inaugurate - Rokthok Lekhani News

मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, वित्तीय भविष्य पर होगी चर्चा
मुंबई: देश में डिजिटल भुगतान और वित्तीय प्रौद्योगिकी के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच दुनिया भर के फिनटेक विशेषज्ञों का सबसे बड़ा जमावड़ा मुंबई में होने जा रहा है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ), 2026 का आयोजन आठ से 11 सितंबर तक जियो वर्ल्ड सेंटर और ट्राइडेंट, मुंबई में किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में शामिल होंगे। वह लगातार तीसरे वर्ष इस वैश्विक फिनटेक सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का आयोजन पेमेंट्स काउंसिल आफ इंडिया (पीसीआई), नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल (एफसीसी) संयुक्त रूप से कर रहे हैं। सम्मेलन में 70 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, नीति निर्माता, केंद्रीय बैंकर, नियामक, वित्तीय संस्थानों के प्रमुख, स्टार्टअप और तकनीकी विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में एजेंटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टोकनाइजेशन और क्वांटम तकनीक के वित्तीय क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव तथा इनके माध्यम से सुरक्षित, भरोसेमंद और समावेशी वित्तीय व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा होगी।

भारत से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा, सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय, वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और वित्तीय सेवा विभाग के सचिव संजय लोहिया सहित कई प्रमुख हस्तियां सम्मेलन को संबोधित करेंगी।
विदेशों से सेशेल्स की केंद्रीय बैंक गवर्नर कैरोलिन एबेल, बैंक फार इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के महाप्रबंधक पाब्लो हर्नांडेज डी. कोस, अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग की मुख्य एआई अधिकारी वैलेरी शेजेपैनिक, बैंक आफ इंग्लैंड के कार्यकारी निदेशक टाम डेविड मटन और जेपी मॉर्गन की क्रिस्टीन टैन समेत कई दिग्गज हिस्सा लेंगे।

जीएफएफ 2026 में अनेक सत्रों के दौरान नीतिगत संवाद, नियामकीय चर्चा, उद्योग परिचर्चा और बिजनेस राउंडटेबल होंगे। इसके साथ ही फिनटेक नवाचारों की प्रदर्शनी, स्टार्टअप शोकेस, कार्यशालाएं और हैकाथन भी आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन में उद्योग से जुड़े कई महत्वपूर्ण शोध एवं रिपोर्ट भी जारी की जाएंगी। जीएफएफ 2026 के चेयर क्रिस गोपालकृष्णन ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत 2047' के विजन में सार्थक योगदान देना है।

वहीं, एनपीसीआई की कार्यकारी निदेशक सोहिनी राजोला ने कहा कि एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन और क्वांटम तकनीक मिलकर वित्तीय सेवाओं का नया ढांचा तैयार कर सकती हैं। सम्मेलन इसी बदलाव को दिशा देने के लिए वैश्विक विशेषज्ञों को एक मंच पर लाएगा।

दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन
मुंबई: दहिसर-मीरा भायंदर मेट्रो को लेकर मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर आई है। दहिसर-मीरा भायंदर मेट्रो लाइन 9 में दहिसर से काशीगांव मेट्रो का पहला फेज इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगा। बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद प्रशासन को इस बारे में एक कार्यक्रम करने का निर्देश दिया है। इससे मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को बहुत फायदा होगा।

कितने फेज में चल रहा काम?
दरअसल मीरा भायंदर शहर को मुंबई से जोड़ने के लिए दहिसर-मीरा भायंदर मेट्रो लाइन 9 का काम मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने करीब सात साल पहले शुरू किया था। इस काम को दो फेज दहिसर से काशीगांव और काशीगांव से नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पहले फेज का काम लगभग पूरा हो चुका है और पिछले कुछ महीनों से मेट्रो का ट्रायल चल रहा है।

कब चलेगी मेट्रो?
इस बीच जब यह ट्रायल चल रहा था तो मेट्रो रेल सुरक्षा आयोग की एक टीम ने 1 से 3 जनवरी तक प्रोजेक्ट का इंस्पेक्शन किया। इस इंस्पेक्शन के दौरान एमएमआरडीए को कुछ छोटे-मोटे सुधार के सुझाव दिए गए थे। उन सुझावों को लागू करने का काम पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। इस वजह से लोगों में यह उत्सुकता थी कि यह मेट्रो असल में कब चलेगी।

बीजेपी विधायक का क्या दावा?
इस बीच बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से आयोजित सिल्वर जुबली उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बताया कि मीरा भयंदर में अलग-अलग कामों के मौके पर वे शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले थे। मेहता ने साफ किया कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया था कि मुख्यमंत्री खुद मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में आएंगे। इसलिए मेहता ने एक पब्लिक स्पीच में दावा किया है कि दहिसर और काशीगांव के बीच मेट्रो इसी हफ्ते से यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी।

लोगों को मिलेगी राहत
मीरा भयंदर इलाके से मुंबई जाने वाले यात्रियों को इस समय ट्रेनों में भारी भीड़ और सड़कों पर ट्रैफिक जाम की वजह से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर, दहिसर टोल प्लाजा पर हर दिन बड़ा जाम लगता है। मेट्रो शुरू होने के बाद काशीगांव, पांडुरंगवाड़ी, मीरा गांव आदि स्टेशनों से सीधे अंधेरी पहुंचा जा सकेगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुंबई : 30 सितंबर को पीएम मुंबई के वर्ली से कफ परेड तक की अंडरग्राउंड मेट्रो का उद्घाटन करेंगे
मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को मुंबई जाएंगे. इस दौरान वो मुंबईवासियों को बड़ी सौगात देंगे. पीएम मुंबई के वर्ली से कफ परेड तक की अंडरग्राउंड मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. इस मेट्रो का फर्स्ट फेज सिप्ज एमआईडीसी से आचार्य अत्रे मेट्रो स्टेशन तक शुरू है. पीएम मोदी दूसरे फेज का उद्घाटन करेंगे. मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक इस मेट्रो सर्विस की लाइन 33.5 किमी लंबी होगी. बताया जा रहा है कि इसमें कुल 27 स्टेशन होंगे जिसमें 26 स्टेशन अंडरग्राउंड होंगी. आरे से वर्ली तक का लगभग 22.5 किमी का हिस्सा पहले से ही शुरू किया जा चुका है. वहीं अब कफ परेड से लेकर वर्ली तक का 11 किमी वाला दूसरा फेज भी आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा.

सफर की दूरी होगी कम
बताया जा रहा है कि अंडरग्राउंड मेट्रो के इस फेज के उद्घाटन के बाद कोलाबा से आरे कॉलोनी तक का सफर एक घंटे से कम समय में पूरा किया जा सकेगा. यानि सड़क के 2-3 घंटे का सफर इस मेट्रो से बहुत कम समय में पूरा होगा. साथ ही यात्रियों का सफर भी आराम दायक रहेगा.

क्या बोले सीएम फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेट्रो की जानकारी देते हुए बताया कि आपने (विपक्ष) इतने सालों तक बीडीडी चॉल को विकसित नहीं होने दिया. इस देवा भाऊ ने इसे विकसित किया. उन्होंने कहा कि यह एशिया की सबसे बड़ी परियोजना है. सीएम ने कहा कि 120 फुट की जगह थी, एक मराठी व्यक्ति 520 फुट के घर में चला गया. प्रवीण दारेकर की वजह से, अभ्युदय नगर का

एक मराठी व्यक्ति 600 फुट के घर में जाएगा.
सीएम ने कहा कि हमने गिरगांव में पुनर्वास भवन भी बनाए. 1600 परियोजनाएं स्व-पुनर्विकास में चली गईं. उन्होंने कहा कि क्या आप इनमें से कम से कम एक भी कर पाए हैं? मुंबई की क्या हालत है जो आपने की है? 2000 के बाद, आपने लगातार मुंबई को पीछे रखने की कोशिश की है.

मुंबई स्टार्टअप की राजधानी बन गई’
देवेंद्र फडणवीस ने कहा पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, मुंबई स्टार्टअप की राजधानी बन गई है. इस देश का अगला बदलाव डेटा सेंटर है, इसकी 60 फीसदी क्षमता महाराष्ट्र ने पूरी की है. अगर यह अगली क्रांति है, यह महाराष्ट्र का होगा.

ठाणे : समृद्धि महामार्ग का अंतिम चरण आज खुलेगा; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उद्घाटन करेंगे
ठाणे : महाराष्ट्र में मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग का अंतिम चरण आज खुलेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इसका उद्घाटन करेंगे। इगतपुरी और ठाणे के बीच 76 किलोमीटर का रास्ता खुलने से मुंबई से नागपुर की यात्रा आसान हो जाएगी। यह दूरी अब 7-8 घंटे में तय की जा सकेगी। इस परियोजना में देश की सबसे लंबी ट्विन टनल भी शामिल है।

20 मंजिला बिल्डिंग की ऊंचाई है ब्रिज की

एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ के बीच की खाई को पाटने के लिए 20 मंजिला इमारत जितना ऊंचा व्हायडक्ट (ब्रिज) बनाया गया। कुल दो व्हायडक्ट हैं। एक की ऊंचाई 910 मीटर और दूसरे की 1295 मीटर है। इस टनल के निर्माण के दौरान देश में पहली बार हाई प्रेसर वॉटर मिस्ट सिस्टम का इस्तेमाल हुआ है। इस तकनीक के तहत अगर टनल में आग लगने का कोई हादसा होता है तो तापमान 60 डिग्री सेल्सियल पहुंचते ही फायर सिस्टम अपने आप काम करने लगेगा। टनल में लगे पाइपों से पानी की बौछार शुरू हो जाएगी। सफर के दौरान यात्रियों को इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए टनल के भीतर 'लीकी केबल' की व्यवस्था की गई है। इससे सिग्नल अच्छा आएगा।

सबसे अधिक बारिश वाला इलाका

इगतपुरी महाराष्ट्र के सबसे अधिक बारिश वाले इलाकों में आता है। इस पूरे प्रोजक्ट को 16 पैकेज में बांटा गया था। इनमें यह काम पैकेज 14 के तहत आता है। टनल के पास नदी होने के कारण इसे पूरा करने में बहुत दिक्कतों का सामान करना पड़ा। ॲफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुसार, बारिश के दौरान काम जारी रखने के लिए साइट के पास एक बांध बनाना पड़ा। भविष्य में भी टनल में पानी नहीं भरे, इसके लिए शुरुआती हिस्से में 200 मीटर तक शेड टनल बनाई गई है। डेडलाइन से पहले ही इस टनल का काम पूरा कर दिया गया।