cylinder - Rokthok Lekhani News

दिल्ली में 913 और मुंबई में 912 रुपये है गैस सिलेंडर की कीमत
नई दिल्ली : ईरान में जंग छिड़ने और होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी के बाद दुनियाभर में कच्चे तेल और गैस की सप्लाई में कमी आई है. हालांकि, बाद में ईरान ने भारत, रूस और चीन जैसे पांच अपने मित्र देशों को इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से होकर गुजरने की अनुमति दी थी. इसके चलते भारत के लिए गैस सप्लाई में सुधार हुआ है. नतीजतन, LPG की उपलब्धता पर भी इसका असर दिखने लगा है.

इस बीच, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया है. आज दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस की कीमत 913 रुपये है. घरेलू गैस की कीमतों में पिछले महीने से कोई बदलाव नहीं हुआ है.

कौन तय करता है LPG की कीमतें?
भारत में LPG की कीमतें सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां तय करती हैं और आमतौर पर हर महीने इनमें बदलाव किया जाता है. कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय LPG बेंचमार्क दरों और भारतीय रुपये तथा अमेरिकी डॉलर के बीच विनिमय दर में होने वाले उतार-चढ़ाव पर निर्भर करती हैं.

LPG की कीमतों में होने वाले बदलावों का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ सकता है क्योंकि ज्यादातर भारतीय घरों में LPG ही खाना पकाने का मुख्य ईंधन है. कीमतों में बढ़ोतरी का असर छोटे व्यवसायों पर भी पड़ता है, जैसे कि रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फ़ूड बेचने वाले और कैटरिंग सर्विसेज, जो अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए LPG पर बहुत ज्यादा निर्भर रहते हैं.

मुंबई : एलपीजी धोखाधड़ी: गोवंडी में सिलेंडर ₹200 ज़्यादा दाम पर बेचने के आरोप में डिलीवरी वर्कर पर केस दर्ज
मुंबई : खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने मुंबई में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यापार पर अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है। वर्ली में बड़ी मात्रा में सिलेंडर ज़ब्त करने के बाद, अधिकारियों ने अब गोवंडी में एक गैस डिलीवरी वर्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिस पर सिलेंडरों को ज़्यादा कीमतों पर बेचने का आरोप है। डिलीवरी बॉय पर होटल वालों से मुनाफ़ा कमाने का आरोप प्राथमिकी के अनुसार, मोहम्मद फारूक शेख, जो एलपीजी डिलीवरी के काम में शामिल था, ने कथित तौर पर एक गैस एजेंसी से 3,100 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से सिलेंडर खरीदे और उन्हें इलाके के होटल मालिकों को 3,300 रुपये में बेच दिया, जिससे उसने अवैध मुनाफ़ा कमाया।

इस कार्रवाई के दौरान, अधिकारियों ने तीन सिलेंडर ज़ब्त किए - एक भरा हुआ सिलेंडर जिसका वज़न 21 किलो था और दो खाली सिलेंडर जिनका वज़न 19 किलो था - साथ ही एक खराब चार-पहिया टेम्पो भी ज़ब्त किया, जिसका इस्तेमाल सिलेंडरों को रखने और लाने-ले जाने के लिए किया जाता था। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज यह मामला देवनार पुलिस स्टेशन में गोवंडी राशनिंग कार्यालय के एक अधिकारी, 56 वर्षीय जगन्नाथ भानुदास सनाप की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3, 7 और 8 के साथ-साथ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति और वितरण का विनियमन) आदेश, 2000 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण और बिक्री के बारे में मिली जानकारी पर कार्रवाई की। जांच के दौरान, उन्होंने अरमान इमामउद्दीन खान के मालिकाना हक वाले एक टेम्पो (एमएच-03-डीवी-5521) की तलाशी ली। खान ने कथित तौर पर बताया कि उसके दोस्त फारूक ने खड़े वाहन के अंदर सिलेंडर छिपाकर रखे थे।

वर्ली में अलग से की गई छापेमारी में भारी मात्रा में सिलेंडर ज़ब्त
शनिवार को वर्ली में एक अलग संयुक्त अभियान में, राशनिंग नियंत्रक कार्यालय की एक टीम और कार्यालय संख्या 21 के अधिकारियों ने वर्ली नाका स्थित गणपतराव कदम रोड पर सूरज वल्लभदास चाल के पास निगरानी रखी। छापेमारी के दौरान, अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में एलपीजी सिलेंडर ज़ब्त किए, जिनमें सुपर गैस के 64 भरे हुए 4-किलो के सिलेंडर और 19 भरे हुए 12-किलो के सिलेंडर शामिल थे। अधिकारियों ने एचपी गैस के छह भरे हुए और 58 खाली 5-किलो के सिलेंडर भी बरामद किए। इसके अलावा, 2 किलोग्राम, 4 किलोग्राम और अन्य प्रकारों सहित विभिन्न आकारों के 25 खाली सिलेंडर ज़ब्त किए गए।

मुंबई : 115 रुपये महंगी हुई एलपीजी गैस, घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, जानें दिल्ली-मुंबई में कीम
मुंबई : मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर देशभर में देखने मिल रहा है. इस बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया. जिसके बाद आयात होने वाले तरल पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इस बीच भारत में एलपीजी गैस के सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं. भारत के कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर अब महंगा हो गया है. भारत में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है. सूत्रों के अनुसार, नई दर 7 मार्च से प्रभावी होगी.

इतने रुपये का मिलेगा दिल्ली में सिलेंडर
दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो आज 7 मार्च से प्रभावी हो गई है. दिल्ली में अब 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1883 रुपये हो गई है. सिलेंडर की कीमतों में यह नया बदलाव अप्रैल 2025 की कीमतों के बाद हुआ है.
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1835 रुपये मिलेगा. सिलेंडर की कीमतों में उछाल के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. अपूर्ति को लेकर इतने बड़े बदलाव से आम जनता की जेब पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है.

इस वजह से हुई गैस के दामों में बढ़ोतरी
पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आयात होने वाली तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद घरेलू सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है. होर्मुज के जरिये एलएनजी की आपूर्ति 28 फरवरी से ही रुक गई है.
इससे लगभग 20 प्रतिशत वैश्विक एलएनजी आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है और एशियाई आयात बाजारों में चिंता बढ़ गई है. भारत की एलएनजी आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते ही आता है.

मुंबई : मालवणी की चॉल में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 लोग झुलसे, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी
मुंबई : इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है। यहां मलाड इलाके में मंगलवार को सुबह अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के लोग एकदम से सहम गए। कुछ देर तक तो लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। इस घटना में छह लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। नगर निकाय अधिकारियों ने घायलों के बारे में जानकारी दी। सभी घायलों की हालत गंभीर है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
अधिकारियों ने बताया कि मलाड (पश्चिम) के मालवणी इलाके में भारत माता स्कूल के पास यह धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक यहां एक चॉल में सिलेंडर से संदिग्ध गैस रिसाव के बाद सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर यह धमाका हुआ। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि सिलेंडर विस्फोट में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय निवासियों ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल और अन्य एजेंसी के कर्मी मौके पर पहुंचे। फिलहाल घटना के बाद से लगी आग पर भी काबू पा लिया गया है।

पुणे में भी सिलेंडर ब्लास्ट
बता दें कि कुछ दिन पहले ही पुणे के दौंड शहर के पास एक होटल में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया था। इस घटना में दस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में से पांच को गंभीर हालत में पुणे के ससून जनरल अस्पताल में भेज दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "दोपहर 12:30 बजे होटल की रसोई में एलपीजी सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट में घायल हुए दस श्रमिकों में से पांच उस वक्त रसोई में थे।" उन्होंने कहा कि सभी श्रमिक प्रवासी हैं। पुलिस ने कहा, "विस्फोट का सटीक कारण ज्ञात नहीं है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रहे हैं।"