material - Rokthok Lekhani

छत्रपति संभाजीनगर: देवगिरी किले में ज्वलनशील सामग्री ले जाने से रोकने की मांग
छत्रपति संभाजीनगर: प्रसिद्ध देवगिरी किले में हाल में आग लगी थी। भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास ने इसे गंभीरता से लिया है और इस प्रकार की घटनाओं रोकने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए इंटैक की एक टीम ने एएसआई से संपर्क किया है। भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास ने पर्यटकों को किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री साथ ले जाने से रोकने की मांग की है। इंटैक की एक टीम ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद् से मुलाकात कर इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

इंटैक ने ज्ञापन में दावा किया है कि किले के सबसे ऊपरी हिस्से पर स्थित बरादरी की छत पर उगी घास में आग लगने के बाद यह घटना हुई, जिससे लकड़ी के ढांचे भी चपेट में आ गए। इंटैक ने कहा है कि किले के भीतर उगने वाली घास और पेड़ों को नियमित रूप से हटाया जाना चाहिए।

कहां है देवेगिरी किला?
बता दें कि देवगिरी किले को दौलताबाद किले के नाम से भी जाना जाता है। यह किला महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित है और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यह किला छत्रपति संभाजीनगर शहर से 16 किलोमीटर दूर है और नौवीं से 14वीं सदी तक यादव वंश की राजधानी रहा था। इस किले में आठ अप्रैल को आग लग गई थी, जिससे किले का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ था और वहां मौजूद बंदरों समेत अन्य वन्यजीवों को नुकसान पहुंचा था।

मुंबई/ फ्लाइट में ले जा रहा था ज्वलनशील पदार्थ... अचानक लगी आग, 5 लोग गिरफ्तार
मुंबई : पुलिस ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्री एयरपोर्ट के टी2 टर्मिनल से पांच लोगों को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब उनके पास ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ जिसमें अचानक आग लग गई थी। हालांकि उसे बुझा लिया गया था।

जोन 10 के डीसीपी दीक्षित गेदाम ने घटना की पुष्टि की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पता चला कि यात्री अदिसा अबाबा जाने वाली फ्लाइट में ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की बात कबूली है। जो टर्मिनल 2 से सुबह करीब 10:30 बजे रवाना होने वाली थी।

पदार्थ से लगी आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। मामले में शिकायत दर्ज की गई और आरोपियों समीर बिस्वास, बिश्वुभाई उर्फ विश्वनाथ सेनगुप्ता, नंदन यादव, अखिलेश यादव और सुरेश सिंह को सहार पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार कया गया। उनके खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 125 और 327 के अलावा अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नारपोली पुलिस की भिवंडी में बड़ी कार्रवाई, जब्त किया 1 करोड़ 23 लाख 68 हजार रुपए के ज्वलनशील पदार्थ..
भिवंडी : भिवंडी में बड़ी मात्रा में खतरनाक ज्वलनशील रसायनों को अवैध रूप से गोदामों में जमा किया जाता रहा है। पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए गए हैं। जिसके आधार पर नारपोली पुलिस ने पूर्णा गांव के गोदाम पर छापा मारकर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य के ज्वलनशील रसायन जब्त किए हैं। पुलिस की इस छापामारी कार्रवाई से गैरकानूनी केमिकल का भंडारण करने वाले माफियाओं और व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, भिवंडी तालुका अंतर्गत पूर्णा ग्राम पंचायत के श्री राम कंपाउंड स्थित श्री यश लॉजिस्टिक्स के चार गोदामों में गोदाम मालिक सुरेंद्र काशीराम गावड़े निवासी भांडुप, मुंबई ने जानबूझकर अपने गोदामों में खतरनाक रसायनों को संबंधित विभागों से कोई लाइसेंस लिए बिना अपने स्वयं के लाभ के लिए जमा कर रखा है, यह जानते हुए कि यह मानव जीवन और जानवरों के लिए खतरा पैदा करेगा, बिना किसी सुरक्षा उपाय या उपचारात्मक योजना के पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएगा।

पुलिस ने कारवाई के दौरान अवैध रूप से 1 करोड़ 23 लाख 68 हजार 255 करोड़ रुपए के ज्वलनशील पदार्थ का अवैध भंडारण पाया और पुलिस टीम ने उक्त रासायनिक स्टॉक को जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर गोदाम मालिक सुरेंद्र काशीराम गावड़े के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन पाटिल द्वारा की जा रही है।

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में गोदाम में आग लगने से पैकेजिंग सामग्री नष्ट...
ठाणे : ठाणे शहर में एक गोदाम में आग लगने से वहां रखी पैकेजिंग सामग्री जलकर नष्ट हो गई। नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि आग सोमवार को रात करीब 11 बजे लीग थी और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि गोदाम ठाणे स्टेशन के पास मुख्य बाजार में स्थित है।
सावंत के मुताबिक, सूचना मिलने पर स्थानीय दमकलकर्मी और आरडीएमसी की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं और मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे तक इस पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि आग में गोदाम में रखी प्लास्टिक और पैकेजिंग सामग्री पूरी तरह से नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग आग लगने की वजहों का पता लगाने के लिए जांच कर रहा है। फ़िलहाल इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है।