closed - Rokthok Lekhani News

गुजरात में भारी बारिश से आफत, सूरत-मुंबई रेल सेवा पूरी तरह ठप; कई सड़कें बंद
सूरत : गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर द्वारा 23 जुलाई 2026 को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य के दक्षिण गुजरात क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई है। मात्र 6 घंटों के भीतर कई तालुकाओं में भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।

उमरपाड़ा और उमरगाम में रिकॉर्ड बारिश
बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो सूरत जिले का उमरपाड़ा तालुका सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 बजे के बीच कुल 283 मिलीमीटर (11.14 इंच) बारिश दर्ज की गई। वलसाड जिले के उमरगाम में भी कुदरत का कहर देखने को मिला, जहां 251 मिलीमीटर (9.88 इंच) वर्षा हुई।
इसके अलावा भरूच के नेत्रंग में 175 मिलीमीटर (6.89 इंच) बारिश के साथ जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

दक्षिण गुजरात के अन्य प्रभावित क्षेत्र
वलसाड और नवसारी जिलों में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। वलसाड के पारडी में 168 मिलीमीटर, नानी पोंढा में 138 मिलीमीटर और कपराडा में 123 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नवसारी के खेरगाम तालुका में 164 मिलीमीटर और वांसदा में 113 मिलीमीटर वर्षा हुई है। तापी जिले के उकाई और व्यारा में क्रमशः 125 मिलीमीटर और 116 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि डांग के वघई में 125 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

अहमदाबाद और अन्य शहरों की स्थिति
गुजरात के मुख्य शहरों में भी बारिश ने अपनी रफ्तार पकड़ी है। अहमदाबाद शहर में दोपहर 12:00 बजे तक कुल 66 मिलीमीटर (2.60 इंच) बारिश दर्ज की गई है। वहीं, सूरत शहर में 49 मिलीमीटर, वडोदरा में 16 मिलीमीटर और राज्य की राजधानी गांधीनगर में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। उत्तर गुजरात के महेसाणा जिले के बेचराजी में भी 130 मिलीमीटर (5.12 इंच) की भारी वर्षा दर्ज की गई है। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मुंबई - पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ आंशिक रूप से खुला, पुणे से मुंबई रूट अब भी बंद
मुंबई : मुंबई -पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबे समय से प्रतीक्षित ‘मिसिंग लिंक’ परियोजना का एक हिस्सा ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है, लेकिन इसे केवल एक दिशा में शुरू किए जाने से यात्रियों में असंतोष देखने को मिल रहा है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, खोपोली एग्जिट और कुसगांव के बीच बने इस नए हिस्से को मुंबई से पुणे जाने वाले वाहनों के लिए चालू कर दिया गया है। यह स्ट्रेच लोनावला-खंडाला घाट सेक्शन में लगने वाले लंबे जाम और दुर्घटनाओं की आशंका वाले हिस्से को बायपास करने के लिए तैयार किया गया है। इससे इस दिशा में यात्रा करने वालों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, दूसरी ओर पुणे से मुंबई जाने वाली लेन अभी ट्रैफिक के लिए बंद है। बताया जा रहा है कि इस हिस्से में अभी कुछ निर्माण कार्य और सुरक्षा जांचें पूरी नहीं हुई हैं, जिसके कारण इसे फिलहाल शुरू नहीं किया गया है। इससे पुणे से मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को पुरानी सड़क पर ही सफर करना पड़ रहा है, जहां जाम और समय की अधिक खपत की समस्या बनी हुई है। यात्रियों ने इस आंशिक उद्घाटन को लेकर नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि परियोजना का पूरा लाभ तभी मिलेगा जब दोनों दिशाओं में ट्रैफिक शुरू हो सकेगा। कई लोगों ने उम्मीद जताई है कि पूरा स्ट्रेच जल्द पूरी तरह चालू हो जाएगा ताकि यात्रा समय में वास्तविक कमी महसूस की जा सके।

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पुणे से मुंबई वाली लेन को अगले दो से तीन दिनों के भीतर खोलने की संभावना है। इसके लिए अंतिम चरण की सुरक्षा जांच और तकनीकी परीक्षण जारी हैं। यह ‘मिसिंग लिंक’ परियोजना मुंबई-पुणे यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से बनाई गई है। इसके पूरी तरह चालू होने के बाद यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने और पुराने घाट सेक्शन पर दबाव घटने की उम्मीद जताई जा रही है।

कसारा-आसनगाव के बीच 15 घंटे बंद रहेगी लोकल, आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा ब्लॉक, देखें पूरा शेड्यूल
मुंबई: सेंट्रल रेलवे के मुंबई मंडल की ओर से शनिवार और रविवार को कल्याण-कसारा स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन का काम किया जाएगा। इसके संबंध में ही खर्डी यार्ड के रि-मोल्डिंग के लिए उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच भी नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। यही वजह है कि विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक दोपहर 12 बजे से रविवार दोपहर 3 बजे तक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान आसनगांव और कसारा स्टेशनों के बीच सबअर्बन सर्विस बंद रहेंगी, जबकि कसारा जाने वाली लोकल ट्रेनें आसनगांव/टिटवाला स्टेशनों पर रुकेंगी और वहीं से चलेंगी।

लोकल ट्रेन रहेगी कैंसिल
ब्लॉक की वजह से शनिवार को दोपहर 2:42 बजे कसारा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए निकलने वाली लोकल ट्रेन कैंसिल रहेगी। वहीं, नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक के दौरान चलने वाली ट्रेनें 25 से 30 मिनट की देरी से चलेंगी। इस ब्लॉक का लोकल और एक्सप्रेस दोनों ट्रेन सर्विस पर बड़ा असर पड़ेगा।
आखिरी और पहली लोकल
- ब्लॉक से पहले आखिरी डाउन लोकल: शनिवार सुबह 8:33 बजे (CSMT-कसारा)
- ब्लॉक से पहले आखिरी अप लोकल: शनिवार सुबह 10:18 बजे (कसारा-CSMT)
- ब्लॉक के बाद पहली अप लोकल: रविवार सुबह 3:51 बजे (कसारा-CSMT)
- ब्लॉक के बाद पहली डाउन लोकल: रविवार सुबह 4:19 बजे (CSMT-कसारा)
मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का रद्दीकरण
-ट्रेन संख्या 11011/11012 सीएसएमटी-धुले-सीएसएमटी एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 25.04.2026)
मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन
-ट्रेन संख्या 17611 हजूर साहिब नांदेड़ - सीएसएमटी एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 24.04.2026) को मनमाड स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा
- ट्रेन संख्या 17612 सीएसएमटी - हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथी 25.04.2026) मनमाड स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट होगी |
अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का डाइवर्जन
- ट्रेन संख्या 04151 कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल और ट्रेन संख्या 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 24.04.2026) को वाया जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे से डाइवर्ट किया जाएगा।
- ट्रेन नंबर 01074 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल और ट्रेन संख्या 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 24.04.2026) को वाया मनमाड-पुणे-लोनावला-कल्याण से डायवर्ट किया जाएगा।
डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का डाइवर्जन
- ट्रेन संख्या 01143-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर स्पेशल और ट्रेन संख्या 11001 सीएसएमटी–बल्लहारशाह एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 25.04.2026) वाया कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड से डायवर्ट की जाएंगी।
- ट्रेन संख्या 12617 एर्नाकुलम-हजरत निजमुद्दीन मंगला सुपरफास्ट एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 24.04.2026) वाया पनवेल-वसई रोड-सूरत-जलगांव से डायवर्ट की जाएगी। कल्याण स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा और इसके बजाय भिवंडी रोड पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।
- ट्रेन संख्या 12137 सीएसएमटी-फिरोजपुर कैंट पंजाब मेल (यात्रा आरंभ की तिथि 25.04.2026) ठाणे-वसई रोड-नंदुरबार-जलगांव से डायवर्ट की जाएगी।
- ट्रेन संख्या 12131 दादर-साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 25.04.2026) को वाया कल्याण-कर्जत-पुणे-साईनगर शिर्डी से डायवर्ट किया जाएगा।
- ट्रेन संख्या 17057 सीएसएमटी-लिंगमपल्ली देवगिरी एक्सप्रेस (यात्रा आरंभ की तिथि 25.04.2026) को वाया कल्याण-कर्जत-लोनावला-पुणे-मनमाड से डायवर्ट किया जाएगा।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों पर चला बुलडोज, 15 अवैध ढाबे बंद, 20 वाहनों के चालान
मुंबई : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों, होटलों और पार्किंग के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को चौथी बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 15 अवैध होटल-ढाबों को बंद कराया, जबकि हाईवे पर खड़ी 20 गाड़ियों के चालान किए गए। साथ ही 10 अवैध बिजली कनेक्शन भी काटे गए। यह अभियान एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें डीएमई स्टाफ, बिजली विभाग, ट्रैफिक पुलिस, सदर थाना पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की संयुक्त टीम शामिल रही।

प्रतिष्ठानों पर भी शिकंजा कसा गया।
प्रशासन का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर ट्रकों और अन्य वाहनों की अवैध पार्किंग अक्सर गंभीर सड़क हादसों का कारण बनती है। इसी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी 26 अवैध ढाबों को बंद कराया जा चुका है, लेकिन रात के समय इनके दोबारा खुलने की शिकायतें मिलती रही हैं।

एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने कहा कि अब हर 10 दिन में नियमित कार्रवाई की जाएगी और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चालान के साथ-साथ मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध निर्माण और पार्किंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।