Bhawan - Rokthok Lekhani

पटना : बिहार बजट 2026-27 में मुंबई में बिहार भवन के लिए 314.20 करोड़ रुपए मंजूर, कुल 6153.72 करोड़ का प्रावधान
पटना : बिहार में विकास को नई ऊंचाई देने की दिशा में भवन निर्माण विभाग ने बीते वर्षों में कई महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित भवनों का निर्माण सफलतापूर्वक कराया है। इसी कड़ी में अब आगे बढ़ते हुए 314.20 करोड़ रुपये की लागत से मुंबई में बिहार भवन बनाने की योजना स्वीकृत की गई है। सरकार ने मुंबई में बिहार भवन के साथ ही प्रदेश में निर्माणाधीन योजना को पूरा करने के साथ ही भवन निर्माण विभाग के लिए वर्ष 2026-27 में 6153.72 करोड़ का प्रविधान किया है।

सरकार ने बजट में स्पष्ट उल्लेख किया है कि भवन निर्माण विभाग ने राज्य में सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र, बिहार संग्रहालय, सरदार पटेल भवन, महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र (बोधगया), राज्य अतिथि गृह (बोधगया), बापू परीक्षा परिसर (पटना), वाल्मीकिनगर (बेतिया) में वाल्मीकि सभागार तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय (दरभंगा), पटना तारामंडल का उन्नयन, नियोजन भवन तथा गर्दनीबाग, पटना में आवासीय भवन का निर्माण जैसे कार्य किए हैं।

ये सभी भवन न केवल प्रशासनिक और सांस्कृतिक जरूरतों को पूरा कर रहे हैं, बल्कि राज्य की आधुनिक पहचान भी गढ़ रहे हैं।

मुंबई में बिहार भवन नहीं प्रदेश में कैंसर अस्पताल चाहती है RJD
मुंबई : मुंबई में 'बिहार भवन' के निर्माण को लेकर सियासत जारी है. आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने शुक्रवार (23 जनवरी, 2026) को इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार को घेरा. सवाल भी उठाया. कहा कि मुंबई में 314 करोड़ की लागत से बिहार भवन निर्माण का फैसला बेहद चौंकाने वाला है. सवाल सीधा और स्पष्ट है- जब बिहार में कैंसर से लोग मर रहे हैं, तब सरकार भवन बनाने में करोड़ों रुपये क्यों खर्च कर रही है?

सुधाकर सिंह ने अपनी यह बात एक्स हैंडल के जरिए कही है. उन्होंने कहा कि बिहार की सबसे बड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था त्रासदी यह है कि आज भी राज्य में कैंसर के इलाज के लिए कोई समर्पित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल उपलब्ध नहीं है. यही कारण है कि बिहार के हजारों कैंसर मरीज इलाज के लिए मजबूरन मुंबई, दिल्ली या चेन्नई जाते हैं. यह उनकी पसंद नहीं, बल्कि मजबूरी है. जब अपने ही राज्य में इलाज की व्यवस्था नहीं होगी, तो आम आदमी आखिर जाएं भी तो कहां जाएं?

314 करोड़ की राशि मामूली रकम नहीं'
बक्सर सांसद ने कहा कि 314 करोड़ की राशि कोई मामूली रकम नहीं है. इसी राशि से बिहार में एक आधुनिक कैंसर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की नींव रखी जा सकती है. ऐसा अस्पताल जहां बिहार के मरीजों को इलाज के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर न जाना पड़े, न ट्रेन में धक्के खाने पड़ें, न ही इलाज के अभाव में जान गंवानी पड़े.
आरजेडी नेता ने कहा कि सरकार का तर्क है कि मुंबई का बिहार भवन इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए बनाया जा रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह सुविधा आम मरीजों के लिए नहीं, बल्कि अधिकारियों, नेताओं और विशेष वर्ग के लिए होगी. एक गरीब कैंसर मरीज पहले ही दवा, जांच और ऑपरेशन के खर्च से टूट चुका होता है. उसके लिए मुंबई में इलाज कराना असंभव होता है. ऐसे में भवन बनाकर सरकार किस मरीज की मदद कर रही है?

उन्होंने कहा कि यह फैसला दरअसल सरकार की सोच को उजागर करता है. सरकार यह मान चुकी है कि बिहार में बेहतर इलाज उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता नहीं है, इसलिए वह मरीजों को बाहर भेजने की व्यवस्था कर रही है. यह नीति न केवल अमानवीय है, बल्कि बिहार के स्वास्थ्य तंत्र की असफलता की खुली स्वीकारोक्ति भी है.
'अगर सरकार सच में…'

सांसद का कहना है कि अगर सरकार सच में मरीजों के हित में सोचती, तो 314 करोड़ का भवन मुंबई में बनाने के बजाय बिहार में कैंसर अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी मेडिकल कॉलेज और आधुनिक जिला अस्पतालों पर खर्च किए जाते. इससे न केवल हजारों जिंदगियां बचतीं, बल्कि बिहार के स्वास्थ्य ढांचे में स्थायी सुधार होता. आज जरूरत इस बात की है कि सरकार यह समझे कि बिहार को मुंबई में भवन नहीं चाहिए, बिहार को अपने यहां इलाज चाहिए. बिहार को कंक्रीट की इमारतें नहीं, कैंसर अस्पताल चाहिए.

शिर्डी, मुंबई, वलसाड, दौंड, सोलापुर के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू की
नई दिल्ली. उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों चला रहा है. यह कदम छुट्टियों, त्योहारों और पर्यटन सीजन में सुविधा के लिए उठाया गया. रेलवे ने इनका शेड्यूल जारी कर दिया है. सभी ट्रेनें अगले माह से चलनी शुरू हो जाएंगी जो मार्च तक चलेंगी. लोगों की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ये ट्रेनें शिर्डी, मुंबई (बांद्रा टर्मिनस), वलसाड और सोलापुर जैसे प्रमुख धार्मिक-पर्यटन स्थलों के लिए हैं. इससे यात्रियों को सुविधा होगी.

बीकानेर-साईनगर शिर्डी स्पेशल (04715/04716): बीकानेर से 7 फरवरी से 28 फरवरी तक 4 ट्रिप, साईनगर शिर्डी से 8 फरवरी से 1 मार्च तक 4 ट्रिप. इससे साई बाबा भक्तों के लिए बड़ी राहत होगी.

हिसार-खडकी स्पेशल (04725/04726): हिसार से 1 फरवरी से 22 फरवरी तक 4 ट्रिप, खडकी से 2 फरवरी से 23 फरवरी तक 4 ट्रिप.
हिसार-वलसाड स्पेशल (04727/04728): हिसार से 18-25 फरवरी तक 2 ट्रिप, वलसाड से 19-26 फरवरी तक 2 ट्रिप. गुजरात यात्रियों के लिए सुविधा होगी.
भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (04827/04828): भगत की कोठी से 7 फरवरी से 28 फरवरी तक 4 ट्रिप, बांद्रा टर्मिनस से 8 फरवरी से 1 मार्च तक 4 ट्रिप चलेगी.
अजमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (09621/09622): अजमेर से 1 फरवरी से 22 फरवरी तक 4 ट्रिप, बांद्रा टर्मिनस से 2 फरवरी से 23 फरवरी तक 4 ट्रिप.
अजमेर-दौंड स्पेशल (09625/09626): अजमेर से 5 फरवरी से 26 फरवरी तक 4 ट्रिप, दौंड से 6 फरवरी से 27 फरवरी तक 4 ट्रिप.
अजमेर-सोलापुर स्पेशल (09627/09628): अजमेर से 4 फरवरी से 25 फरवरी तक 4 ट्रिप, सोलापुर से 5 फरवरी से 26 फरवरी तक 4 ट्रिप.
जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (09705/09706): जयपुर से 1 मार्च से 29 मार्च तक 5 ट्रिप, बांद्रा टर्मिनस से 2 मार्च से 30 मार्च तक 5 ट्रिप.मुंबई यात्रियों के लिए लंबी सेवा शरू होगी.

ये स्पेशल ट्रेनें भक्तों, पर्यटकों और सामान्य यात्रियों को समय पर सुविधा देंगी.टिकट आईआरसीटीसी ऐप, वेबसाइट या स्टेशन काउंटर से बुक करें. रेलवे ने कहा कि जरूरत पड़ने पर और ट्रेनें चलाई जा सकती हैंैं. इस तरह शिर्डी दर्शन, मुंबई की सैर या वलसाड यात्रा अब बिना टेंशन हो सकेगी.

मुंबई में झारखंड भवन बनाने को लेकर विरोध नहीं है - रामदास आठवले
मुंबई : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले झारखंड दौरे पर पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा है कि झारखंड के निर्माण में शिबू सोरेन का बहुत बड़ा योगदान है और उनसे मेरे अच्छे संबंध रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मेरे मित्र हैं. रांची के पुराना विधानसभा मैदान में अपनी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राज्यस्तरीय सम्मेलन में रामदास आठवले पहुंचे थे. इस मौके पर शिव उरांव के नेतृत्व में नवगठित प्रदेश कमेटी की घोषणा की.

अलग झारखंड के लिए आंदोलन किया था शिबू सोरेन: केंद्रीय राज्यमंत्री
सम्मेलन के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि झारखंड ट्राइबल बहुल एरिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शिबू सोरेन ने झारखंड के लिए बहुत बड़ा आंदोलन किया था. अटल बिहारी बाजपेयी ने इस राज्य का निर्माण किया था. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में वे तीसरी बार मंत्री बने हैं. उन्होंने कहा कि वह पार्टी के अकेले सदस्य हैं. उन्होंने कहा कि 2015 से वे एनडीए का हिस्सा बने थे. मंत्री ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में सभी को अधिकार दिया है.

कांग्रेस राज में होता था भ्रष्टाचार: मंत्री रामदास आठवले
मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि वे कांग्रेस के साथ भी रहा है, लेकिन उसके समय में विकास का काम नहीं होता था. मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है. कांग्रेस के समय में बहुत भ्रष्टाचार हुआ है. आज सड़क, बिजली, स्वास्थ सेवा में बहुत काम हुआ है. देशभर में 57 करोड़ अकाउंट खुले हैं. जिसमें से 2.21 करोड़ अकाउंट झारखंड में खुले हैं. 1.65 करोड़ लोगों को झारखंड में मुद्रा योजना से लाभ मिला है, जबकि 33 लाख गैस कनेक्शन दिया गया है. आयुष्मान योजना से चार करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा हुआ है.

मुंबई में बिहार और झारखंड भवन का विरोध नहीं: केंद्रीय राज्यमंत्री
मुंबई में झारखंड और बिहार भवन निर्माण पर रामदास आठवले ने कहा कि मुंबई में दो राज्यों झारखंड और बिहार भवन का विरोध नहीं है. हिंदी भाषियों का विरोध नहीं करना चाहिए. नशा मुक्त भारत करने का हमारा मंत्रालय में प्रयास जारी है. साथ ही प्रत्येक जिला में ओल्ड एज होम खोलने का प्रस्ताव है. राज्य में 22 ओल्ड एज होम चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना है कि प्रत्येक जिला में ओल्ड एज होम खोला जाए.

मंत्री रामदास आठवले ने नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी का सबसे युवा अध्यक्ष नितिन नबीन बने हैं. नितिन नबीन कई बार विधायक रह चुके हैं और उनके पिता भी कई बार विधायक रहे हैं. इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की.

मुंबई में बनेगा बिहार भवन, इलाज कराने गए लोगों को मिलेगी ठहरने की सुविधाएं
मुंबई : बिहार सरकार मुंबई में बिहार के लोगों की सुविधा के लिए एक आधुनिक बिहार भवन का निर्माण कराएगी। यह भवन मुंबई के एलिफिंस्टन एस्टेट (मुंबई पोर्ट ट्रस्ट क्षेत्र) में बनेगा। भवन निर्माण विभाग ने इसका डीपीआर तैयार कर लिया है। सरकार ने परियोजना के लिए 314.20 करोड़ रुपये स्वीकृत भी कर दिए हैं।  यह बिहार भवन बेसमेंट बेसमेंट सहित करीब तीस मंजिला होगा और तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा। यहां सरकारी बैठकों और कार्यों के साथ ही विशेष रूप से उपचार के लिए मुंबई जाने वालों और उनके परिवार के लिए ठहरने की व्यवस्था भी होगी। कैंसर जैसे गंभीर रोग के शिकार जो उपचार के लिए मुंबई जाते हैं उन्हें और उनके स्वजनों को यहां डोरमेट्री व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे बिहार के आम लोगों को मुबई जैसे महंगे शहर में किफायती, सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिल सकेगा।

इस भवन में सरकारी कार्यों के लिए आधुनिक हाल और कार्यालय होंगे। मुंबई से बिहार में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने से जुड़े प्रयासों की रूपरेखा भी यहीं से तय की जा सकेगी।

बिहार भवन के निर्माण स्थल की चारदीवारी का कार्य पूरा हो चुका है, परामर्शी का चयन कर लिया गया है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।
भवन में ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एसटीपी, ग्रीन एरिया का विकास और सोलर पैनल लगाए जाएंगे। - कुमार रवि, सचिव भवन निर्माण, बिहार सरकार

परियोजना एक नजर में-
- 2752.77 वर्ग मीटर (करीब 0.68 एकड़) भूमि पर बनेगा 69 मीटर ऊंचाई वाला भवन।
- मरीजों और उनके स्वजनों के लिए 178 कमरे और 240 बेड क्षमता की डोरमेट्री होगी।
- सेंसर आधारित स्मार्ट ट्रिपल/डबल डेकर पार्किंग, कुल 233 वाहनों की व्यवस्था
- 72 सीटों वाला कॉन्फ्रेंस हॉल, कैफेटेरिया और मेडिकल रूम व अन्य सुविधाएं भी होंगी।