pomp - Rokthok Lekhani

महाराष्ट्र में दिवाली की धूमधाम के बीच कई शहरों में लगी आग...
ठाणे : लक्ष्मी पूजा के दिन छत्रपति संभाजी नगर में आग लगने की अलग-अलग घटनाओं से काफी नुकसान हुआ है. सौभाग्य से, इन घटनाओं में कोई भी घायल नहीं हुआ. उधर, अग्निकांड में 15 लाख का नुकसान हुआ है. इसलिए, कुछ आग की कॉल्स के बाद, यह देखा गया कि फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया. लक्ष्मी पूजा के दिन, रात 10 बजे के आसपास छत्रपति संभाजीनगर शहर में विभिन्न स्थानों पर आग लगने की दस घटनाएं हुईं . ये सभी आग की घटनाएं छोटी हैं और सौभाग्य से एक बड़ा नुकसान होने से बच गया क्योंकि नागरिकों ने उचित सावधानी बरती और अग्निशमन विभाग को इसके बारे में सूचित किया. कुर्ला के नेहरू नगर में अभ्युदय बैंक की इमारत में आग लगी. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

ठाणे जिले के भिवंडी शहर में आग लगने से चार दुकानें जलकर खाक हो गईं. एक स्थानीय अधिकारी ने सोमवार को यह जानकार दी. भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के आयुक्त अजय वैद्य ने बताया कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. उन्होंने बताया कि आग तीन बत्ती इलाके में स्थित खरीदारी परिसर (शॉपिंग कॉम्पलेक्स) की एक दुकान में लगी और अन्य प्रतिष्ठानों तक फैल गई.

अधिकारी ने बताया कि चार दुकानें पूरी तरह से नष्ट हो गईं, जिनमें से एक दुकान स्कूल बैग की थी और अन्य कपड़ों की थीं.  सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी तीन दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि आग पर देर रात एक बजकर 30 मिनट तक काबू पा लिया गया. अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह संभवत: शॉर्ट-सर्किट हो सकती है. पुणे शहर के शुक्रवार पेठ इलाके में एक गोदाम में आग लगी, किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है. बाद में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने धूमधाम के साथ मनाया गुडी पडवा का त्यौहार... जनता से कही ये बड़ी बात
ठाणे  : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बुधवार को मराठी नववर्ष का स्वागत करने के लिए ठाणे शहर में आयोजित गुड़ी पड़वा समारोह में शामिल हुए। गुड़ी पड़वा पर्व, मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग अपने घरों में शुभ माने जाने वाले गुड़ी (ध्वज) फहराते हैं। गुड़ी पड़वा समारोह में आए मुख्यमंत्री ने ठाणे शहर के कोपीनेश्वर मंदिर के पीठासीन देवता की पालकी को अपने कंधों पर उठाया और कुछ दूर तक चलते रहे।

उन्होंने चिंतामणि चौक पर जिम्नास्टिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और कलाकारों पर पुष्पवर्षा भी की। इस मौके पर पद्मभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध वायलिन वादक एन राजम भी उपस्थित थे। बाद में शिंदे ने ठाणे जिले के डोंबिवली शहर में गुड़ी पड़वा जुलूस में भाग लिया।  शिंदे ने कहा, त्योहारों के मौके पर सभी पाबंदियों को हटा दिया गया है।

यह देखकर अच्छा लगा कि सभी वर्गों के लोग गुड़ी पड़वा मना रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने त्योहारों को मनाने के लिए ऐहतियातन लगाई गई सभी पाबंदियों को हटा लिया है और अब हम दही हांडी, गणेश चतुर्थी, दिवाली, दशहरा और अन्य त्योहार मना सकते हैं। यह देखकर अच्छा लगता है कि संस्कृति को सही मायने में संरक्षित किया जा रहा है।

गुड़ी या गुढ़ी शब्द का अर्थ एक ध्वज होता है और पड़वा का अर्थ प्रतिपदा अमावस्या का पहला दिन होता है। किसान नई फसल के मौसम की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए यह त्योहार मनाते हैं। इस दिन लोग अपने घरों की सफाई करते हैं और उन्हें रंग-बिरंगी रंगोली से सजाते हैं और गुड़ी फहराते हैं।

गुड़ी पड़वा पर्व को लेकर मुंबई और अन्य जगहों पर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। जगह जगह पारंपरिक पोशाक में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के साथ रंगारंग शोभायात्रा निकाली जा रही हैं। संगीत, परंपरागत ढोल वादन और लेजिम नृत्य इन शोभायात्राओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं।