hospita - Rokthok Lekhani News

मुंबई : अस्थि विसर्जन करने गए तीन लोग समुद्र में डूबे; दो की मौत एक अस्पताल में भर्ती
मुंबई :  हाजी अली के पास स्थित लोटस जेट्टी पर अस्थि विसर्जन के दौरान एक दुखद घटना घटी, जहां तीन लोग समुद्र में डूब गए। यह हादसा उस समय हुआ जब मृतक की अस्थियों को धार्मिक रीति-रिवाज के तहत समुद्र में प्रवाहित किया जा रहा था। शनिवार शाम करीब 5:40 बजे यह घटना मनपा के आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को रिपोर्ट की गई। ताडदेव पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने स्थानीय मछुआरों की मदद से तीनों लोगों को समुद्र से बाहर निकाला और तुरंत मनपा संचालित नायर अस्पताल में भर्ती कराया।

हालांकि 51 वर्षीय संतोष विश्वेश्वर और 45 वर्षीय कुणाल कोकाटे को अस्पताल लाने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। तीसरे व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय संजय सरवणकर के रूप में हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। स्थानीय रहिवासी ने बताया कि संतोष विश्वेश्वर के नानी की मौत हो गई थी, जिनका शनिवार को 12 वां था। उनकी अस्थि को लेकर तीन से चार लोग समुद्र में गए थे। कुणाल कोकाटे विशेश्वर का पारिवारिक दोस्त था, जिसकी भी इस घटना में मौत हो गई। पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। चेतावनी के बावजूद वे पानी में उतरे और समुद्र की तेज लहरों में बह गए।

मना करने पर भी पानी में गए थे
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, संभवतः तीनों लोग अस्थि विसर्जन के दौरान समुद्र में काफी अंदर चले गए थे, जिससे यह दुर्घटना घटी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि विशेष रूप से मानसून के दौरान ऐसे धार्मिक कार्यक्रम करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। ताड़देव पुलिस ने बताया कि डूबने वाले लोगों को पानी में न जाने की चेतावनी दी गई थी, क्योंकि वहां की चट्टानें फिसलन भरी थीं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही थीं। लेकिन इसके बावजूद वे पानी में जाने पर अड़े रहे। एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से बहस की और लिखित नियम दिखाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वे अपनी दादी की अस्थियां विसर्जित करने आए हैं।

भायखला में ढाई सालों से शुरू सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के इमारत का निर्माण... ठेकेदार कंपनी पर दंड!
मुंबई : मुंबई के भायखला स्थित गरीबों के अस्पताल जेजे में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के इमारत का निर्माण कार्य बीते ढाई सालों से शुरू है। इस अस्पताल के निर्माण कार्य को तीन सालों में पूरा होने की उम्मीद थी। हालांकि, ठेकेदार कंपनी को दी गई अवधि पूरी होनेवाली है। लेकिन अभी तक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण अधूरा है। ऐसे में निर्माण कार्य में घोटाला करनेवाले जेजे अस्पताल के दागदार ठेकेदार कंपनी पर लोकनिर्माण विभाग ने दंड लगाया है।

इस बीच पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यदि समय पर ठेकेदार कंपनी ने काम को पूरा कर दिया तो दंड की राशि उसे वापस कर दी जाएगी। राज्य के सबसे बड़े भायखला स्थित जेजे अस्पताल के कायाकल्प की शुरुआत महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई थी। उस समय अस्पताल में तेजी से काम शुरू था। आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में ही जेजे के प्रांगण में सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के इमारत का भी निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया गया था।

उस समय अस्पताल प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि देश के बेहतरीन अस्पतालों की फेहरिस्त में सुमार करने के लिए यहां की सुविधाओं को और बेहतर करते हुए उन्हें बढ़ाया जाएगा। हालांकि, आठ महीने पहले सत्ता में `ईडी’ की सरकार के आते ही अस्पताल के निर्माण की रफ्तार धीमी पड़ गई। आलम यह है कि ठेकेदार कंपनी की लापरवाही के चलते सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का काम समय पर पूरा होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ अस्पताल की इमारत में हो रही देरी पर संज्ञान लेते हुए लोकनिर्माण विभाग ने ठेकेदार कंपनी पर दंड लगाया है।

विभाग के अधिकारी शिंगाड़े ने स्पष्ट किया है कि काम करनेवाली कंपनी एक नामचीन कंपनी है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अभियंता शिंगाडे ने बताया कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल निर्माण का वर्क ऑर्डर जुलाई २०२० में निकला था। इस बीच कोविड महामारी का संकट आ गया, जिस कारण काम में देरी हुई। इसके साथ ही अस्पताल की इमारत निर्माण के लिए जगह भी निश्चित नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि मनपा और गृह विभाग से ब्लास्टिंग की अनुमति भी देरी से मिली, जिसके चलते साल २०२१ में जगह सुनिश्चित हुई और इमारत का निर्माण शुरू किया गया। इस काम का ठेका ७७८ करोड़ रुपए में दिया गया है। उन्होंने कहा कि ४०७ करोड़ की लागत में केवल अस्पताल के स्ट्रक्चर को खड़ा किया जाएगा, जबकि शेष राशि अन्य कामों पर खर्च होगा।