drains - Rokthok Lekhani News

मुंबई : नदियों और नालों की सफाई में सख्त निगरानी के निर्देश
मुंबई : नदियों और नालों से गाद निकालने के काम में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अब डिप्टी और असिस्टेंट इंजीनियरों को पूरे समय साइट पर मौजूद रहना होगा। एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर (प्रोजेक्ट्स) अभिजीत बांगर ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि हर नाले और हर दिन के काम की सख्त प्लानिंग के अनुसार निगरानी जरूरी है और सिस्टम में रोजाना अपडेट करना अनिवार्य होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्री-मानसून तैयारियों के तहत चल रहे गाद निकालने के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासकर तैरते हुए ठोस कचरे, जैसे प्लास्टिक, को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर जालीदार बैरियर लगाना जरूरी कर दिया गया है। यदि यह व्यवस्था लागू नहीं की गई तो कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई में मानसून से पहले नदियों और बड़े-छोटे नालों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में अभिजीत बांगर ने पश्चिमी उपनगरों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गोरेगांव (ईस्ट) स्थित वलभट नदी, गोरेगांव (वेस्ट) मेट्रो स्टेशन के पास ओशिवारा नदी, गजधरबंध पंपिंग स्टेशन के पास SNDT नाला और सांताक्रूज़ (वेस्ट) के नॉर्थ एवेन्यू नाले का ऑन-साइट दौरा किया। गोरेगांव (ईस्ट) में निरीक्षण के दौरान उन्होंने वलभट नदी के गाद निकालने के कार्य की समीक्षा की, जो संजय गांधी नेशनल पार्क से निकलकर विभिन्न क्षेत्रों से होकर बहती है और आगे बिंबिसार नाले में मिलती है। उन्होंने निर्देश दिए कि निकाली गई गाद को तय समय में हटाया जाए और उसे दोबारा नदी में जाने से रोका जाए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारी मशीनरी लगाने के लिए रैंप स्टॉर्म वॉटर ड्रेन और वार्ड इंजीनियरों की देखरेख में बनाए जाएं, और संबंधित इंजीनियरों की लगातार मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रैंप वाली जगहों पर काम का उद्देश्य स्पष्ट करने के लिए साइन बोर्ड लगाए जाएं ताकि लोगों में भ्रम की स्थिति न बने। नगर प्रशासन ने साफ किया है कि मानसून से पहले सभी प्रमुख नदियों और नालों की सफाई समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।

मुंबई : ठेकेदार खुद डाल रहे नालों में मलबा... मॉनसून से पहले नाले सफाई में भ्रष्टाचार का खेल
मुंबई : मुंबई में मॉनसून से पहले नाला सफाई के नाम पर एक बार फिर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप सामने आया है. बोरिवली इलाके में सामने आई एक घटना ने इस पूरे सिस्टम पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां ठेकेदारों पर जानबूझकर नालों में मलबा डालने का आरोप लगाया गया है. मुंबई में मॉनसून से पहले होने वाली नाला सफाई को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शहर के बोरिवली पश्चिम के एक नाले में ठेकेदार द्वारा भारी मात्रा में मलबा और मिट्टी डाली जा रही थी.

शहर के बोरिवली के बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने ठेकेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आने वाले मॉनसून के दौरान नाले जाम होने का बहाना बनाकर दोबारा सफाई का नया कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के इरादे से यह साजिश रची जा रही है. उनका आरोप है कि जानबूझकर नालों में मलबा भरा जा रहा है, ताकि जलभराव की स्थिति पैदा हो. जैसे ही यह मामला विधायक संजय उपाध्याय के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया. मौके पर मौजूद हालात को देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के काम से निकली मिट्टी, डिवाइडर के अवशेष और अन्य मलबा नाले के अंदर फेंका जा रहा था. जहां एक तरफ महानगरपालिका नाला सफाई के नाम पर जनता के करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की धांधली हैरान करने वाली है. विधायक उपाध्याय ने कहा कि अक्सर नालों के चोक होने के लिए केवल प्लास्टिक कचरे को जिम्मेदार ठहराया जाता है, लेकिन हकीकत में ठेकेदारों द्वारा फेंकी गई यही मिट्टी और मलबा जलभराव का सबसे बड़ा कारण है.

नवी मुंबई : खुले नालों में अवैध रूप से रसायन छोड़ने के आरोप में दो टैंकर ज़ब्त
नवी मुंबई : अधिकारियों ने दीघा क्षेत्र में खुले नालों में अवैध रूप से रसायन छोड़ने के आरोप में दो टैंकरों को ज़ब्त कर लिया। दीघा ऐरोली क्षेत्र और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की नागरिक शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए, नवी मुंबई नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पुलिस की सहायता से मंगलवार तड़के लगभग 1:30 बजे कार्रवाई की।

एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र, नवी मुंबई, रसायनों के निर्माण या उपयोग करने वाले कारखानों के लिए जाना जाता है। आमतौर पर, इन पदार्थों को खाड़ी की ओर जाने वाले नालों में छोड़ने से पहले उनका उपचार किया जाना चाहिए। फिर भी, इस प्रक्रिया को अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप एक तेज़ गंध फैलती है जो आसपास के निवासियों को परेशान करती है।

मुंबई : नालों में कचरा फेंकने पर रोक लगाने को जाली का होगा प्रयोग...
मुंबई : मनपा प्रशासन ने नालों में कचरा फेंके जाने पर रोक लगाने के लिए अब जाली का प्रयोग करने का निर्णय लिया है। मनपा प्रशासन ने शुरुआत में वडाला स्थित डब्ल्यूटीटी नेटवर्क नाला, दादर धारावी नाला और प्रभादेवी के आरसी नाले के किनारे आठ से दस फुट ऊंची जालियां लगाई जाएंगी। इसके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी और मानसून के बाद काम शुरू किया जाएगा।

इस तरह की जानकारी मनपा अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने दी। बता दें कि हर साल मानसून से पहले शहर के बड़े नालों से कीचड़ निकाला जाता है और छोटे नालों की सफाई विभाग स्तर पर होती है। हालांकि सफाई के बाद भी नालों में दोबारा कचरा जमा हो जाता है। खासकर झोपड़पट्टियों और चाल से नालों में कचरा फेंका जाता है। जिससे नाले फिर से जाम हो जाते हैं।

इसी समस्या को रोकने के लिए मनपा प्रशासन ने सुरक्षात्मक जालियां लगाने का फैसला लिया है। 2024 की शुरुआत में बांद्रा पश्चिम में एक नाले के पास प्रायोगिक तौर पर दस फुट ऊंची जाली लगाई गई थी। जिसका बड़ा फायदा मिला था। इस सफल प्रयोग को देखते हुए अब तीन और नालों के पास यह परयोः किया जा रहा है। मनपा अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा कि इन क्षेत्रों में नालों के किनारे जाली लगाने के लिए निविदाएं जारी की जाएगी और काम मानसून के बाद शुरू होगा।