daughters - Rokthok Lekhani

मुंबई में मैट्रिमोनियल साइट पर मिला दूल्हा निकला 4 बेटियों का बाप, महिला के लाखों रुपये और सोना लेकर हुआ फरार
मुंबई : अंधेरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुनर्विवाह की इच्छुक 33 वर्षीय महिला मैट्रिमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी का शिकार बन गई। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर निकाह किया। बाद में, उसके चार बेटियों का पिता होने का खुलासा हुआ। पीड़िता ने फर्जी पति शब्बीर शेख उर्फ समीर और उसके भाई शाकिर शेख के खिलाफ डीएन नगर पुलिस में केस दर्ज कराया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अंधेरी में एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट है। 2024 में तलाक के बाद उसने पुनर्विवाह के लिए एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई। इस दौरान आरोपी ने खुद को ट्रैवल कारोबारी बताकर संपर्क किया और कहा कि उसकी पत्नी और माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। दिसंबर 2024 में दोनों की जोगेश्वरी में एक शादी समारोह में मुलाकात हुई।

निकाह के बाद खुला सच, पति शादीशुदा

एफआईआर के मुताबिक 30 सितंबर 2025 को कुर्ला (पूर्व) स्थित जय जयवंती सोसाइटी में दोनों का निकाह हुआ। समारोह में आरोपी की ओर से केवल उसका भाई और भाभी शामिल हुए। शादी के कुछ दिनों बाद आरोपी ने बताया कि उसके माता-पिता जीवित हैं जिन्होंने इस विवाह को मंजूरी नहीं दी है। बाद में, जब महिला को जोगेश्वरी स्थित ससुराल ले जाया गया तो पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसकी पहली पत्नी से चार बेटियां हैं।

मोबाइल हैक कर लिया लाखों का लोन

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी (पति) ने उसके मोबाइल का पासवर्ड हासिल कर बिना जानकारी के कई लोन ऐप डाउनलोड किए और उसके नाम पर लगभग 1.77 लाख का कर्ज लिया। एक बैंक से 1.89 लाख का पर्सनल लोन भी लिया। यह राशि आरोपी ने भाई के खाते में ट्रांसफर कर दी। नवंबर 2025 में आरोपी ने व्यापार में नुकसान का हवाला देकर 1.45 लाख नकद भी लिए। लेकिन, 15 दिसंबर 2025 को आरोपी पति और उसका भाई अचानक गायब हो गए। अलमारी से लगभग 43 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कीमत करीब 6 लाख से अधिक थी, गायब मिले।

मीरा रोड : किराएदारों ने दुकान मालिक को गालियाँ-धमकियाँ दीं और अपनी बीवी-बेटियों से भी पिटवाया; मामला दर्ज
मीरा रोड : मीरा रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में आरोप है कि हिंदू मकान मालिक की दुकानों पर किराएदारों ने कब्जा कर लिया। विरोध करने पर मालिक को गालियाँ-धमकियाँ दीं और अपनी बीवी-बेटियों से भी पिटवाया। शिकायतकर्ता तृप्ति अभिषेक तिवारी ने आरोप लगाया है कि इस्माइल इमरान, नदीम व उनके परिजन (पत्नी, बेटियाँ और अन्य) ने मेटर रूम की दीवार तोड़कर रास्ता बनाया, खुले इलाके में जिम और शौचालय बनवाये, दुकान के बीचों-बीच कंक्रीट का छोटा ऑफिस खड़ा कर दिया और छत पर शेड लगा लिया। जिसके परिणामस्वरूप उनके व्यवसाय और परिवार को लगातार खतरा और परेशानियाँ झेलनी पड़ रही हैं।

मामला उस समय हिंसक रूप ले लेता है जब अभिषेक अपनी दुकानों का जायजा लेने गए। शिकायत के मुताबिक इमरान के परिवार के सदस्यों ने अभिषेक पर लोहे की सी-शेप रॉड, प्लास्टिक पाइप और लकड़ी जैसी चीजों से हमला किया, इमरान के भाई नदीम और अन्य ने भी मिलकर फलाँ-फरमान से पीटा। तृप्ति ने बताया कि उनके फोन से घटना का वीडियो जब्त कर रिकॉर्डिंग मिटा दी गई और उन्हें तथा उनके कर्मचारियों को भी पीटा गया।

आरोप है कि आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी और एक अवैध समूह बनाकर उत्पीड़न किया। घटनाक्रम पर मीरारोड थाने में केस दर्ज कराया गया है, मामला 408/25 बी एन एस 189(2),191(2),191(3),190,115(2),118(2) की धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच कर रही है।

मुंबई: अदालती आदेशों के बावजूद अपनी पत्नी और दो बेटियों को भरण-पोषण देने से इनकार ; डॉक्टर को छह महीने की सज़ा
मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक डॉक्टर को कई अदालती आदेशों के बावजूद अपनी पत्नी और दो बेटियों को भरण-पोषण देने से बार-बार इनकार करने के लिए छह महीने की सिविल जेल की सज़ा सुनाई है। जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और अद्वैत सेठना की पीठ ने डॉक्टर को जानबूझकर निर्देशों की अवहेलना करने का दोषी पाया, जिससे उसके परिवार को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। अदालत ने उसके आचरण की निंदा करते हुए कहा: "अवमानना ​​करने वाले को कानून के शासन का कोई सम्मान नहीं है, उसे इस अदालत द्वारा पारित आदेशों की कोई परवाह नहीं है।"

यह मामला लंबे समय से चले आ रहे वैवाहिक विवाद से उत्पन्न हुआ था। 2002 में विवाहित, दंपति 2009 से अलग-थलग हैं, जब पति ने तलाक के लिए अर्जी दी थी। पारिवारिक अदालत ने 2015 में उनकी याचिका खारिज कर दी, लेकिन भरण-पोषण का मुद्दा अनसुलझा रहा। 2019 में, बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें अपनी पत्नी और बेटियों को हर महीने 35,000 रुपये देने का आदेश दिया। हालांकि, वह लगातार इसका पालन करने में विफल रहे, जिससे उनकी पत्नी ने अवमानना ​​याचिका दायर की।

पीठ ने टिप्पणी की, "अवमाननाकर्ता ने न केवल इस न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का कम से कम सम्मान किया, बल्कि प्रतिवादी (पत्नी) और उसकी अपनी बेटियों के भरण-पोषण के लिए उचित, निष्पक्ष और स्वाभाविक चिंता का भी पूरी तरह से अभाव था और जानबूझकर उसकी उपेक्षा की गई।" न्यायालय ने इस बात पर प्रकाश डाला कि छह वर्षों तक, पत्नी और बेटियों को पति द्वारा अपने कानूनी और नैतिक दायित्वों को पूरा करने से इनकार करने के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ा। पीठ ने कहा, "यह एक गंभीर मामला है, जिसमें छह वर्षों तक अवमाननाकर्ता ने हर संभव तरीके से न्यायालय के आदेशों का पालन करने से परहेज किया है।" पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि उसके कार्यों ने उसके परिवार के "मानव अस्तित्व की आवश्यकता" की अवहेलना की।

शराब के नशे में अपनी मां ने बेटियों को पीट-पीटकर किया घायल... पति ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, महिला गिरफ्तार
ठाणे : वसई विरार में शराबी मां ने अपनी बेटियों को पीटने के आरोप में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना मुंबई के उपनगर मीरा भायंदर-वसई विरार इलाके की बताई जा रही है। घटना को लेकर महिला के पति ने उसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक महिला के पति ने 25 फरवरी को उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे सोमवार 27 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दंपती अपनी दो बेटियों के साथ रहते हैं। दोनों बच्चियों की उम्र क्रमश: बारह और छह साल है।

बताया जा रहा है कि महिला को शराब पीने और बिना किसी कारण के अपनी बेटियों को मारने की आदत है। 22 फरवरी को, दंपती के एक पड़ोसी ने महिला के पति को फोन कर सूचित किया कि उसकी पत्नी द्वारा पिटाई के बाद बेटियों के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। पति ने घर पहुंच कर बेटियों का प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद उसकी बेटियों ने उन्हें अपनी मां द्वारा पिटाई का वीडियो दिखाया। इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

महिला के पति ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी पिछले आठ सालों से शराब पीने की आदी है। वो नियमित रूप से अपनी बेटियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करती है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323, 324, 504 और किशोर न्याय अधिनियम, 2000 के तहत मामला दर्ज किया है।