gone - Rokthok Lekhani News

मुंबई : धार्मिक पहचान से जुड़ी गाड़ी जलाने और वीडियो बनाने मुंबई गए थे दोनों आरोपी, सरगना ने दिया था बड़ा लालच
मुंबई : सरगना ने लालच दिया था कि ऐसे वीडियो को वायरल करेंगे जिससे काफी पैसा आएगा। उसमें (आरोपियों) हिस्सा भी दिया जाएगा। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पकड़े गए लोकेश उर्फ पपला और विकास को हिंदू लिखी (धार्मिक पहचान से जुड़ी) गाड़ी जलाने और उसका वीडियो बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सरगना ने लालच दिया था कि ऐसे वीडियो को वायरल करेंगे जिससे काफी पैसा आएगा। उसमें (आरोपियों) हिस्सा भी दिया जाएगा।

जब एटीएस ने दोनों को गिरफ्तार किया तो ग्रामीणों को उनकी सच्चाई पता चली और उनकी गतिविधियों की चर्चा गांव में होने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के व्यवहार में बदलाव देखा गया था। दोनों को कुछ माह पहले मुंबई भी भेजा गया था लेकिन वहां आग लगाने की घटना को अंजाम नहीं दे सके।

ग्रामीणों ने बताया कि लोकेश मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला है जबकि विकास बुलंदशहर के शिकारपुर गांव का है। दोनों के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। लोकेश के पिता विकलांग हैं और किसी व्यक्ति के यहां मुंशी का काम करते थे जबकि विकास के पिता चालक हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों मेरठ के अगवानपुर गांव निवासी साकिब और अरबाब के संपर्क में थे। वे इन दोनों को ट्रेनिंग दे रहे थे। इनको गाड़ी जलाने और उसका वीडियो बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। सरगना साकिब ने बताया था कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी फॉलोवर्स हैं जिस पर वीडियो अपलोड करने पर काफी पैसा आएगा। उसने दोनों को ऑनलाइन कुछ पैसे भी भेजे थे। ग्रामीणों का कहना है कि 3-4 माह पहले दोनों को मुंबई भी भेजा गया था। उन्हें वहां किसी स्थान पर आगजनी करने के लिए कहा गया था लेकिन आरोपी बिना कुछ किए वापस आ गए।

खुलासे से हैरान हैं परिजन
लोकेश उर्फ पपला का परिवार छपरौला गांव की राम विहार कॉलोनी में रहता है। उसके पिता रोहतास शर्मा ने करीब 20 साल पहले अपना मकान बनाया था जो जो सड़क स्तर से नीचे पड़ गया है। दो बेटियों की शादी कर चुके हैं। लोकेश की मां करिश्मा का कूल्हा टूटा है और सिर में चोट लगी है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। लोकेश घर से एक-एक सप्ताह के लिए लापता रहता था। नशा भी करता है। 28 मार्च को पुलिस छपरौला चौकी पर बात करने के लिए कहकर घर से ले गई थी। वह बेलदारी व शादी समारोह में वेटर का काम भी करता है। घर का खर्च बड़ा बेटा लकी शर्मा संभाल रहा है जो पढ़ाई के साथ-साथ मेहनत मजदूरी भी करता है। आरोपी लोकेश हर साल कांवड़ भी लेकर आता था लेकिन आतंकी नेटवर्क से जुड़ने की बात से पिता व भाई हैरान हैं।

छपरौला में आरोपी विकास का नहीं मिला मकान
बुलंदशहर निवासी आरोपी विकास छपरौला में किराये पर रहता था लेकिन किसी को उसके मकान व रहने के बारे में जानकारी नहीं है। स्थानीय पुलिस इसका पता लगा रही है। मोहल्ले के निवासी उसे देखने और पहचाने से भी इन्कार कर रहे हैं। पुलिस ने विकास के फोटो के साथ मकान की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। एक मकान में विकास नाम का युवक मिला लेकिन वह दूसरा था। पुलिस का कहना है कि विकास 15 साल तक हरियाणा में रहा था। कुछ माह पहले ही छपरौला में किराये पर मां के साथ रह रहा था। उसकी मां घरों में काम करती है लेकिन मकान की जानकारी नहीं हो सकी है।

झांकी में सुदामा बनता था पपला
ग्रामीणों ने बताया कि लोकेश उर्फ पपला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी में सुदामा बनता था और नृत्य भी करता था, लेकिन पिछले साल के कार्यक्रम में उसने हिस्सा नहीं लिया था। अब उसके देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने से सभी अचंभित हैं। उनका कहना है कि इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि वह नशे का आदि हो गया था। रुपये के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता था।

भायखला में रेलवे अधिकारी के घर में चोरी... विदेश टूर पर गईं थी अधिकारी, नौकरानी पर FIR
मुंबई : भायखला में रहने वाली रेलवे अधिकारी रचना सिंह ने पेरिस की यात्रा की, इस दौरान उनके आवास पर चोरी हो गई। सिंह ने नौकरानी सुषमा, सुषमा के पति गोपी और सुषमा की बहन सुरेखा के खिलाफ आईपीसी की धारा 34 और 381 के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता रेलवे अधिकारी रचना सिंह 2019 से भायखला इलाके में स्थित निर्मल पार्क रेलवे ऑफिसर कॉलोनी में रह रही हैं।

शिकायतकर्ता पश्चिम रेलवे मंडल में वरिष्ठ उप महालेखाकार के पद पर कार्यरत हैं। सिंह के आवास में एक नौकर भी रहता था, यहां नौकरानी सुषमा अपने पति गोपी और अपने सात वर्षीय बेटे और पांच वर्षीय बेटी के साथ रहती है। 28 फरवरी की रात करीब 11 बजे सिंह अपने पति के साथ पेरिस जाने के लिए निकलीं और 29 फरवरी को सिंह दंपत्ति फ्लाइट से पेरिस पहुंचे।

4 मार्च को, नौकरानी सुषमा ने सिंह के कार्यालय ड्राइवर घनश्याम के मोबाइल फोन से सिंह को फोन किया और बताया कि उसका मोबाइल चोरी हो गया था और इसलिए उसने घनश्याम के मोबाइल से फोन किया था। फोन पर सुषमा ने सिंह को बताया कि वह अपनी अलमारी की चाबी घर पर भूल गई है, तब सिंह ने सुषमा से चाबी अपने पास सुरक्षित रखने को कहा।11 मार्च को सिंह घर पहुंची और बैग में रखे कपड़े अलमारी में रखने लगी। तभी उसे अपने सोने के गहनों वाले बक्से की अनुपस्थिति के बारे में पता चला। जब सिंह ने इस बारे में सुषमा और उसके पति से पूछताछ की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

रचना सिंह को सुषमा के पति और सुषमा की बहन सुषमा पर शक हो गया, जिसके बाद उन्होंने भायखला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सिंह की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, सिंह की अलमारी से दो बक्से गायब होने की सूचना मिली थी, जिसमें लगभग 5.10 लाख रुपये के गहने थे, जो चोरी हो गए थे।

X-RAY कराने गई थी लैब टेक्नीशियन ने उठाया गलत फायदा... फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
मुंबई : मुंबई पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में एक लैब टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी ने पुलिस के हवाले से बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी मुलुंड पुलिस ने की है।  मुलुंड पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करने वाले लैब टेक्नीशियन पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। आरोपी की पहचान सूरज शिंदे के रूप में हुई है।

उसे एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करने वाले लैब टेक्नीशियन ने एक्स-रे करते समय लड़की को गलत तरीके से छुआ था। इस दौरान लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। मुलुंड पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

वहीं, पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354A और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां कोर्ट ने उसे 13 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मुंबई के बांद्रा स्थित पब में महिला से छेड़खानी...दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी में बांद्रा के पब गई थी, जांच शुरू
मुंबई: एक निजी पार्टी में शामिल होने के लिए मुंबई आई 30 वर्षीय एक महिला के साथ बांद्रा के एक पब में कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। महिला का परिवार मुंबई में ही रहता है। महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत पर संज्ञान लेने के बजाय, पब प्रबंधन ने उसे पब छोड़ने के लिए कहा। डीसीपी अनिल पारसकर ने मीडिया से कहा कि हमने इंस्टाग्राम पर महिला की पोस्ट पढ़ी। उनसे संपर्क भी किया। वह बेंगलुरु में है। उनका मुंबई आना संभव नहीं है।

उनकी बहन मुंबई में है। हम उसका बयान दर्ज कर रहे हैं। पुलिस ने संबंधित पब के मॉलेस्टेशन वाली वारदात के दिन के सीसीटीवी फुटेज को भी जब्त कर लिया है। महिला के अनुसार, 25 मार्च को एक फ्रेंड की इंगेजमेंट पार्टी के लिए वह मुंबई में थी। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उसने लिखा कि,'मैं अपने परिवार के साथ बांद्रा गई थी। तभी मेरी बगल में खड़े आदमी ने मुझे टच किया। मैं इसके बाद उस पर गुस्सा भी हुई। वह बहुत शराब पिए हुए था। नशे में था, लेकिन यह किसी महिला को अनुचित तरीके से टच करने का बहाना नहीं हो सकता।

उस लड़के के दोस्त समझ गए कि उसने गलत किया है। कुछ ने उसकी तरफ से माफी मांगी, जबकि अन्य ने उसे डिफेंड करने की कोशिश की। कइयों ने महिला से शांत होने का अनुरोध किया।' महिला की पोस्ट के बाद हालांकि पब प्रबंधन की तरफ से महिला से माफी भी मांगी गई है, लेकिन महिला का कहना है कि पब प्रबंधन को जो तत्काल एक्शन लेना चाहिए था, उसमें उसने बहुत देरी की है। पुलिस ने इस केस में पब में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की है।