strangles - Rokthok Lekhani

पालघर : व्यक्ति ने 15 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने 15 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना आदिवासी बहुल जव्हार तालुका के पिंपलशेत गांव में हुई। पुलिस उप-निरीक्षक अनिल दिघोले ने बताया कि शरद भोये (40) बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम (बेस्ट) में परिचालक के पद पर कार्यरत था और उसे निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि शरद पिछले तीन महीने से निलंबित था जिसके कारण वह अवसाद में था। उन्होंने बताया कि भोये ने अपने बेटे भावेश की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी।

प्राथमिक जांच के अनुसार, शरद ने बुधवार दोपहर को स्कूल से लौटे अपने बेटे का गला घोंट दिया और उसके शरीर को जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शरद ने घर के एक अन्य कमरे में छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि भोये के पिता ने दोनों के शव देखे और तत्काल अधिकारियों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

15 साल की नाबालिग ने यूट्युब वीडियो की मदद से घर में दिया बच्ची को जन्म...फिर गला घोंटकर की हत्या
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने यूट्युब वीडियो की मदद से एक बच्ची को जन्म दिया फिर नवजात का गला घोंटकर मार डाला। यहीं, नहीं नवजात की हत्या करने के बाद उसने शव को अपने घर में एक डिब्बे में छिपा दिया।  पुलिस ने 5 मार्च को इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, नाबालिग से जब पूछताछ की गई तो पता चला की वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। इसी बीच उसकी जान-पहचान एक रमेश ठाकुर नाम के शख्स से हुई। बातचीत धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई और फिर दोनों का मिलना शुरू हो गया। एक दिन लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। नाबालिग जब तक कुछ समझ पाती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घरवालों को पता न चल जाए इसके लिए लड़की अपनी मां से यह कहकर अपने गर्भवती होने की बात छुपायी कि उसे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं। जब 3 मार्च को घर पर कोई भी नहीं था तो उसे दर्द होना शुरू हो गया। उसने यूट्युब वीडियो की मदद से बच्ची को घर पर ही जन्म दिया और बाद में नवजात का गला घोंटकर उसे मार डाला। घर वालों को इसके बारे में पता न चले इसलिए उसने नवजात के शव को एक प्लास्टिक के डिब्बे में डालकर घर में ही छिपा दिया।

जब उसकी मां घर लौटी तो उसने अपनी बेटी से उसके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछा। लड़की ने डर में आकर सारी आपबीती अपनी मां को बताई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद मामला नागपुर के अंबाझरी पुलिस थाना पहुंचा। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं नाबालिग की जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर दिया है। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।