agencies - Rokthok Lekhani News

मुंबई : मानखुर्द के मंडला कुर्ला स्क्रैप एरिया में आग, कई एजेंसियां मौके पर
मुंबई : मानखुर्द इलाके के मंडला कुर्ला स्क्रैप एरिया में घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड के किनारे स्थित एक स्क्रैप यार्ड में अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह के समय लगभग 5:04 बजे सामने आई, जब स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटें देखीं और तुरंत इसकी सूचना संबंधित विभागों को दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही बृहन्मुंबई महानगरपालिका  के डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेल ने मौके पर कार्रवाई शुरू की।

अधिकारियों के अनुसार, आग कुर्ला स्क्रैप डीलर्स एरिया के एकता नगर क्षेत्र में लगी थी और शुरुआती जांच में पता चला कि आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित लगभग चार से पांच स्क्रैप मटीरियल यूनिट तक ही सीमित रही। राहत की बात यह रही कि घटना के समय किसी भी व्यक्ति के अंदर फंसे होने की सूचना नहीं मिली। शुरुआती जानकारी के आधार पर यह स्पष्ट किया गया कि आग लगने से कोई घायल नहीं हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंबई फायर ब्रिगेड  ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुबह 5:14 बजे इसे लेवल-I आग घोषित किया, जो कि अपेक्षाकृत कम स्तर की आग मानी जाती है। इसके बावजूद आग को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास शुरू रखे।

आग लगने की सूचना के बाद कई अन्य विभागों को भी मौके पर बुलाया गया। स्थानीय पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा, संबंधित बिजली वितरण कंपनी के कर्मचारी, पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट और BMC के वार्ड स्टाफ को घटनास्थल पर तैनात किया गया। सभी एजेंसियां मिलकर स्थिति पर नजर रख रही हैं और आग को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रही हैं। स्क्रैप यार्ड में आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग किन परिस्थितियों में लगी। फिलहाल प्राथमिकता आग को पूरी तरह बुझाने और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करने पर दी जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने भी आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। आग की वजह से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल जरूर बना, लेकिन समय पर की गई कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। दमकल विभाग और अन्य एजेंसियां मौके पर लगातार काम कर रही हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

हैदराबाद : हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम धमकी; सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप
हैदराबाद : हैदराबाद एयरपोर्ट पर रविवार तड़के बम धमकी का मेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट की कस्टमर सपोर्ट आईडी पर सुबह 3 बजे एक ईमेल आया, जिसमें बहरीन से हैदराबाद आने वाली गल्फ एयर की फ्लाइट GF-274 में बम होने की बात कही गई थी. अलर्ट मिलते ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट को तुरंत मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया. फ्लाइट में कुल 154 यात्री सवार थे. सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद यह उड़ान सुबह 11:31 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंची.

एक दिन पहले हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भेजा गया बम की धमकी भरा ईमेल पूरी तरह फर्जी साबित हुआ. एयरपोर्ट की आधिकारिक आईडी पर एक ईमेल आया था, जिसमें दावा किया गया था कि एयरपोर्ट के अराइवल एरिया के पास आरडीएक्स बम रखा गया है.

अधिकारियों के मुताबिक, मेल मिलते ही पूरे एयरपोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली. आरजीआईए आउटपोस्ट के SHO ने बताया, 'हमने तुरंत पूरे एयरपोर्ट की जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला. यह बम धमकी पूरी तरह फर्जी है.' पुलिस ने धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है.

नई दिल्ली: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी के बावजूद भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं
नई दिल्ली: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी के बावजूद अवैध गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रूपईडीहा बॉर्डर पर एक बार फिर बिना वीजा और पासपोर्ट के 2 विदेशी नागरिक पकड़े गए हैं. संयुक्त टीम ने नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक ब्रिटिश महिला और एक पाकिस्तानी मूल का ब्रिटिश पुरुष शामिल है. गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान 61 वर्षीय सुषमा कार्लिन ओलिविया और 35 वर्षीय हसन अमान सलीम के रूप में हुई है. सुषमा मूल रूप से ओडिशा की बताई जा रही हैं, जिनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट और ओसीआई कार्ड मिला है. उनका पता 25 हीर्चकॉम्ब ड्राइव, ग्लॉस्टर (यूके) दर्ज है. वहीं हसन अमान सलीम पाकिस्तानी मूल के हैं और उनका पता 1ए डलमॉर्टन रोड, मैनचेस्टर (यूके) बताया जा रहा है.

संदिग्ध तरीके से पार कर रहे थे सीमा पार
42वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावल ने फोन पर बताया कि दोनों शनिवार सुबह करीब 10 बजे नेपाल सीमा से संदिग्ध तरीके से भारत में प्रवेश कर रहे थे. इसी दौरान एसएसबी की 42वीं वाहिनी के जवानों ने रूपईडीहा बॉर्डर पर उन्हें रोककर पूछताछ की. संदिग्ध गतिविधि दिखने पर रूपईडीहा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को चेकपोस्ट पर ही हिरासत में ले लिया.

3 बार पाकिस्तान जा चुका है हसन अमान सलीम
गंगा सिंह उदावल ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी अपने भारत प्रवेश को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इसके बाद, उनके खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 14ए के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे भारत में किस उद्देश्य से प्रवेश कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि हसन अमान सलीम पिछले तीन साल में तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है, जिससे उसकी गतिविधियाँ और भी संदिग्ध मानी जा रही हैं. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों के मूवमेंट, संपर्क और यात्रा इतिहास की गहन जांच कर रही है.

नई दिल्ली : संसद भवन के पास सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध गतिविधि के चल व्यक्ति को हिरासत में लिया
नई दिल्ली : दीवार के सहारे संसद भवन में संदिग्ध युवक के घुसने के अगले ही दिन सुबह के समय संसद भवन के पास रेल भवन गोलचक्कर क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध गतिविधि के चलते एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। सीआईएसएफ कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, फिलहाल व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और उसके दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

अब तक उसकी तलाशी या दस्तावेजों से कोई संदिग्ध वस्तु अथवा गतिविधि सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक जानकारी एकत्र की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।