारूक सलीम सैयद को 61 वोट, हाफिज सैयद को 33 वोट तथा मनोहर बबन डोंगरे (बालराज सेना) को 39 वोट प्राप्त हुए। अखिल भारत हिंदू महासभा के रामनाथ रामलाल कोरी को 79 वोट मिले, जबकि बहुजन रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी के शेख यास्मीन मो. हनीफ को 24 वोट प्राप्त हुए।

इस वार्ड में NOTA के पक्ष में भी 397 मतदाताओं ने मतदान किया, जो चुनाव में मतदाताओं की जागरूक भागीदारी को दर्शाता है। कुल मिलाकर वार्ड 190 का चुनाव परिणाम बेहद करीबी, चर्चित और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा।

जीत के बाद शीतल गंभीर ने कहा कि वे इस जीत को महिम की जनता के विश्वास की जीत मानती हैं और वार्ड 190 के विकास, नागरिक सुविधाओं, साफ-सफाई और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देंगी। विपक्षी उम्मीदवारों ने भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए जनता के फैसले का सम्मान किया।

माहीम वार्ड 190: पूर्व नगरसेवक वीरेन तांडेल का मनसे से इस्तीफ़ा, बीएमसी चुनाव से पहले सियासी हलचल
मुंबई के माहीम क्षेत्र की राजनीति में बीएमसी चुनाव से पहले एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। माहीम वार्ड क्रमांक 190 से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पूर्व नगरसेवक वीरेन तांडेल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफ़ा मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को पत्र लिखकर सौंपा है।

अपने इस्तीफ़ा पत्र में वीरेन तांडेल ने कहा है कि वे लंबे समय से मनसे में सक्रिय थे और पार्टी की ओर से उन्हें सम्मान और भरोसा भी मिला। लेकिन हाल के समय में माहीम विधानसभा क्षेत्र और प्रभाग स्तर पर संगठनात्मक कामकाज, निर्णय प्रक्रिया और व्यवहार को लेकर उनके मन में गहरी नाराज़गी पैदा हुई।

वीरेन टोंडल ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार, गुटबाज़ी और समन्वय की कमी लगातार देखने को मिली। उनके अनुसार यह स्थिति पार्टी की विचारधारा और मूल सिद्धांतों के विपरीत है, जिससे उनके लिए संगठन में आगे काम करना मुश्किल हो गया।

गौरतलब है कि बीएमसी चुनाव से पहले माहीम सीट शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) को मनसे के साथ युति के तहत मिली है। इस राजनीतिक समीकरण के बाद माहीम क्षेत्र में अंदरूनी हलचल पहले से ही तेज़ थी। ऐसे माहौल में एक पूर्व नगरसेवक का इस्तीफ़ा मनसे के लिए झटका माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीरेन तांडेल टिकट और संगठन में भूमिका को लेकर भी असंतुष्ट थे। उन्होंने बिना किसी व्यक्तिगत आरोप के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफ़ा देने का निर्णय लिया और राज ठाकरे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पत्र का समापन “जय महाराष्ट्र” के नारे के साथ किया।

वीरेन टोंडल के इस कदम को माहीम की स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी बीएमसी चुनावों से पहले यह इस्तीफ़ा मनसे की संगठनात्मक स्थिति और युति की जमीनी चुनौतियों को उजागर करता है। अब राजनीतिक हलकों में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।

कुर्ला में एमडी ड्रग्स रैकेट का बड़ा पर्दाफाश — ₹5.16 लाख का मेफेड्रॉन जब्त, फारुख सरवैय्या गिरफ्तार
मुंबई — कुर्ला इलाके में ड्रग्स की बिक्री के आरोप में पुलिस ने बड़ी कारवाई की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब ₹5,16,800 की कीमत वाले मेफेड्रॉन ड्रग्स बरामद की।

जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी सुबह लगभग 6:40 बजे की गई थी। जब पुलिस को संशय हुआ कि एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि कर रहा है, तब उन्होंने उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 51.68 ग्राम मेफेड्रॉन बरामद हुआ।

उस व्यक्ति का नाम फारुख अब्दुल सत्तार सरवैय्या (उम्र 50) बताया गया है। वह माहीम इलाके के दाना गल्ली का निवासी है। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर 1985 के एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क) एवं 22(क) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षकों ने बताया है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। यह देखना बाकी है कि यह मेफेड्रॉन ड्रग्स कहां से लाई गयी थी और क्या इसके पीछे किसी बड़े रैकेट का हाथ है।

माहिम क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से ड्रग तस्करी के कई मामलों का खुलासा लगातार अन्य इलाकों की पुलिस टीमों और राज्य स्तरीय एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है, जिससे यह क्षेत्र नशे के नेटवर्क का प्रमुख केंद्र बनता दिख रहा है। बाहरी पुलिस यूनिट्स द्वारा की गई कार्रवाई में कई आरोपी पकड़े गए, जबकि स्थानीय पुलिस पर निगरानी और नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बढ़ते मामलों ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और ड्रग मॉनिटरिंग पर नए सिरे से ध्यान देने की आवश्यकता दर्शाई है।

मुंबई के माहिम में इमारत गिराने के दौरान हादसा, दो लोग घायल
​मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के माहिम इलाके में बुधवार (तारीख: 29 अक्टूबर 2025) को एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक तीन मंजिला इमारत को गिराने का काम चल रहा था। इस दौरान इमारत ढह गई, जिसमें कम से कम दो लोग घायल हो गए।

​घटना का विवरण:
​यह घटना माहिम रेलवे स्टेशन के पास सेनापति बापट मार्ग पर दोपहर लगभग 1:48 बजे हुई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों के अनुसार, जॉनसन एंड जॉनसन बिल्डिंग (जिसे कुछ रिपोर्ट में उन्नति सोसाइटी भी कहा गया है) को गिराने का काम एक निजी ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था।
​जब जेसीबी मशीन का उपयोग करके इमारत के विध्वंस (demolition) का काम चल रहा था, तभी अचानक संरचना का पहला और दूसरा तल ढह गया। इमारत का कुछ हिस्सा नीचे खड़ी एक जेसीबी मशीन और पास में पार्क किए गए एक चार पहिया वाहन पर भी गिर गया।

​घायलों की स्थिति:
​हादसे में घायल हुए दो लोगों की पहचान शाहरुख खान (24) और मोहम्मद अय्यूब (24) के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल पास के रहेजा अस्पताल ले जाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, दोनों घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है।
​बचाव और जांच:

​हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, बीएमसी के वार्ड अधिकारी और मुंबई पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। बीएमसी ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को घेर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।