businessmen - Rokthok Lekhani News

गाजियाबाद : आईएसआई के गुर्गे सरदार ने मुंबई में कारोबारी और नेताओं की कराई थी रेकी, 2 बैंक खातों से भेजे 45 लाख रुपये
गाजियाबाद : पहले नाहल फिर कौशांबी और हापुड़ से पकड़े संदिग्धों से पूछताछ में रोजाना नए चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। रविवार को कौशांबी एरिया से अरेस्ट युवक नौशाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के गुर्गे सरदार उर्फ सरफराज उर्फ जोरा सिंह के इशारे पर देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी को पूछताछ में पता चला कि नौशाद ने सरदार के इशारे पर अपने दोस्त से मुंबई में कई बड़े उद्योगपतियों और राजनेताओं की रेकी कराई थी। इनके वीडियो और फोटो के साथ-साथ उनकी लोकेशन भी सरदार को भेजी गई थी। इसके अलावा झारखंड में प्रसिद्ध मंदिर समेत कुछ और संवेदनशील जगहों की रेकी कराई थी।

लोनी बॉर्डर में भी कुछ संदिग्‍धों को हिरासत में लेने की खबर
सरदार ने नौशाद को कई और टारगेट दिए थे, लेकिन पैसा न मिलने पर उसने काम करने से मना किया। इसी बीच आरोपी ने दिल्ली कैंट की भी रेकी की थी। यहां के भी वीडियो और फोटो सरदार को भेजे गए थे। उधर, सूत्र बताते हैं कि लोनी बॉर्डर क्षेत्र में भी दिल्ली पुलिस की एक टीम ने रविवार देर रात को बॉर्डर क्षेत्र में छापा मारकर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनके पास से कुछ हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। हालांकि स्थानीय पुलिस इसकी जानकारी होने से इनकार कर रही हैं। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बारे में स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।

कई राज्‍यों में संवेदनशील एरिया की रेकी की
बता दें कि 14 मार्च को पुलिस ने कई राज्यों में रेकी करने और कुछ संवेदनशील जगहों पर कैमरे लगाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। रिमांड पर लिए गए सुहैल, ईरम उर्फ महक समेत आधा दर्जन से अधिक आरोपियों से एसआईटी पूछताछ कर रही है। सोमवार को पूछताछ में तीन अन्य आरोपियों के नाम सामने आए है। जिसमे एक युवक को पुलिस ने वांछित दिखाया हुआ है। उसने कर्नाटक और राजस्थान में रेकी की थी। दूसरा आरोपी जेसीबी चालक है। उसने दिल्ली के चांदनी चौक की रेकी की थी। वहीं तीसरे आरोपी का भी नाम सामने आया है।

पंजाब और हरियाणा के खातों से आरोपियों को दिए 45 लाख
सूत्रों से पता चला है कि पंजाब और हरियाणा में सरदार दो खातों को ऑपरेट करा रहा था। एक साल के अंतराल में पंजाब के एक खाते से 30 लाख रुपये, जबकि दूसरे खाते मे 15 लाख रुपये आए हैं। सरदार के इशारे पर पैसे पहले ट्रक चालक दुर्गेश के खाते में भेजे जाते थे, फिर सरदार उन्हें अलग-अलग संदिग्धों को पैसा पहुंचाने का ऑर्डर देता था। दुर्गेश ने एक साल के अंतराल में करीब पांच लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया है। आरोपी सरदार एक कोरियर कपनी का ट्रक चलाता था। सूत्रों का कहना है कि तीन अन्य आरोपियों के नाम सामने आए है।

महाराष्ट्र की पुणे में निवेश के नाम पर कारोबारियों से 300 करोड़ रुपये की ठगी...मामला दर्ज
महाराष्ट्र : पुणे पुलिस ने निवेशकों को बड़ा लाभ देने के नाम पर उनसे 300 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बंडगार्डन थाने में शनिवार को आईपीसी और महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण (एमपीआईडी) अधिनियम के तहत एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

यह मामला एक निवेशक की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसने कथित रूप से 36 लाख रुपये गंवाए हैं.  पुलिस ने बताया कि शिकायत की शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी ने कम से कम 200 निवेशकों के नाम पर लोन लेकर उन्हें कथित रूप से धोखा दिया है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी शहर के कैंप इलाके में ‘अष्टविनायक इन्वेस्टमेंट’ नाम से एक कंपनी चलाता है और लोगों को निवेश करने पर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देता था.

उन्होंने बताया कि आरोपी ने निवेशकों के नाम पर कर्ज लिया और उन्हें बताया कि कर्ज की राशि कंपनी में निवेश की जाएगी और उन्हें बड़ा मुनाफा मिलेगा है और उन्हें ऋण नहीं चुकाना पड़ेगा. अधिकारी ने कहा कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की जांच जारी है. वहीं कुछ दिन पहले रिश्वत लेने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल के एक निरीक्षक को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है.

इन पर महाराष्ट्र के अकोला जिले से दो मामलों में गिरफ्तार एक व्यक्ति को छोड़ने के एवज में उसके बेटे से कथित रूप से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की नागपुर शाखा ने शुक्रवार को आरपीएफ के निरीक्षक और उसके सहयोगी गिरफ्तार किया. गौरतलब है कि आरपीएफ के निरीक्षक अपने इसी सहयोगी के जरिए से रिश्वत ली गई थी.