parts - Rokthok Lekhani News

मुंबई : देश में मौसम का बड़ा बदलाव: कई राज्यों में लू और कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
मुंबई : इस हफ़्ते पूरे भारत में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को मौसम पर कड़ी नज़र रखने की ज़रूरत हो सकती है, क्योंकि आने वाले दिनों में देश में मौसम के बिल्कुल अलग-अलग हालात देखने को मिल सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी नवीनतम 'अखिल भारतीय मौसम सारांश और पूर्वानुमान बुलेटिन' के अनुसार, कई उत्तरी और मध्य राज्यों में भीषण लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

26 अप्रैल की रात को राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया कि देश का सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान अकोला में दर्ज किया गया, जहाँ पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और आस-पास के कई हिस्सों में भी तापमान सामान्य से काफ़ी ज़्यादा रहा, जिससे दिन के समय मौसम काफ़ी सख़्त हो गया। इसका असर घूमने-फिरने, सड़क यात्राओं और अन्य बाहरी यात्रा योजनाओं पर पड़ सकता है।

आईएमडी ने 28 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में रातें भी गर्म रहने की संभावना है, जिसका मतलब है कि यात्रियों को रात में भी ज़्यादा राहत नहीं मिलेगी। इसके साथ ही, मौसम एजेंसी ने पूर्वोत्तर भारत और उससे सटे पूर्वी राज्यों में ज़ोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। 30 अप्रैल तक पूर्वोत्तर में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 मई तक बारिश जारी रह सकती है।
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 2 मई तक, और नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम तथा त्रिपुरा में 1 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है, और 28 अप्रैल को बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से, और कभी-कभी 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ़्तार से तेज़ हवाओं के साथ तूफ़ान आ सकता है। गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की भी संभावना है। तेलंगाना और आस-पास के दक्षिण-मध्य इलाकों के लिए, आईएमडी ने 2 मई तक गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। इस हफ़्ते के दौरान छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। केरल और माहे में 29 अप्रैल से 1 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है; छुट्टियां मनाने वालों को समुद्र तट और बाहर घूमने-फिरने की अपनी योजनाओं में इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत के मौसम में भी बदलाव आने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों के दौरान गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ बारिश या बर्फ़बारी हो सकती है, जबकि हिमालयी राज्यों में कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। आईएमडी ने बताया कि आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे मौजूदा गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

मुंबई के 'स्पेयर पार्ट्स' वाले खेल में 10 करोड़ की सेंधमारी: पुलिस फाइल में अटकी अनुमति, आरोपियों ने चली चाल
मुंबई : बोगस फर्म बनाकर 10.78 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) हड़पने के मामले में मुंबई की चार फर्म ट्रेस कर लीं, लेकिन इनके मालिकों तक नहीं पहुंच सकी। इसका फायदा उठाते हुए आरोपितों ने महाराष्ट्र हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर दी, लेकिन यहां से टीम को मुंबई जाने के लिए अब तक डीआइजी की अनुमति नहीं मिल सकी।

अभी तक मुंबई की जिन चार फर्मों के नाम सामने आए हैं उनमें सिद्धि विनायक, राज ट्रेडर्स, गुुुरु ट्रेडर्स व सर्व साल्यूशन शामिल हैं। इन चारों फर्म ने 45 करोड़ 40 लाख रुपये का स्पेयर पार्ट्स का व्यापार दर्शाया था। इनके बिल लगाकर दस करोड़ 70 लाख का आइटीसी लाभ ले लिया था। जब जांच हुई तो पता चला न तो कोई व्यापार किया ही नहीं गया। जिन फर्मों से माल खरीदना दर्शाया गया था, उनके जीएसटी पंजीयन व लगाए गए बिल फर्जी पाए गए। मुंबई जाकर आरोपितों के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने व उनकी गिरफ्तारी के संबंध में टीम भेजने के लिए डीआइजी बरेली के कार्यालय में अनुमति के लिए पत्र भेजा गया था।

मगर अब तक उस पर स्वीकृति नहीं मिली है। जिस कारण आरोपितों को बचाव का पूरा समय मिल रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है उसमें पता चला है कि आरोपित हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर चुके हैं। हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिलने पर पुलिस बहुत ज्यादा कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं होगी।

यह है पूरा मामला
रोजा की लोकविहार कालोनी में मई 2025 में सिंह इंटरप्राइजेज नाम से बोगस फर्म पकड़ी गई थी। इटावा निवासी छात्र मंदीप सिह के नाम पर बनी इस फर्म से व्यापार दिखाकर 10.78 लाख की आइटीसी चोरी पकड़ी गई थी। पांच दिसंबर 2025 को रोजा पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना दिल्ली निवासी गौरव यादव, दीपक व सिद्धार्थ पांडेय को गिरफ्तार किया था। ये तीनों लोग इंटरनेट मीडिया पर नौकरी के विज्ञापन निकालकर बेरोजगारों के अभिलेख हासिल करते और उन्हीं अभिलेखों से बोगस फर्म बना देते थे।

इस प्रकरण में तीन माह पूर्व 13 जनवरी को गाजियाबाद निवासी यस बैंक के शाखा संजीव गुप्ता व अमेठी निवासी वरुण शर्मा को पकड़ा गया था। संजीव आरोपितों से बोगस फर्म खरीदकर मुंबई व अन्य राज्यों में लोगों को बेचता था। इसमें उसे आर्थिक लाभ होता था।

मुंबई: मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, सतना-प्रयागराज रूट बाधित, मुंबई-हावड़ा मेल के यात्री घंटों तक फंसे रहे
मुंबई: उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बासा पहाड़ रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई. सतना से मानिकपुर की ओर क्लिंकर लेकर जा रही मालगाड़ी की कपलिंग अचानक टूट गई, जिससे मालगाड़ी के डिब्बे अलग होकर ट्रैक पर रुक गए. इस घटना के कारण सतना-प्रयागराज रेल मार्ग बाधित हो गया. ट्रैक जाम होने से सतना और प्रयागराज की ओर से आने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुईं. कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका गया, जबकि अन्य को नजदीकी स्टेशनों पर खड़ा करना पड़ा.

कई ट्रेनें प्रभावित
मुंबई-हावड़ा मेल (12322) के यात्री सबसे अधिक प्रभावित हुए. घंटों तक ट्रेन में फंसे रहने के कारण उन्हें पानी, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा. गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं विशेष रूप से परेशान दिखे.

मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया. तत्काल रेलकर्मी और तकनीकी टीम मौके पर भेजी गई. राहत और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. टूटे डिब्बों को जोड़ने और ट्रैक को साफ  करने का प्रयास जारी है. हालांकि स्थिति सामान्य होने में काफी समय लगा. प्राथमिक जांच में मालगाड़ी की कपलिंग फेल होना इस घटना का कारण बताया गया है.

गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने रेलवे की रखरखाव व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस संबंध में रेलवे के एरिया मैनेजर नरेन्द्र सिंह से घटना की पुष्टि की. स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की कि यदि यह घटना किसी व्यस्त समय या रेलवे क्रॉसिंग पर होती, तो इसके परिणाम अधिक गंभीर हो सकते थे.

मुंबई में 24 घंटे के लिए पानी की सप्लाई रहेगी बंद! गोरेगांव के कई हिस्से प्रभावित
मुंबई : मुंबईकरों को अगले सप्ताह के शुरुआती दिनों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। शहर में गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड पर चल रहे काम की वजह से पानी की सप्लाई में कटौती होगी। गोरेगांव ईस्ट में 24 घंटे पानी की सप्लाई रोक दी जाएगी। मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने यह जानकारी दी है। बीएमसी का कहना है कि मंगलवार, 10 मार्च सुबह 9 बजे से बुधवार 11 मार्च सुबह 9 बजे तक पानी की सप्लाई रोक दी जाएगी।

क्यों रुकी पानी की सप्लाई?
दरअसल गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड के पहले फेज का काम चल रहा है। इसमें दादासाहेब फाल्के फिल्म सिटी से डिंडोशी कोर्ट तक फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसमें फिल्म सिटी के पास एक रीच रोड बनाई जा रही है। इसकी वजह से इस इलाके में पानी की पाइपलाइन का काम शुरू किया जाएगा। इस काम में 750 मीटर डायमीटर की पानी की पाइपलाइन को जोड़ने का काम 10 से 11 मार्च के बीच किया जाएगा। इसकी वजह से गोरेगांव के पी ईस्ट और पी साउथ सेक्शन के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई रुकी रहेगी। इस बीच कुछ इलाकों में कम प्रेशर पर पानी की सप्लाई होगी।

कहां होगा असर?
बीएमसी के मुताबिक, पी ईस्ट वार्ड में शिवशाही प्रोजेक्ट में रात 11.45 बजे से सुबह 5.45 बजे तक रेगुलर पानी की सप्लाई जारी रहेगी। श्री कृष्णा नगर और इंदिरा गांधी रिसर्च इंस्टीट्यूट में सुबह 3.30 बजे से सुबह 9.00 बजे के बीच रेगुलर पानी की सप्लाई जारी रहेगी। पी साउथ वार्ड में सैटेलाइट टावर, संतोष नगर, माली नगर, हेबल पाड़ा, उमरशेठ पाड़ा, नागरमोड़े पाड़ा, सुनील मैदान, फिल्म सिटी रोड इलाकों में रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक पानी की सप्लाई जारी रहेगी। बाकी समय पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

बीएमसी ने लोगों से की अपील
इस बीच पी साउथ वार्ड में मोहन गोखले रोड, कृष्णा वाटिका रोड, साईं मार्ग और आर्य भास्कर रोड में रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक रेगुलर पानी की सप्लाई जारी रहेगी। बाकी समय कम प्रेशर पर पानी की सप्लाई जारी रहेगी। नगर निगम ने लोगों को पानी का कम इस्तेमाल करने और पानी स्टोर करने की सलाह दी है। साथ ही उन्हें पानी को फिल्टर करके या उबालकर पीने की सलाह दी गई है। क्योंकि काम पूरा होने के बाद कुछ दिनों तक पानी धुंधला दिख सकता है।