Imran - Rokthok Lekhani

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ने पाकिस्तानी सेना को दिया खुला चैलेंज, तब तुम पैदा भी नहीं हुए थे, जब...
पाकिस्तान : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान खान गिरफ्तारी और टॉर्चर किए जाने के बावजूद मुखर होकर पाक सेना की आलोचना कर रहे हैं. इमरान ने अपने ताजा बयान में सेना के प्रवक्ता को खुला चैलेंज देते हुए कहा है कि अगर वह सियासत करना चाहते हैं तो अपनी सियासी पार्टी बना लें.

इमरान खान ने पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग के डीजी मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी का नाम लेकर उन पर निशाना साधा. दरअसल, अहमद शरीफ चौधरी ने हाल में ही इमरान खान को अपने एक बयान में 'पाखंडी' कहा था. इस पर इमरान ने कहा, 'सुनो मिस्टर डीजी आईएसपीआर... तब आप पैदा भी नहीं हुए थे, जब मैं दुनिया में मुल्क का प्रतिनिधित्व कर रहा था और इसका नाम रोशन कर रहा था. इज्जत दिलवाई थी अपने मुल्क को. तुम्हें, मुझे पाखंडी कहने पर शर्म आनी चाहिए.'

इमरान यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, 'आप सियासत कर रहे हैं तो आप अपनी सियासी पार्टी क्यों नहीं बना लेते. आपको किसने अधिकार दिया कि आप मेरे ऊपर इस तरह के आरोप लगाएं. ऐसा बोलते हुए कुछ तो लिहाज करो.'

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान बोले, 'जब मैं पाकिस्तान का वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) था तो सेना की छवि अच्छी थी, लेकिन जब तत्कालीन आर्मी चीफ (बाजवा) ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा और पाकिस्तान के सबसे भ्रष्ट लोगों को सत्ता में लेकर आए तो लोगों ने सेना की आलोचना करनी शुरू की. तो सुन लो... सेना की आलोचना मेरी वजह से नहीं, बल्कि एक्स आर्मी चीफ (बाजवा) की वजह से हो रही है.'

हाईकोर्ट ने पूर्व PAK पीएम की गिरफ्तारी को बताया वैध... सेना ने भी सही ठहराया, कैद से नहीं छूटेंगे इमरान?
पाकिस्तान : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अभी शायद ही कैद से छूट पाएं. इमरान के खिलाफ उनके अपने ही मुल्क में 108 केसेस चल रहे हैं. पाकिस्तानी पुलिस ने उन्हें मंगलवार, 9 मई की शाम को नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) के आदेश पर अल कादिर ट्रस्ट घोटाले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार किया था. उसके एक दिन बाद इमरान को एक और मामले में दोषी ठहरा दिया गया. अब उन्हें तोशाखाना मामले में भी सजा सुनाई जा सकती है. वहीं, इमरान की गिरफ्तारी पर पूरे पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है. जगह-जगह हिंसा आगजनी हो रही है. हालात संभालने के लिए सेना तैनात करनी पड़ी है.

पाकिस्तान की नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक, इमरान खान की बीते रोज एक स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई, जहां से उन्हें 8 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया गया है. इमरान के वकील की ओर से दायर बेल की अर्जी को खारिज कर दिया गया है. इसका मतलब है-​ इमरान बाहर नहीं आ पाएंगे. इमरान के समर्थकों का आरोप है कि उनके नेता की जबरन गिरफ्तारी की गई, जबकि वो बेल मांगने हाईकोर्ट पहुंचे थे. इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने इमरान की​ गिरफ्तारी को अवैध बताया है. हालांकि, हाईकोर्ट ने इमरान की गिरफ्तारी को वैध ठहराया है. उनकी गिरफ्तारी पर अब पाकिस्तानी का भी बयान आया है.

पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो के बयान और कानून का हवाला देते हुए इमरान की गिरफ्तारी को सही ठहराया. ISPR ने कहा कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने सेना विरोधी नारे लगाए लगाए, सेना की संपत्तियों और प्रतिष्ठानों पर हमले किए. हम उन लोगों को नहीं बख्शेंगे जिनके द्वारा फौज को गद्दार बताया जा रहा है. पाक सेना की ओर से कहा गया कि हमने गुनहगारों की पहचान कर ली है.

अब उन्हें माकूल जवाब दिया जाएगा. पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के अनुसार, अब पाकिस्तान के हर शहर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. इमरान की गिरफ्तारी के बाद राजधानी इस्लामाबाद में कई जगह तोड़फोड़ की गई. बताया जा रहा है कि इमरान समर्थकों की सुरक्षा बलों से हिंसक झड़पों में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. सेना के कई जवान घायल हैं, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

पूर्व पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान बचेंगे या जाएंगे जेल? इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेशी आज, एक साथ 8 मामलों की सुनवाई
पूर्व पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके समर्थकों के खिलाफ पाकिस्तान में सैकड़ों केस दर्ज हो चुके हैं. कई मामले ऐसे हैं, जिनमें इमरान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. खबर है कि इमरान खान शुक्रवार (28 अप्रैल) को 8 मामलों में संयुक्त सुनवाई के लिए इस्लामाबाद की अदालत में पेश होंगे. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के चीफ इमरान खान ने अदालत में अपनी पेशी की जानकारी खुद ट्वीट करके दी है.

सुनवाई के बारे में ट्वीट करते हुए इमरान ने कहा कि शुक्रवार को मैं एक सबसे विचित्र एफआईआर के मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट के समक्ष उपस्थित होऊंगा, जो ये जाहिर करती है कि हम वास्तव में जंगलराज के अधीन हैं. जो लोग खुद को कानून से ऊपर देखते हैं, उन्होंने मेरे खिलाफ राजद्रोह के आरोप लगाकर ये एफआईआर दर्ज की थी.

इमरान ने मौजूदा हुकूमत पर और भी तल्ख टिप्पणियां कीं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी की सरकार खुद को कानून से ऊपर मानती है, इसलिए ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं जिनमें बेवजह लोगों को पीड़ा पहुंचाई जाती है. उन्होंने कहा कि शहबाज हुकूमत मुल्क में चुनाव नहीं होने देना चाहती.

पाकिस्तानी न्यूज एजेंसी ने बताया कि पीटीआई (PTI) नेता मुसरत जमशेद चीमा के अनुसार, इस्लामाबाद अदालत में पूर्व पीएम इमरान खान की उपस्थिति के दौरान बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ता उनके साथ होंगे. ऐसा इसलिए ताकि कोई इमरान तक पहुंच न सके. बता दें कि इमरान खान को गिरफ्तारी से बचाने के लिए पिछले महीने भी पीटीआई कार्यकर्ता जान पर खेल गए थे. पुलिस ने भरसक कोशिश की थी, फिर भी इमरान को पकड़ नहीं पाई थी.

पाकिस्तान की डूबती नैया को बचाने के लिए साथ आएंगे शहबाज और इमरान! दोनों की ओर से आया बड़ा बयान
इस्लामाबाद : इमरान खान ने एक घोषणा की कि वह देश के उत्थान, हित और लोकतंत्र के लिए किसी से भी बात करने और कोई भी बलिदान करने के लिए तैयार है। खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर पाकिस्तान की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग का आग्रह किया।  पीएम शहबाज द्वारा पीटीआई नेता को एक जैतून शाखा की पेशकश करने के एक दिन बाद दोनों नेताओं की टिप्पणी आई, जिसमें जोर दिया गया कि देश की निरंतर राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों को हल करने के लिए सभी राजनीतिक समूहों को बातचीत के लिए एक साथ आने की आवश्यकता होगी।

आपको बता दें, फिलहाल इमरान कई कानूनी मामलों का सामना कर रहे है, गिरफ्तारी से बच रहे है और वर्तमान में अपने जमान पार्क वाले घर में हजारों समर्थकों के साथ छिपाया हुआ है। इमरान ने ट्वीट किया, "मैं पाकिस्तान के उत्थान, हित और लोकतंत्र के लिए किसी भी बलिदान से पीछे नहीं हटूंगा। इस संबंध में, मैं किसी से भी बात करने और इसके लिए हर कदम उठाने को तैयार हूं।" इसके बाद के एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, "मैं पाकिस्तान के लोगों का दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जो आजादी के संघर्ष में हमारे साथ शामिल हुए और लाहौर सहित पूरे पाकिस्तान से हमारे कार्यकर्ताओं का भी समर्थन किया।"

इस बीच, अपनी स्वर्ण जयंती मनाने के लिए एक सत्र मेंबोलते हुए, पीएम शहबाज ने राजनीतिक नेताओं से देश की समस्याओं को दूर करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में दावा किया कि आर्थिक स्थिरता के लिए राजनीतिक स्थिरता जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण आर्थिक समय के बीच बागडोर अपने हाथ में लेकर गठबंधन प्रशासन ने राष्ट्रहित के लिए अपनी राजनीति का बलिदान कर दिया है।

उन्होंने संसद के ऊपरी सदन को सूचित किया कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ एक कर्मचारी स्तर का समझौता आगामी था। पीएम शहबाज ने कहा, "मामले की सच्चाई यह है कि जब हमने कार्यभार संभाला था, तब हमारी अर्थव्यवस्था बहुत कठिन चुनौतियों का सामना कर रही थी। हमने बातचीत की थी और आईएमएफ के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन इसका पालन नहीं किया। हमने शर्तों का सम्मान नहीं किया और शर्तों को तोड़ दिया और उनका उल्लंघन किया जिससे पाकिस्तान की छवि और भरोसे को नुकसान पहुंचा।"

उन्होंने कहा, "देश को आगे ले जाने के लिए सभी राजनीतिक ताकतों को एक साथ बैठना होगा।" हालांकि, पीएम शहबाज ने इस तथ्य पर भी दुख जताया कि पीटीआई ने वार्ता में भाग लेने के उनके हाल के दो निमंत्रणों को अस्वीकार कर दिया था। हालांकि राजनेता अक्सर प्रवचन में शामिल होते हैं, उन्होंने कहा कि पीटीआई का ऐसा नहीं करने का ट्रैक रिकॉर्ड है।