spend - Rokthok Lekhani News

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार मंत्रालय की कैंटीन को आधुनिक बनाने को खर्च करेगी 3 करोड़ रुपये
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने मंत्रालय की कैंटीन और किचन को अपग्रेड और आधुनिक बनाने का फैसला किया है। इसके लिए 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को मंजूरी दी गई है। इसका मकसद कैंटीन में उपलब्ध होने वाले खाने की सुरक्षा, साफ-सफाई और कर्मचारियों की सुरक्षा को पुख्ता करना है। शासनादेश में कहा गया है कि इस फंड का इस्तेमाल मुख्य कैंटीन किचन में हॉट एयर एग्जॉस्ट सिस्टम के नवीनीकरण और इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन के नवीनीकरण के लिए किया जाएगा। यह काम करते समय फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड और फायर डिपार्टमेंट के नियमों का पालन किया जाएगा।

मंत्री ने कैंटीन को लेकर की थी समीक्षा
मार्च 2026 में मंत्री जयकुमार रावल ने कैंटीन से जुड़े कई मुद्दों पर समीक्षा बैठक की थी। तब कैंटीन को आधुनिक बनाने और खाने की गुणवत्ता सुधारने का सुझाव दिया गया था। पिछले महीने बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंत्रालय की कैंटीन को बेहतर रेटिंग देने के लिए एफडीए को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने मंत्रालय की कैंटीन को एफडीए की 98 प्रतिशत रेटिंग को हास्यास्पद बताते हुए खारिज कर दिया और जगह का दोबारा निरीक्षण करने के लिए चार वकीलों की एक टीम भेजी थी।

कैंटीन की किचन में होंगे बड़े बदलाव
अधिकारियों के मुताबिक मंत्रालय की कैंटीन के किचन में एक एग्जॉस्ट सिस्टम लगाया गया है, लेकिन बाहर की हवा अंदर लाने या हवा को ठंडा करने का कोई सिस्टम नहीं है। किचन में खाने की सुरक्षा, साफ-सफाई और कर्मचारियों की सुरक्षा जरूरी है। इसके लिए किचन को आधुनिक बनाने की ज़रूरत है। टूरिज्म विभाग के प्रमुख डॉ. प्रशांत विरखारे को टेक्निकल एडवाइजर नियुक्त किया गया था। उन्होंने जून में अपनी रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में स्ट्रक्चरल मरम्मत, फर्श और दीवारों पर टाइल्स लगाने, वॉटरप्रूफिंग, साफ-सफाई और धोने लायक सतहें बनाने की सलाह दी गई है। किचन में लगे उपकरणों को स्टेनलेस स्टील, मॉड्यूलर और एनर्जी-एफिशिएंट उपकरणों से अपडेट करने की बात कही गई है।

हाईकोर्ट ने मंत्रालय कैंटीन का किया था जिक्र
तुकाराम मुंढे की एफडीए ने मंत्रालय कैंटीन की जांच की थी। एफडीए ने बॉम्बे हाईकोर्ट की कैंटीनों पर भी रेड की थी। तब बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंत्रालय कैंटीन का हवाला देकर पूछा था कि वहां जांच जल्दी क्यों पूरी हो गई। यह मामला काफी चर्चा में आया था। तुकाराम मुंढे 2005 के सिंघम ऑफिसर हैं। बीड से आने वाले तुकाराम 21 साल में 25 ट्रांसफर झेल चुके हैं। उनकी पहचान कड़क ईमानदार अफसर की है।

मुंबई : 5200 करोड़ सिर्फ रेंट पर खर्च देगा ये बैंक, 19 मंजिला इमारत का होगा इकलौता किराएदार
मुंबई : मुंबई के रियल एस्टेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए, जेपी मॉर्गन चेस ने पवई में अपने विशाल साम्राज्य के विस्तार की नींव रख दी है. प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, यह डील उन कंपनियों के साथ हुई है जिनमें वैश्विक एसेट मैनेजर ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज की हिस्सेदारी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस प्रोजेक्ट की पुष्टि करते हुए बताया था कि ब्रुकफील्ड इस सुविधा को विकसित करने के लिए राज्य में करीब ₹9,000 करोड़ का निवेश कर रही है.

यह प्रोजेक्ट पवई में 6 एकड़ के भूखंड पर विकसित किया जा रहा है, जिसे ब्रुकफील्ड ने हाल ही में अधिग्रहित किया था. जेपी मॉर्गन इस 19 मंजिला इमारत (ग्राउंड + 18) का एकमात्र कब्जाधारी होगा. इस कैंपस का मुख्य उद्देश्य जेपी मॉर्गन के मुंबई में फैले विभिन्न कार्यालयों और हजारों कर्मचारियों को एक ही छत के नीचे लाना है, जिससे परिचालन दक्षता और तकनीक को बढ़ावा मिले.

डील की डिटेल्ड जानकारी
कुल किराया और कार्यकाल: 20 साल के कार्यकाल के लिए कुल किराया लगभग ₹5,200 करोड़ होगा. हालांकि, शुरुआती लीज टर्म 10 साल का है.
किराये की दर: शुरुआती मासिक किराया ₹39 करोड़ है, जो करीब ₹300 प्रति वर्ग फुट बैठता है.
सालाना बढ़ोतरी: किराये में हर साल 4.5% की निश्चित बढ़ोतरी होगी.
सिक्योरिटी डिपॉजिट और ड्यूटी: बैंक ने ₹468 करोड़ का सिक्योरिटी डिपॉजिट और ₹125 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है.
इमारत का ढांचा: यह एक ‘बिल्ट-टू-सूट’ सुविधा है जिसमें 19 मंजिलें और 1,300 पार्किंग स्पेस शामिल होंगे.
पार्टनर्स और सलाहकार: यह प्रोजेक्ट एमएमआरडीए और ब्रुकफील्ड के बीच बी.एस. शर्मा की साझेदारी में हुए समझौते के तहत विकसित हो रहा है. CBRE ने रियल एस्टेट सलाहकार और खेतान एंड कंपनी ने ट्रांजेक्शन सलाहकार के रूप में काम किया.

मुंबई : रेस्टोरेंट जहां लोग एक ही शाम में लाखों रुपये खर्च कर देते हैं; टर्नओवर 1 रात में 2-3 करोड़ रुपये
मुंबई : शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक धोखाधड़ी के मामले में घिरे हैं, जहां उन पर एक जूहू-स्थित एक बिजनेसमैन के 60.48 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है. कोर्ट में केस चल रहा है. इस मामले में घिरने के तुरंत बाद ही बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने फैंस को जानकारी दी कि उन्होंने तंगी की वजह मुंबई के बांद्रा स्थित रेस्टोरेंट ‘बैस्टियन’ बंद कर दिया. ये हैरान करने वाली खबर थी, क्योंकि वो आम नहीं खास लोगों की पसंदीदा जगह बन चुका था. हालांकि मुंबई में दूसरा ‘बैस्टियन’ चालू है. मशहूर लेखिका और सोशलाइट शोभा डे ने दावा किया है कि यह रेस्तरां हर रात 2 से 3 करोड़ रुपये का टर्नओवर कमाता है, जहां लोग एक ही शाम में लाखों रुपये खर्च कर देते हैं.
शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित लग्जरी रेस्तरां ‘बैस्टियन’ की कमाई के आंकड़ों को मशहूर लेखिका और सोशलाइट शोभा डे ने खोला. हाल ही में उन्होंने मोजो स्टोरी पर बरखा दत्त से बात करते हुए ये शॉकिंग खुलासा किया. लोग यहां एक रात में लाखों रुपये खर्च कर देते हैं और लैंबोर्गिनी, एस्टन मार्टिन जैसी लग्जरी कारों में आते हैं.

‘ये आंकड़े सुनकर लगा झूठ, फिर खुद गईं रेस्तरां’
शोभा डे के मुताबिक, ‘मुंबई में पैसे की बहार देखकर हैरानी होती है. एक रेस्टोरेंट का टर्नओवर रात में 2-3 करोड़ रुपये है. कम भीड़ वाली रात को 2 करोड़ और वीकेंड पर 3 करोड़ रुपये की कमाई होती है. मैं खुद वहां गई थी क्योंकि ये आंकड़े सुनकर विश्वास नहीं हुआ.’ जब बरखा ने पूछा कि कौन सा रेस्टोरेंट, तो शोभा ने बताया, ‘यह बैस्टियन है, नया वाला… 21,000 स्क्वायर फीट का, ऊपर की मंजिल पर. अंदर जाते ही लगता है कि कहां आ गए? शहर का 360 डिग्री व्यू मिलता है. आपको एहसास ही नहीं होता कि आप कहां हैं.’

शिल्पा शेट्टी ने 2019 में ‘बैस्टियन’ ब्रांड के फाउंडर रंजीत बिंद्रा के साथ पार्टनरशिप की थी. अब वे भारत भर में कई रेस्टोरेंट्स की को-ओनर हैं और ब्रांड में 50% हिस्सेदारी रखती हैं. कुणाल विजयकर से बातचीत में शिल्पा ने खुद कबूला कि वे भारत की सबसे बड़ी रेस्टोरेंट मालकिनों में से एक हैं.

फ्रॉड केस में फंसे शिल्पा-राज
हालांकि, शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा इन दिनों एक फ्रॉड केस में फंसे हैं. उन पर जुहू के एक बिजनेसमैन से 60.48 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है.बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में उनकी अमेरिका और अन्य देशों में रेस्टोरेंट चेन फैलाने की ट्रैवल रिक्वेस्ट खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि पहले 60 करोड़ जमा करें, तब ट्रैवल की परमिशन मांगें.

मुंबई : समृद्धि महामार्ग से मुंबई तक का नया प्लान तैयार; 29.3 किमी लंबी सड़क तैयार करने के लिए एमएमआरडीए खर्च करेगा 6 हजार करोड़ रुपये
मुंबई : समृद्धि महामार्ग से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द मुंबई तक पहुंचाने का नया प्लान तैयार हो गया है। नए प्लान के तहत मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने ठाणे के साकेत से आमने के बीच नई सड़क तैयार करने का फैसला लिया है। करीब 29.3 किमी लंबी सड़क तैयार करने के लिए एमएमआरडीए 6 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगा। देश के सबसे हाईटेक हाईवे को मुंबई से कनेक्ट करने वाली सड़क का निर्माण ईपीसी (इंजीनियरिंग, इसका निर्माण कार्य शुरू करने के लिए एमएमआरडीए ने टेंडर आमंत्रित किया है। 29.3 किमी का मार्ग राष्ट्रीय महामार्ग-3 यानि मुंबई नाशिक हाईवे पर बनाया जाएगा।

ये होगा फायदा
आमने से साकेत के बीच सड़क बनने से वाहन बगैर ट्रैफिक जाम में फंसे समृद्धि महामार्ग से उतरकर ठाणे तक पहुंच सकेंगे। ईस्टर्न फ्री वे का विस्तार ठाणे के आनंद नगर तक करने की शुरुआत हो गई है। 29.3 किमी लंबे एलिवेटेड रोड से उतरकर वाहन चालक ईस्टर्न एक्सप्रेस फ्री वे से आसानी से दक्षिण मुंबई तक पहुंच सकेंगे।

मिलेंगे 2 विकल्प
इस रोड के बनने से मुंबई से नाशिक और शिर्डी जाने वाले भक्तों को भी ट्रैफिक जाम से निजात मिल जाएगी। प्रोजेक्ट के पूरा होने से वाहन चालकों को नाशिक से मुंबई तक पहुंचने के लिए एक और मार्ग उपलब्ध होगा। फिलहाल, यात्री नाशिक की दिशा से पुराने नेशनल हाईवे के माध्यम से ठाणे, मुंबई तक पहुंचते है।

समृद्धि महामार्ग ने कम की दूरियां
समृद्धि महामार्ग महाराष्ट्र के कई जिलों जैसे नागपुर, वर्धा, अमरावती, नासिक और ठाणे से होकर गुजरता है और अंततः मुंबई तक पहुंचता है। इस मार्ग को तैयार करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक विकास को गति देना, विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाना और यात्रा के समय को कम करना है। समृद्धि महामार्ग के बनने से मुंबई से नागपुर तक की पूरी यात्रा का समय घटकर अब लगभग 8 घंटे हो गया है, और इससे पहले मुंबई- नासिक की यात्रा में भी समय कम लग रहा है। एक्सप्रेसवे पर आपातकालीन स्थिति के लिए हर 5 किलोमीटर पर सीसीटीवी और मुफ्त टेलीफोन बूथ की सुविधा है।

फ्रीवे का हो रहा विस्तार
अब लोगों की आसानी के लिए ईस्टर्न फ्री वे का विस्तार ठाणे तक किया जा रहा है। इसका निर्माण घाटकोपर के छेड़ा नगर से ठाणे के आनंद नगर के बीच हो रहा है। छेड़ा नगर से ठाणे तक बन रही सड़क की लंबाई 13 किमी है। यह 3 लेन का एलिवेटेड रोड 40 मीटर चौड़ा होगा। इसके निर्माण पर 2,682 करोड़ रुपये खर्च होगे। ईस्टर्न फ्री वे को नई सड़क से कनेक्ट किया जाएगा। इसके माध्यम से यात्री समृद्धि महामार्ग से उतरकर सीएसएमटी तक तेजी से पहुंच सकेंगे।

ट्रैफिक कम करने का हो रहा प्रयास
समृद्धि महामार्ग की शुरुआत ठाणे जिले के आमने के करीब से होती है। गाड़ियां आमने से पुराने नेशनल हाईवे के माध्यम से मुंबई तक पहुंचती है। समृद्धि से उतरने के बाद गाड़ियों को मुंबई या ठाणे तक पहुंचने में ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। 29 किमी की दूरी तय करने के लिए वाहन चालकों को डेढ़ से 2 घंटे का समय पीक आवर में लग जाता है।

ईस्टर्न फ्रीवे से वाहन आ रहे मुंबई
समृद्धि महामार्ग खुलने के बाद से कम समय में दूसरे शहरों से अधिक गाड़िया मुंबई में प्रवेश करने लगी है, जिससे समृद्धि महामार्ग से मुंबई तक पहुचने में भारी ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।