entered - Rokthok Lekhani News

मुंबई लोकल में बुर्का पहन महिला कोच में घुसा शख्स, पकड़े जाने पर चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
मुंबई : मध्य रेलवे में चल रही एक लोकल ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित लोकल ट्रेन के डिब्बे में बुर्का पहने एक संदिग्ध व्यक्ति के चढ़ने से हड़कंप मच गया. महिला यात्रियों ने शक होने पर उसे पकड़ लिया और घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, लेकिन घाटकोपर स्टेशन पहुंचते ही वह चलती ट्रेन से कूदकर दूसरी दिशा में जा रही कर्जत फास्ट ट्रेन में चढ़कर फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब सीएसएमटी की ओर जा रही लोकल ट्रेन घाटकोपर स्टेशन पर पहुंचने वाली थी. महिला डिब्बे में बुर्का पहने एक व्यक्ति को देखकर यात्रियों को संदेह हुआ. महिलाओं ने उसे घेर लिया और पूछताछ शुरू की. इसी दौरान कुछ यात्रियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की.

घाटकोपर से पहले ही चलती ट्रेन से कूद संदिग्ध
बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन घाटकोपर स्टेशन पर पहुंची, उससे पहले ही संदिग्ध व्यक्ति अचानक चलती ट्रेन से उल्टी दिशा में कूद गया और प्लेटफॉर्म पर खड़ी कर्जत जाने वाली फास्ट ट्रेन में चढ़कर भाग निकला.

ये वीडियो मुंबई से सामने आया है, जहां लोकल ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे में बुर्का पहने एक संदिग्ध व्यक्ति चढ़ गया. महिला यात्रियों ने शक होने पर उसे पकड़ लिया और घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जैसे ही शख्स की पोल खुली वह चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया.  महिला यात्रियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मुलुंड स्टेशन और ठाणे स्टेशन पर जांच की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला. मामले में घाटकोपर आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धारा 162 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कुर्ला जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी ने दी यह जानकारी
कुर्ला जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी संभाजी यादव ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मिलकर संदिग्ध की तलाश कर रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले महीने अम्बिवली रेलवे स्टेशन पर बुर्का पहनकर आए एक व्यक्ति द्वारा चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई थी, जिसकी एफआईआर कल्याण जीआरपी में दर्ज है. पुलिस को शक है कि दोनों मामलों में शामिल व्यक्ति एक ही हो सकता है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

मुंबई: तीन लोग खुद को केंद्रीय मंत्री के पीए से जुड़ा बताकर मुंबई पुलिस कमिश्नर के जनता दरबार में दाखिल हो गए; धोखाधड़ी का केस दर्ज
मुंबई: मुंबई के पुलिस मुख्यालय में पिछले दिनों तीन लोग खुद को केंद्रीय मंत्री के पीए से जुड़ा बताकर सीधे मुंबई पुलिस कमिश्नर के जनता दरबार में दाखिल हो गए. जांच में मामला फर्जी निकला, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर नोटिस देकर छोड़ दिया गया है. हर मंगलवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती जनता दरबार लगाते हैं, जहां आम नागरिक अपनी शिकायतें सीधे कमिश्नर के सामने रखते हैं. 28 अक्टूबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे, अशोक शाह (58) निवासी सांताक्रूज़, जीतेंद्र व्यास (57) निवासी कांदिवली और धीरेंद्र कुमार व्यास (52) निवासी भायंदर, कमिश्नर ऑफिस पहुंचे. उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि वे केंद्रीय मंत्री के पीए भरत मन्न की सिफारिश पर कमिश्नर से मिलने आए हैं.

संदेह होने पर जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो धीरेंद्र व्यास ने कहा कि अशोक शाह किसी वित्तीय ठगी के शिकार हैं और भरत मन्न ने ही कमिश्नर से मिलने का समय तय करवाया है, लेकिन जब अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि किसी भी केंद्रीय मंत्री के पास भरत मन्न नाम का कोई पीए नहीं है.

पुलिस ने आगे जांच करते हुए धीरेंद्र व्यास का मोबाइल फोन खंगाला. उसमें ‘भरत मन्न' नाम से सेव एक नंबर मिला, जिसकी व्हाट्सऐप डीपी पर भारत सरकार का अशोक स्तंभ लगा हुआ था ताकि सामने वाले को सरकारी अधिकारी होने का भ्रम दिया जा सके. सूत्रों के अनुसार, धीरेंद्र व्यास पर इससे पहले भी 2015 में कलाचौकी पुलिस थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हो चुका है.

मामला गंभीर देखते हुए व्यास को कमिश्नर ऑफिस से ही हिरासत में लिया गया और आजाद मैदान पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई. उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 204 (सरकारी पद का झूठा दावा करना), 319 (भेष बदलकर ठगी करना) और 61 (आपराधिक साजिश) के तहत केस दर्ज हुआ है. पूछताछ के बाद धीरेंद्र व्यास को गिरफ्तार कर नोटिस देकर रिहा कर दिया गया. वहीं अब क्राइम ब्रांच यूनिट 1 ने जांच अपने हाथ में ले ली है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ‘भरत मन्न' नाम से इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल नंबर आखिर किसका है.

अकोला : शर्मनाक घटना; बगल में सो रही थी मां, पड़ोसी घर में घुसकर बेटी से करता रहा दरिंदगी
अकोला : महाराष्ट्र के अकोला जिले से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ ही दिन पहले गणेश विसर्जन के दिन 6 सितंबर को नाबालिग लड़की के साथ हुए अत्याचार की घटना से जिला दहल उठा था। उस समय सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल और नागरिकों ने मोर्चा निकालकर पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह मामला अभी ताजा ही था कि अकोला शहर के बड़ी उमरी इलाके में एक और भयावह घटना घट गई।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाला नितिन रामकृष्ण खंडारे (38) ने 10 सितंबर को अपनी पड़ोस में रहने वाली एक मूक-बधिर लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की रात आरोपी चोरी-छिपे लड़की के घर में घुसा, उस समय पीड़िता और उसकी मां गहरी नींद में थीं। आरोपी ने पहले दरवाजे-खिड़कियां बंद कर दीं और फिर लड़की के मुंह पर रुमाल रखकर उसका गला दबाने की कोशिश की। इस दौरान लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को धक्का दिया और किसी तरह दरवाजा खोलकर घर से बाहर भाग निकली। तभी आरोपी भी मौके से फरार हो गया।

दरअसल मां और बेटी दोनों ही सुन और बोल नहीं सकती हैं। इस वजह से पास में सो रही पीड़िता की मां को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में पीड़ित लड़की ने इशारों के जरिये अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी नितिन खंडारे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी नितिन खंडारे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की 74, 75 (1), 333 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, इस घटना ने एक बार फिर अकोला की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग हो रही है।

मुंबई अंडरवर्ल्ड ने की एमडी प्रोडक्शन और सप्लाई के धंधे में एंट्री; वसूली, गैंगवार छोड़ इस धंधे में आजमा रहे किस्मत
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कई सालों तक अंडरवर्ल्ड का खौफ था, वही जैसे जैसे शहर आगे बढ़ा, वैसे वैसे अंडरवर्ल्ड का दबदबा भी खत्म होता गया. मगर अब क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार मुंबई अंडरवर्ल्ड ने सिंथेटिक ड्रग ‘मेफेड्रोन' (एमडी) के प्रोडक्शन और सप्लाई के धंधे में एंट्री की है. इस धंधे में कथित तौर पर कुख्यात गैंगस्टर सलीम डोला और उमेद-उर-रहमान बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे रहे है.

क्राइम ब्रांच को शक है कि फरार डॉन दाऊद इब्राहिम, सलीम डोला और उमेद-उर-रहमान पाकिस्तान और दुबई से पैसा मंगवाकर मुंबई और देश के दूसरे हिस्सों में एमडी नेटवर्क को मजबूत कर रहे हैं. जांच एजेंसियों का कहना है कि अंडरवर्ल्ड अब वसूली और गैंगवार छोड़कर नशे के इस हाई-प्रॉफिट धंधे पर फोकस कर रहा है.

साजिद इलेक्ट्रिकवाला किडनैपिंग का लिंक
क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि ड्रग माफिया साजिद इलेक्ट्रिकवाला का अपहरण और फिरौती की वारदात सीधे एमडी डील से जुड़ी थी. साजिद ने एमडी की एक खेप के लिए एडवांस पेमेंट ले ली थी लेकिन माल डिलीवर नहीं किया. इसी वजह से उसकी किडनैपिंग की गई. मामले में पकड़े गए 14 आरोपियों में से एक, सरवर खान, सीधे पाकिस्तान में बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के भाई अनवर शेख उर्फ अनवर भाई के संपर्क में था.
पूछताछ में क्या कुछ पता चला, जानें
अनवर 1984 में भारत से भाग गया था और हत्या व वसूली के कई केस में वांटेड है. पूछताछ में सरवर ने कबूला कि अनवर ने साजिद को एमडी बनाने के लिए ₹50 लाख रुपये दिए थे. माल तैयार होने के बाद, इसे उमेद-उर-रहमान और सलीम डोला के जरिए सप्लाई करने की प्लानिंग थी. एनसीबी ने फरार गैंगस्टर सलीम इस्माइल डोला (57) को पकड़वाने के लिए ₹1 लाख का इनाम रखा है.