star - Rokthok Lekhani News

मुंबई : नाबालिग की पहाड़ी से धक्का देकर हत्या: आरोपी गिरफ्तार; क्या दोहराया गया 'सिया-केतन' जैसा हत्याकांड?
मुंबई : मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित समतानगर इलाके में एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी डिलीवरी बॉय सूरज मारुति वाघमारे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर युवती को पहाड़ी से धक्का देकर उसकी हत्या की। तकनीकी साक्ष्यों, खुफिया इनपुट और वैज्ञानिक जांच की मदद से आरोपी तक पहुंचा गया।

मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित समतानगर इलाके में एक नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस का आरोप है कि युवती के साथ रिश्ते में रहे एक डिलीवरी बॉय ने उसे पहाड़ी से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने घटना के करीब 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आखिर पुलिस को घटनास्थल पर क्या मिला?
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह दामूनगर के पीछे स्थित पहाड़ी क्षेत्र में एक किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही समतानगर पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की बारीकी से जांच कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतका की पहचान कैसे हुई और शक की सुई किस पर गई?

जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ, गुमशुदगी के रिकॉर्ड की जांच और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इन प्रयासों के बाद मृतका की पहचान हुई। जांच में यह भी सामने आया कि किशोरी का सूरज मारुति वाघमारे नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। इसके बाद पुलिस ने उसी दिशा में जांच आगे बढ़ाई।

आरोपी तक पुलिस आखिर कैसे पहुंची?
तकनीकी जानकारी और खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की तलाश शुरू की। पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है।

हत्या की असली वजह क्या थी?
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी। शुरुआती जांच में अभी तक हत्या के कारण का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। यह भी जांच की जा रही है कि वारदात पहले से बनाई गई साजिश का हिस्सा थी या किसी विवाद के बाद अचानक हुई।

24 घंटे में पुलिस ने कैसे सुलझाई गुत्थी?
डीसीपी गजानन राजमाने ने बताया कि घटनास्थल से मिले सबूत, तकनीकी जांच और खुफिया सूचनाओं की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और पूछताछ पूरी होने के बाद हत्या के पीछे की पूरी कहानी सामने लाई जाएगी।

मुंबई : लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार - मेयर रितु तावड़े
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की मेयर रितु तावड़े ने मुंबई में पिछले हफ्ते बारिश और समुद्र हाई टाइड के बीच कोस्टल रोड के वीडियो पर ट्रोल किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है। मेयर रितु तावड़े ने कहा है कि वह समुद्र में ऊंची लहरों के उठने के अलर्ट के वह कोस्टल रोड के विजिट पर गई थीं। यह कदम मुंबई के लोगों के प्रति उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा था और साफ किया कि वह 'रील्स स्टार' बनने के लिए वहां नहीं गई थीं। गौरतलब हो कि कोस्टल रोड के विजिट में मेयर रितु तावड़े ने वहां रेलिंग पर बैठे एक कपल को हटाया था। इसका वीडियो सामने आने के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। खुद आदित्य ठाकरे ने हमला बोला था।

कोस्टल रोड के वीडियो पर बोलीं रितु तावड़े
अब मुंबई में बारिश थमने और हालात सामान्य होने के बाद रितु तावड़े ने ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब देते हुए कहा है कि मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार। मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उनके काम के पीछे लोगों की सुरक्षा की चिंता थी, न कि पब्लिसिटी। रितु तावड़े ने इस पूरे मुद्दे पर बोलते हुए कहा है कि मुझे इस बात पर ट्रोल किया गया कि मेयर कोस्टल रोड पर क्या कर रही थीं। मैं कोस्टल रोड पर इसलिए गई क्योंकि मैंने छोटे बच्चों को रेलिंग के किनारे बैठे देखा। समुद्र की लहरें इतनी ऊंची थीं कि वे उन बच्चों को बहा ले जा सकती थीं। इसीलिए मैं वहां नीचे गई। रितु तावड़े ने कहा कि मुंबई की मेयर और मुंबई की एक सेवक के तौर पर मैं अपने साथी मुंबईकरों के लिए वहां गई थी। मैं वहां कोई 'रील्स स्टार' बनने नहीं गई थी। इसीलिए मैंने कहा कि मुंबईकर ही तय करेंगे कि मैं 'रील्स स्टार' हूं या 'रियल स्टार'। यह तय करने का हक किसी और को नहीं है।

मैं जमीनी स्तर की कार्यकर्ता हूं...
रितु तावड़े ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा है कि शहर के सबसे ऊंचे नागरिक पद पर होने के बावजूद भी मैं खुद को जमीनी स्तर की कार्यकर्ता ही मानती हूं। तावड़े ने कहा कि मैं लगातार काम करते हुए मैं कॉरपोरेटर बनी और वहां से मेयर के तौर पर सेवा करने के मुकाम तक पहुंची। मेरे अंदर का कार्यकर्ता हमेशा बाहर आएगा क्योंकि मैंने हमेशा जन-आंदोलनों और सड़कों पर उतरकर काम किया है। जो लोग मुझे जानते हैं, वे सब यह बात जानते हैं। रितु तावड़े ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी, लेकिन साल 2012 में वह भाजपा में शामिल हो गईं। वह घाटकोपर क्षेत्र से लगातार तीन बार अलग-अलग वार्डों से नगर निगम पार्षद (कॉर्पोरेटर) चुनी जा चुकी हैं। उन्होंने पहली बार 2012 (वार्ड 127), दूसरी बार 2017 (वार्ड 121) और तीसरी बार 2025 के बीएमसी चुनाव (वार्ड 132) में शानदार जीत हासिल की।

मुंबई :भाजपा की स्टार प्रचारक बनीं अपर्णा यादव, प्रचार के लिए मुंबई रवाना
मुंबई : केजीएमयू में धर्मांतरण के मामले में बवाल के बाद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है। वह 14 जनवरी तक मुंबई दौरे पर गई हैं। केजीएमयू में हुए बवाल पर उनका रुख पहले जैसा ही बना हुआ है। उन्होंने बताया केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में वर्ष 2024 में अवैध ब्लड स्टोरेज यूनिट की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

पिछले अपर्णा यादव प्रेसवार्ता करने के केजीएमयू में कुलपति कार्यालय पहुंची थीं। उन्होंने केजीएमयू पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसके बाद शनिवार को उन्हें भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए मुंबई भेज दिया गया है। केजीएमयू को लेकर वह लगातार बयान दे रही हैं। उनका कहना है कि केजीएमयू को आंदोलन करना है तो कर सकता है, लेकिन वह माफी नहीं मांगेंगी। जिसने गलती की है वह माफी मांगे।

बयान में यह भी बताया है कि प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग क्वीन मेरी में जुलाई 2023 से 2025 तक बिना लाइसेंस के अवैध ब्लड स्टोरेज यूनिट संचालन के मामले में उन्होंने 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। इसके बाद एसआईटी गठित की गई जिसने जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य के रूप में अमर उजाला की खबर व अस्पताल के कई दस्तावेज शामिल किए गए हैं। वह मुंबई से वापस आकर अन्य मामलों को भी प्रकाश में लाएंगी।

मुंबई : नगर निकाय चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने सांसद जिया उर्रहमान बर्क को स्टार प्रचारक नियुक्त किया
मुंबई : संभल में समाजवादी पार्टी ने सांसद जिया उर्रहमान बर्क को मुंबई और महाराष्ट्र में होने वाले महानगरपालिका (नगर निकाय) चुनावों के लिए स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची भारत निर्वाचन आयोग को भेजी। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, आठ सांसद, पांच विधायक, एक पूर्व विधायक और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। इसी सूची में सांसद जियाउर्रहमान बर्क का नाम भी शामिल किया गया है।

सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने स्टार प्रचारक बनाए जाने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की। इसके बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। समर्थकों का मानना है कि यह जिम्मेदारी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सांसद के राजनीतिक कद को और मजबूत करेगी।

पूरी ताकत से प्रचार का भरोसा
स्टार प्रचारक बनाए जाने पर सांसद बर्क ने कहा कि पार्टी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे मुंबई और महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में पूरी सक्रियता के साथ प्रचार करेंगे। उनका उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और पार्टी प्रत्याशियों को अधिक से अधिक समर्थन दिलाना है।

हालिया विवादों के कारण रहे चर्चा में
गौरतलब है कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क हाल के महीनों में कई कारणों से चर्चा में रहे हैं। 24 नवंबर 2024 को संभल में श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद विवाद से जुड़े सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा उन पर बिजली चोरी और नियमों के विरुद्ध मकान निर्माण के आरोप भी लगे थे। वहीं, उनके आवास से लगभग 200 मीटर दूर थाना नखासा क्षेत्र के खग्गू सराय में स्थित 46 वर्षों से बंद प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट 14 दिसंबर 2024 को खुलने के बाद यह मंदिर भी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था।