scolded - Rokthok Lekhani News

आगरा : लापता नेशनल टेबल टेनिस प्लेयर मुंबई में मजदूरी करते मिला, सिगरेट मिलने पर डांट से भागा था
आगरा: एकलव्य स्टेडियम के छात्रावास से 31 जुलाई को लापता हुए 17 वर्षीय टेबल टेनिस के राष्ट्रीय खिलाड़ी वंश को मुंबई में सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे शनिवार को मुंबई से आगरा लेकर आई। पूछताछ में वंश ने बताया कि हॉस्टल में उसकी अलमारी से सिगरेट मिलने पर आरएसओ ने डांटा था, जिससे वह डर गया और भाग गया। मुंबई में वह मजदूरी कर रहा था। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों और इंस्टाग्राम से वंश का सुराग मिला।

हास्टल के लाकर में सिगरेट मिलने पर आरएसओ के डांटने पर भागा था
शाहगंज के नगला छऊआ निवासी वंश सिंह 31 जुलाई की सुबह स्टेडियम के छात्रावास से गायब हो गया था। पुलिस के अनुसार वंश के लापता होने पर जांच के दौरान आगरा कैंट स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में उसकी फुटेज मिली। इसके बाद पुलिस ने रेलवे मार्ग और अन्य संभावित स्थानों के कैमरों की जांच की।

इंस्टाग्राम और सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग
इस बीच, वंश ने अपने एक मित्र से फोन पर संपर्क किया और एक अन्य लड़के के मोबाइल से इंस्टाग्राम पर मैसेज किया। इस मैसेज से पुलिस को उसकी लोकेशन मुंबई में होने का पता चला। पुलिस की टीम तुरंत मुंबई पहुंची और वंश को सकुशल बरामद कर लिया।

वंश ने दी जानकारी, कैसे-कैसे पहुंचा मुंबई
वंश ने बताया कि वह ट्रेन से आगरा से मथुरा, फिर उज्जैन, नागदा और इंदौर होते हुए मुंबई पहुंचा। मुंबई में वह कुछ लड़कों के साथ रहकर मजदूरी करने लगा। अपर पुलिस उपायुक्त हिमांशु गौरव ने बताया कि वंश को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

ठाणे में पढ़ाई के लिए डांटने पर छात्र घर छोड़कर फरार
ठाणे : ठाणे जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहाड में एक 16 साल के किशोर ने अपना घर छोड़ दिया, क्योंकि उसके पिता ने उसे पढ़ने के लिए कहा, जिस पर वह इसे अनसुना कर दिया, तो पिता ने उसे डांट लगाई। इसके बाद किशोर घर छोड़कर भाग गया।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने शनिवार को बताया कि शहाड में पढ़ाई न करने पर माता-पिता द्वारा डांट लगाए जाने के बाद 16 वर्षीय लड़का घर से भाग गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना 25 सितंबर की है।

उल्हासनगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि लड़के के माता-पिता ने उसे पढ़ाई न करने पर डांटा, जिसके बाद वह बुधवार को रात करीब नौ बजे घर से निकल गया। उसके माता-पिता ने दो दिन तक उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। माता- पिता की गुमशुदगी की शिकायत पर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और लड़के की तलाश की जा रही है।

नागपुर में जंक फूड खाने पर पिता द्वारा डांटे जाने के बाद... BBA की छात्रा ने लगाई फांसी
नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में जंक फूड खाने के लिए पिता द्वारा डांटे जाने के बाद बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की 19 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि भूमिका विनोद धनवानी सिंधी कॉलोनी में रहती थीं।

प्रताप नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "भूमिका बीबीए की छात्रा थी और उसे थायराइड की समस्या थी। अपने पिता द्वारा उसे जंक फूड खाने के लिए डांटने से परेशान होकर उसने रसोई में कपड़े का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली।"उन्होंने कहा, ''उसके परिवार ने आज सुबह उसे लटका हुआ पाया, जिसके बाद उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।'' उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

बांद्रा कोर्ट में वकील की बहन से विवाह करने पहुंचा था...भीड़ ने शौहर बनने आए युवक की करदी सुताई
मुंबई : विवाह के लिए बांद्रा कोर्ट पहुंचे एक जोड़े के कारण कल बांद्रा में माहौल बिगड़ने से बच गया। असल में मामला अंतरधर्मीय विवाह का था। मामला मुंबई के वकील की बहन से जुड़ा होने और कन्या पक्ष के एक परिचित वकील के वहां ऐन मौके पर पहुंच जाने से विवाह तो नहीं हो सका, लेकिन ‘लव जिहाद’ की अफवाह पैâल जाने से जुटी भीड़ ने पहले शौहर बनने आए युवक की ‘सुताई’ (कुटाई) की और बाद में कार्रवाई के लिए उसे पुलिस थाने ले गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक मुस्लिम युवक, मालाड-पश्चिम में रहनेवाली एक हिंदू युवती (प्रेमिका) और अपने कुछ दोस्तों के साथ सोमवार को बांद्रा कोर्ट पहुंचा था। वह साथ आई युवती से विवाह करने के बारे में पूछताछ कर रहा था।

युवती के भाई का एक वकील दोस्त उसी दौरान वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवती का भाई वकील है। युवती तीन दिन से लापता थी और ये बात भाई का वकील दोस्त जानता था। इसलिए उसने दूसरे वकीलों की मदद से शादी करने आए मुस्लिम युवक को पकड़ लिया। बाद में लड़की के अन्य परिजन और पारिवारिक मित्र भी वहां पहुंच गए, तभी किसी ने दावा किया कि मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को फंसाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो बना ली और उसी को वायरल करने की धमकी देकर लड़की को साथ भागने, धर्मांतरण और विवाह के लिए मजबूर किया। इससे ‘लव जिहाद’ की अफवाह पैâलने के साथ ही भीड़ जुट गई। हालांकि, हंगामे के दौरान युवती और अन्य लोग तो वहां से खिसक गए लेकिन आक्रामक भीड़ कुछ अप्रत्याशित करती इससे पहले शौहर बनने आए युवक को पकड़कर वकील और युवती के परिजन निर्मल नगर पुलिस थाने ले गए।

निर्मल नगर पुलिस ने जानकारी जुटाई तो मालवणी पुलिस थाने में युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई। इसलिए निर्मल नगर पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को मालवणी पुलिस थाने भेज दिया। मालवणी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि लड़का और लड़की बालिग हैं। लड़की ने बताया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी लेकिन अब अपने माता-पिता के साथ जाना चाहती है। नतीजतन, पुलिस ने युवक को छोड़ दिया और लड़की को उसके भाई के साथ भेज दिया।