Air India - Rokthok Lekhani News

हैदराबाद-मुंबई Air India फ्लाइट में हंगामा, यात्रियों को करीब 1 घंटे तक विमान में बैठाए रखा
मुंबई के Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport पर रविवार को एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हैदराबाद से मुंबई पहुंची एक Air India फ्लाइट के यात्रियों को लैंडिंग के बाद करीब एक घंटे तक विमान के अंदर ही इंतजार करना पड़ा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी AI Airport Services Limited (AIASL) के कर्मचारियों की कथित हड़ताल के कारण कई उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। इसी वजह से यात्रियों को विमान से उतरने और सामान प्राप्त करने में लंबी देरी का सामना करना पड़ा।

हैदराबाद-मुंबई फ्लाइट के कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। कुछ यात्रियों ने दावा किया कि विमान लैंड होने के बाद भी उन्हें लंबे समय तक अंदर बैठाए रखा गया, जबकि बाद में बैगेज मिलने में भी काफी देरी हुई।

मुंबई एयरपोर्ट पर कई यात्रियों ने सूचना काउंटरों के बाहर लंबी कतारों और अव्यवस्था की शिकायत की। कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर पर्याप्त स्टाफ मौजूद नहीं था और यात्रियों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि तीसरे पक्ष की ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के कर्मचारियों की औद्योगिक कार्रवाई के कारण एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं प्रभावित हुईं। कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया और स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी होने की बात कही।

इस घटना के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों में काफी नाराजगी देखने को मिली। कई उड़ानों में देरी और सामान वितरण में बाधा आने से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।

फिलहाल एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन हालात सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक सहायता और अपडेट देने की प्रक्रिया जारी है।

अहमदाबाद में एयर इंडिया के AI171 प्लेन क्रैश के बाद से ही हवाई यात्रियों में डर का माहौल... 2 विमानों का यू-टर्न, एक की इमरजेंसी लैंडिंग
ब्रिटिश : पिछले 24 घंटे हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए बेहद डरावने रहे. गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के AI171 प्लेन क्रैश के बाद से ही हवाई यात्रियों में डर का माहौल है. इस प्लेन क्रैश में 270 लोगों की जान जा चुकी है. ऐसे में पिछले 24 घंटे के अंदर सामने आई तीन हवाई घटनाओं ने इस चिंता को और बढ़ा दिया. दरअसल, पिछले 24 घंटे के अंदर तीन फ्लाइट्स को हवा में उड़ान के दौरान कुछ समस्याएं आईं. इसके बाद तीन में से दो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा, जबकि एक विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

पिछले 24 घंटे में सामने आई तीन हवाई घटनाओं में पहली घटना एक ब्रिटिश फाइटर जेट के साथ हुई. ब्रिटिश फाइटर प्लेन को केरल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बताया गया है कि फाइटर जेट में फ्यूल की कमी के कारण कुछ दिक्कतें सामने आईं थीं. दूसरी घटना, लुफ्थांसा की एक फ्लाइट में रूप में सामने आई. यह फ्लाइट लुफ्थांसा से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी. लेकिन बीच हवा में विमान में बम होने की धमकी मिली. इसके तुरंत बाद ही फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस फ्रैंकफर्ट लौटना पड़ा.

वहीं, तीसरी घटना एयर इंडिया की एक फ्लाइट के साथ घटी. एयर इंडिया की फ्लाइट AI-315 हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन, 200 से ज्यादा यात्रियों लेकर उड़ान भरने के बाद बोइंग 787 विमान में हवा में ही कुछ तकनीकि खराबी के शक के बाद फ्लाइट को वापस हांगकांग लौटना पड़ा. हालांकि, इन तीनों घटनाओं में किसी हवाई यात्री या विमान के क्रू सदस्यों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन हवाई यात्रा को लेकर लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने यात्रियों के बीच चिंता को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है.

विमान में दिक्कत सामने आने के बाद एयर इंडिया ने क्या कहा?
विमान में तकनीकि खराबी को लेकर एयर इंडिया ने कहा, “हम यात्रियों को उनके गंतव्य दिल्ली पहुंचाने के लिए जल्द-से-जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं. एयर इंडिया यात्रियों को हुई असुविधा को कम करने के लिए हरसंभव मदद करने में जुटा हुआ है.”

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, सवार थे 322 यात्री, आनन-फानन में वापस लौटा विमान
नई दिल्ली। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहा एयर इंडिया का विमान सोमवार सुबह बम की धमकी मिलने के बाद फिर मुंबई लौट आया। मुंबई में लैंड होने के बाद विमान की तलाशी ली गई। विमान में कुल 321 यात्री सवार थे। जिस समय बम की धमकी मिली, तब विमान आठ घंटे का सफर तय कर चुका था और अजरबैजान के ऊपर उड़ रहा था। चालक दल को बम की धमकी मिली थी। बोइंग 777 विमान में 303 यात्री और 19 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान ने अपना रास्ता बदला और मुंबई लौट आया। लैंडिंग के बाद बम का पता लगाने की प्रक्रिया अपनाई गई, जो आखिरी में धोखा साबित हुई।

विमान ने तड़के करीब 2 बजे मुंबई से उड़ान भरी और सुबह करीब 10.25 बजे मुंबई वापस लौटा।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी हवाई अड्डे तक की उड़ान संख्या ए आई-119 को यात्रा पूरी करने में करीब 15 घंटे लगते हैं। एयर इंडिया ने कहा है कि अब यह उड़ान कल सुबह 5 बजे उड़ान भरेगी।एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि संभावित सुरक्षा खतरे के बाद मुंबई लौटने का फैसला लिया गया। यात्रियों को आवास, भोजन और अन्य सहायता प्रदान की गई है।

एयर इंडिया के विमान में बम की धमकी... न्यूयॉर्क जा रही मुंबई की फ्लाइट दिल्ली में लैंड
मुंबई : मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को सोमवार (14 अक्टूबर 2024) उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दिल्ली में लैंड कराना पड़ा. दरअसल, फ्लाइट एआई119 को विशेष सुरक्षा अलर्ट मिला और सरकार की सुरक्षा नियामक समिति के निर्देश पर उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया गया है. सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल पर हैं.

एयर इंडिया का कहना है कि विमान फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर है. यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत प्लेन की जांच की जा रही है. इसी तरह की धमकी 22 अगस्त को भी मिली थी. उस वक्त कहा गया था कि एयर इंडिया के एक विमान में बम है, यह फ्लाइट मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही थी. इसके बाद हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लगाई गई थी.