infection - Rokthok Lekhani News

मुंबई: अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती वायरल इन्फेक्शन और डिहाइड्रेशन का चल रहा इलाज
मुंबई: सामाजिक कार्यकर्ता और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सहयोगी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि 89 वर्षीय अन्ना हजारे को वायरल इन्फेक्शन और गंभीर डिहाइड्रेशन के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, अन्ना हजारे को सोमवार को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से दक्षिण मुंबई स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल लाया गया। इससे पहले उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अहिल्यानगर के एक स्थानीय अस्पताल में शुरुआती इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों की निगरानी में अन्ना हजारे अन्ना हजारे के सहयोगी ने बताया कि बॉम्बे हॉस्पिटल के डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं और उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे के इलाज की रणनीति तय की जाएगी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल डॉक्टर यह पता लगाने में जुटे हैं कि वायरल संक्रमण और शरीर में पानी की कमी का असर उनके स्वास्थ्य पर कितना पड़ा है।

उम्र को देखते हुए विशेष सावधानी अन्ना हजारे की उम्र 89 वर्ष है, ऐसे में डॉक्टर उनकी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरत रहे हैं। बुजुर्ग मरीजों में वायरल संक्रमण और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं, इसलिए उनकी लगातार निगरानी जरूरी होती है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और उनकी जांच की प्रक्रिया जारी है।

सामाजिक आंदोलनों का बड़ा चेहरा हैं अन्ना हजारे
अन्ना हजारे देश के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ताओं में शामिल हैं। उन्होंने लंबे समय से भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाए हैं और ग्रामीण विकास, पारदर्शिता तथा जनहित के मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। 2011 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे। उनके नेतृत्व में हुए आंदोलन ने देश की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बड़ी बहस खड़ी की थी।

मुंबई में स्वाइन फ्लू और H3N2 के संक्रमण का बढ़ा खतरा ! इस वर्ष सबसे अधिक 1196 लोग स्वाइन फ्लू और H3N2 से 686 लोग संक्रमित
मुंबई: महानगर के मौसम में जारी उतार-चढ़ाव बीमारियों की वजह हो सकता है। दिन में गर्मी और रात में ठंड होने के मौसम को इन्फ्लूएंजा- ए (स्वाइन फ्लू और H3N2) के संक्रमण के लिए अनुकूल माना जाता है। इस वर्ष वैसे भी स्वाइन फ्लू और इन्फ्लूएंजा की लहर चली।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 7 वर्षों की तुलना में इस वर्ष सबसे अधिक 1196 लोग स्वाइन फ्लू और H3N2 से 686 लोग संक्रमित मिले हैं। एक्सपर्ट्स ने घबराने के बजाय मुंबईकरों को एहतियात बरतने की सलाह दी है, क्योंकि अब ठंड शुरू होने वाली है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 में स्वाइन फ्लू के महज 3 केस मिले थे, लेकिन अगले ही वर्ष 2017 में 995 लोग संक्रमित हुए, जिसमें 17 लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी।

2018 में मात्र 25 केस रिपोर्ट हुए। 2019 में फिर स्वाइन फ्लू का वायरस वायरल हुआ। 451 लोग इससे संक्रमित हुए और 5 लोगों को जान गंवानी पड़ी। साल 2020 में 44 और 2021 में 64 केस रिपोर्ट हुए। कोविड के दौरान लोगों में बीमारी को लेकर जागरूकता और भी बढ़ी।

2022 में 346 केस रिपोर्ट हुए, लेकिन इस वर्ष स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने वालों की संख्या लगभग 1200 तक पहुंच गई है। बीएमसी अस्पताल से जुड़े एक वरिष्ठ डॉक्टर ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि स्वाइन फ्लू का एक पैटर्न रहा है। एकाएक किसी वर्ष में मामले काफी बढ़ जाते हैं। इस वर्ष भी ज्यादा केस मिले हैं। ठंड का मौसम आ रहा है, तो लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।

एच एन रिलायंस अस्पताल के आईसीयू विभाग के चेयरमैन डॉ. राहुल पंडित ने बताया कि फ्लू की लहर हर 4 से 5 साल में देखा जाता है। यह ट्रेंड हम देखते आ रहे हैं। इस वर्ष भी केस अधिक रिपोर्ट हुए। बीएमसी की रिपोर्टिंग बेहतर हुई है, लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है, हालांकि इस वर्ष अस्पताल में एडमिशन की जरूरत बहुत ही कम लोगों को पड़ी। नॉन एंटिबायॉटिक दवाइयां लेकर कई मरीज घर पर आराम से रिकवर हुए हैं।

एच एन रिलायंस अस्पताल के आईसीयू विभाग के चेयरमैन डॉ. राहुल पंडित ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। हल्की ठंड बढ़ रही है, तो इस मौसम में इन्फ्लूएंजा संक्रमण होने का जोखिम अधिक है। लोगों को घबराने की बजाय एहतियात बरतने की जरूरत है। हाइजीन पर ध्यान दें, सुबह वॉक पर थोड़ी देरी से निकले। जिन्हें सांस से संबंधित बीमारी है, उन्हें खासा ध्यान देने की जरूरत है। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं भी अपना ध्यान रखें।

कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे... महाराष्ट्र में एक्टिव केस एक हजार के पार, डरा रहे ताजा मामले
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र ले स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र ने कोरोनोवायरस के 236 नए मामले दर्ज किए, जिससे संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 81,39,737 हो गया. जबकि पिछले 24 घंटों में 92 मरीजों के ठीक होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या 79,90,001 तक पहुंच गई. उन्होंने कहा कि मृत्यु दर और रिकवरी दर क्रमशः 1.82 प्रतिशत और 98.16 प्रतिशत के साथ, राज्य में अब 1,308 सक्रिय मामले बचे हैं. अधिकारी ने कहा कि मुंबई में 52 नए मामले सामने आए, जबकि ठाणे शहर में 33 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. इसके बाद पुणे में 69 नासिक में 21, कोल्हापुर और अकोला में 13-13, औरंगाबाद में 10 और नागपुर में दो मामले सामने आए. अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कम से कम 3,834 स्वाब नमूनों को टेस्ट किया गया, जिससे कुल टेस्टिंग की संख्या बढ़कर 8,65,46,719 हो गई.

भारत में सोमवार को बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 918 नए मामले दर्ज किए गए. सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 6,350 हो गई है. सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली. इस बीच, देश में कोरोना से चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जिनमें से दो राजस्थान में, और एक-एक कर्नाटक और केरल में हुई है. मरने वालों की कुल संख्या 5,30,806 हो गई है. वहीं कोरोना से 479 मरीज एक दिन में ठीक भी हुए हैं. देशभर में कोरोना वायरस से ठीक होने वाली मरीजों की संख्या 4,41,59,182 हो गई है. नतीजतन, रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत है. इस बीच, डेली पॉजिटिविटी रेट 2.08 प्रतिशत आंकी गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.86 प्रतिशत है. साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 44,225 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या 92.03 करोड़ से अधिक हो गई.