thefts - Rokthok Lekhani News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नही रुक रही चोरियां, निर्माण स्ट्रक्चर तोड़े, लाइटिंग और सोलर प्लेटें तक हुईं गायब
कोटा : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर निर्माण हो चुके स्ट्रक्चर में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है. चोर एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसके अलावा लाइटिंग और मॉनिटरिंग सिस्टम पर भी हमला बोल रहे हैं. ये चोरियां लगातार हो रही हैं. पैकेज नंबर 11 का निर्माण करने वाली कंपनी लार्सन एंड टुर्ब्रो है.

कंपनी के मेंटेनेंस मैनेजर चिराग शर्मा का कहना है कि लाखों रुपये की चोरियां उनके द्वारा बनाए गए स्ट्रक्चर में हो चुकी हैं. उन्होंने दो दर्जन से ज्यादा लोगों को सिक्योरिटी के लिए तैनात कर रखा है, लेकिन क्षेत्र बहुत बड़ा है और यहां ट्रैफिक अभी चालू नहीं है. इसका फायदा उठाकर चोर आसानी से प्रवेश कर रहे हैं. ये लोग निर्माण की गई ऊंची दीवारों को भी तोड़कर अंदर घुस जाते हैं. उन्होंने बताया कि यहां नाबालिग बच्चों के जरिए भी चोरियां करवाई जा रही हैं.

अकेले गार्ड या कर्मचारी के साथ मारपीट: कंपनी में सिक्योरिटी मैनेजर की ड्यूटी कर रहे वंशराज सिंह का कहना है कि लंबे स्ट्रेच में चोर लगातार प्रवेश कर जाते हैं. हमने काफी संख्या में सिक्योरिटी कर्मी लगा रखे हैं, लेकिन इसके बावजूद रात के समय चोर पहुंच जाते हैं. दिन के समय ये लोग अकेले गार्ड या कर्मचारी के साथ मारपीट भी कर देते हैं. कई बार चोर गैंग पीछे खड़ी रहती है और नाबालिग बच्चों को आगे भेज देती है. बच्चों को कुछ कहा भी नहीं जा सकता, वे भी गार्ड पर हमला कर देते हैं. हमने कई बार नाबालिग बच्चों को एलईडी लाइट और वायरिंग तोड़कर ले जाते हुए देखा है. एक बार वायरिंग टूट जाने पर पूरे स्ट्रेच की लाइटिंग बंद हो जाती है.

ट्रांसफार्मर व सोलर प्लेट तक भी चोरी: सिक्योरिटी मैनेजर वंशराज सिंह ने बताया कि फरवरी महीने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें तीन ट्रांसफार्मर चोरी हो गए थे. चोर ट्रांसफॉर्मर का तेल और कॉपर वायर निकालकर ले गए थे. यह चोरी पिछले साल हुई थी, जिसका मुकदमा पुलिस ने फरवरी में दर्ज किया. इसके अलावा दो दर्जन से ज्यादा सोलर प्लेटें एक साथ चोरी हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि लाखों रुपये का माल चोरी हो गया है. अभी भी एक्सप्रेसवे के बिल्कुल नजदीक लगी सोलर प्लेटें चोर चुराकर ले जा रहे हैं, जिससे सिक्योरिटी और मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावित हो रहा है. कैमरे मोशन सेंसर वाले लगे हुए हैं, जो आने वाले व्यक्ति की आहट से अलार्म बजा देते हैं, लेकिन इसके बावजूद चोरियां हो रही हैं. उनकी फोटो और वीडियो कैद हो जाते हैं, फिर भी ये लोग नहीं डरते. सिक्योरिटी टीम पहुंचने पर वे हमला करने की कोशिश भी करते हैं.

सीसीटीवी कैमरे और कॉल बॉक्स में तोड़फोड़: चिराग शर्मा ने बताया कि चोर बने हुए स्ट्रक्चर को तोड़ देते हैं और जगह बनाकर अंदर प्रवेश कर जाते हैं. अधिकांश चोरियां आसपास के स्थानीय लोगों की शह पर हो रही हैं. हमने कई लोगों को पकड़ा और बाहर निकाला भी है, लेकिन फिर भी लोग अंदर घुस जाते हैं. पैकेज में बाउंड्री काफी ऊंची है, फिर भी चोर कूदकर या तोड़फोड़ करके अंदर प्रवेश करते हैं. सोलर प्लेट, सीसीटीवी कैमरे और इमरजेंसी कॉल बॉक्स तक को तोड़कर ले जाते हैं. हालांकि, ये उपकरण टूटने के बाद खराब हो जाते हैं और किसी काम के नहीं रहते, फिर भी चोरियां जारी हैं.

कैमरा फीडिंग हो जाती है बंद: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर राजस्थान के कुछ पैकेज का कंट्रोल सेंटर दौसा में बनाया गया है, जहां इंटरनेट प्रोटोकॉल के जरिए मॉनिटरिंग कैमरों की फीड भेजी जाती है. यह सब ओएफसी केबल के माध्यम से किया जा रहा है, लेकिन चोर ओएफसी केबल को भी चुरा ले जाते हैं. इससे कैमरा रिकॉर्डिंग भेजने का पूरा सिस्टम ठप हो जाता है. इसके अलावा स्टील के पाइप, लोहे की रॉड और पेड़-पौधों को पानी देने वाले पाइप भी चोरी हो रहे हैं.

मुंबई : कई चोरियों में शामिल दो लोग गिरफ्तार
मुंबई : पंतनगर पुलिस ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक अपराधी को भी गिरफ्तार किया है, जो पहले भी कई चोरियों में शामिल रहा है। इन चोरियों में घाटकोपर ईस्ट में हाल ही में हुई बाइक चोरी भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, 30 मई को दोपहर 3 बजे घाटकोपर ईस्ट में 23 वर्षीय यश महाजन की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोरी के बाद पंतनगर पुलिस ने जांच शुरू की और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उन्हें अपराध के पीछे एक बड़े नेटवर्क का पता चला। जांच में पता चला कि संदिग्ध पहले कपड़े बेचने का काम करते थे और फिर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संदिग्ध 52 वर्षीय प्रीतिश नार्वेकर के संपर्क में आए थे, जो एक आदतन अपराधी है और उसका मुंबई, नवी मुंबई और चंडीगढ़ में आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं।

डोंबिवली के विष्णुनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में बढ़ गई घरों में चोरी की घटनाएं
डोंबिवली: पश्चिम विष्णुनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पिछले सप्ताह से घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. चोरों द्वारा बंद घरों का दरवाजा तोड़कर चोरी किये जाने से नागरिकों में भय का माहौल है. शिकायतकर्ता आरती साली अपने परिवार के साथ डोंबिवली पश्चिम में घनश्याम गुप्ते रोड इलाके में रहती हैं।

सागर थापा उनके घर में नौकरानी के रूप में काम करता था। वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। पिछले सप्ताह वह किसी काम से बाहर गई थी। इस दौरान घरगाड़ी सागर थापा ने शिकायतकर्ता आरती साली के भवन के मुख्य द्वार को लोहे की नुकीली सलाई से तोड़ दिया। वह छिपकर साली के घर में घुस गया। घर के शयनकक्ष में लोहे की अलमारी में रखी तिजोरी को तेज चाकू से तोड़ दिया गया। इस तिजोरी से एक लाख 57 हजार रुपये चोरी हो गये हैं. साली ने विष्णुनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. जांच पुलिस उपनिरीक्षक अशोक शिंकर कर रहे हैं.

दूसरे मामले में, डोंबिवली पश्चिम के श्रीधर म्हात्रे चौक की एक सोसायटी में रहने वाले ऐश्वर्या विनोद निखते के घर में एक चोर बंद दरवाजे का ताला तोड़कर घुस गया और घर से 1 लाख 46 हजार रुपये चुरा लिए। चोरी 2 सितंबर से 26 सितंबर के बीच हुई। इस मामले में विष्णुनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.

चोरी के एक अन्य मामले में गोपाल चौधरी की गरीबचापड़ा के महालक्ष्मी चौक पर दुकान है। शुक्रवार आधी रात को चोर चौधरी की दुकान का मुख्य लोहे का दरवाजा खोलकर दुकान में घुस गया। दुकान के फ्रिज से शीतल पेय, चॉकलेट, खाद्य सामग्री समेत कुल 25 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है. विष्णुनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. जांच सब इंस्पेक्टर नितिन सावंत कर रहे हैं.

... अब रात में ही नहीं दिन में भी बेखौफ चोर कर रहे चोरियां, रोजाना होती हैं 50 घरों में चोरियां
मुंबई : स्कूल-कॉलेज बंद होते ही लोग पिकनिक मनाने अथवा गर्मी की छुट्टियां बिताने मुंबई से बाहर निकल जाते हैं। इस दौरान इनका घर अलीगढ़ी ताला, डबल सेफ्टी डोर, सोसायटी के सिक्युरिटी गार्ड अथवा सीसीटीवी कैमरे के अलावा मुंबई पुलिस के भरोसे रहता है। खाली घरों की सुरक्षा-व्यवस्था के बारे में पुलिस भी दावा करती है कि लोग बिना चिंता किए छुट्टियां मनाने मुंबई से बाहर जा सकते हैं। मगर, प्रशासनिक दावा कितना पुख्ता है, इसका सबूत पिछले तीन महीने में मुंबई में घटी चोरी की घटनाएं बता रही हैं।

क्योंकि, चोर-उचक्के भी इस मौके के इंतजार में रहते हैं और खाली घरों का ताला तोड़कर अथवा खिड़की के जरिए घरों में घुसकर नकदी और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर फरार हो जाते हैं। हालांकि, पुलिस लोगों से गर्मी की छुट्टियों में गांव अथवा पिकनिक मनाने के लिए घर से बाहर जाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

मुंबई पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि महानगर में रात ही नहीं, दिन में भी चोरियां होती हैं। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी से मार्च के बीच मुंबई में दिन के वक्त 56 घरों में, जबकि रात को 250 घरों में ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। इस दौरान विभिन्न पुलिस स्टेशनों में चोरी के 1466 मामले दर्ज हुए हैं। इन आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि यहां एक दिन में 50 घरों में सेंधमारी हुई हैं। इसीलिए यह धारणा गलत साबित हो जाती है कि मुंबई में सिर्फ रात में ही चोरियां होती हैं।

आप जिस सोसायटी में रहते हैं, वहां की हरकतों पर भी ध्यान रखना चाहिए। गर्मी की छुट्‌टी के दौरान अक्सर असामाजिक तत्व मैला ढोने, कचरा उठाने, सामान बेचने, चंदा मांगने और भीख मांगने के बहाने आपके बंद घरों की रेकी करते हैं। फिर मौका मिलते ही ताला तोड़कर अथवा खिड़की के रास्ते घरों में घुसकर चोरी आदि वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही बंद घरों में चोरी करने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। जुहू पुलिस - अज्ञात महिलाओं ने विले पार्ले स्थित एक नामचीन कपड़े के शो-रूम में 7 लाख रुपये से अधिक के कपड़े चुराए और गायब हो गईं। इन महिलाओं की हरकतें शो-रूम में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

नेहरू नगर पुलिस - एलआईसी एजेंट के घर में ताला तोड़कर 3 लाख रुपये के आभूषण को चुरा लिया गया था। पीड़ित परिवार किसी काम से बाहर गए हुए थे।
चारकोप पुलिस - बुजर्ग महिला में आरती के घर में 87 हजार रुपये की चोरी। घटना से पहले आरती बहन के पास रहने चली गई थीं, क्योंकि वह घर में अकेली थी।
देवनार पुलिस - एक बुजुर्ग महिला के घर का ताला तोड़ कर आरोपी ने 9 लाख रुपये से अधिक की चोरी की। 22 साल के आरोपी साहिल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसने खाली घरों का ताला तोड़कर चोरी करने का जुर्म कबूल किया था।
बोरीवली पुलिस - एक महिला बिल्डर की वजीरा नाका स्थित ऑफिस में ताला तोड़कर 5 लाख रुपये के आभूषण चोरी की घटना सामने आई थी। महिला शादी समारोह में जाने से पहले ऑफिस में पर्स रख छोड़ी थी।
कालाचौकी पुलिस - मात्र पांच मिनट में घरों का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 34 वर्षीय रईस शेख को मालवणी से गिरफ्तार किया था। शेख के खिलाफ 35 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह दिन-रात कभी भी चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था।