turned - Rokthok Lekhani News

मुंबई लोकल का एसी खराब होने के बाद भट्टी बना ट्रेन का डिब्बा, दम घुटने से कई यात्री बेहोश
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोकल का डिब्बा उस वक्त गर्म भट्टी में तब्दील हो गया जब उसका एसी खराब हो गया। यात्रियों से खचाखच भरे इस डिब्बे में महिलाओं समेत कई लोग दम घुटने से बेहोश हो गए। एक यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और आखिर में ट्रेन को मुलुंड और कुर्ला के बीच लगभग 15 किलोमीटर तक दरवाजे खोलकर चलाया गया ताकि हवा आ-जा सके।

रेलवे ने क्या कहा?
सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, "आज सुबह 8:33 बजे टिटवाला से सीएसएमटी जाने वाली ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब हो गया। यात्रियों की ओर से दम घुटने की शिकायत के बाद ट्रेन को मुलुंड स्टेशन पर रात 9:38 बजे से 9:54 बजे तक रोका गया। दो महिलाओं ने दम घुटने की शिकायत की और एक अन्य यात्री 43 वर्षीय फहीम अंसारी को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। इसके अलावा हवा के आवागमन के लिए मुलुंड और कुर्ला के बीच 15 किलोमीटर की दूरी तक ट्रेन को दोनों तरफ के दरवाजे खोलकर चलाना पड़ा।"

उन्होंने आगे कहा, "कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार और पानी दिया गया और वे अपनी यात्रा पर आगे बढ़ गए लेकिन अंसारी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उन्होंने मेडिकल मदद मांगी थी। उन्हें मुलुंड वेस्ट के एमटी अग्रवाल अस्पताल ले जाया गया और बाद में सुबह 11:30 बजे उन्हें छुट्टी दे दी गई।"
उन्होंने कहा कि सेंट्रल रेलवे ने इस बात की जांच के लिए एक इंक्वायरी बिठाई है कि एयर-कंडीशनिंग का लोड बगल वाली यूनिट ने क्यों नहीं उठाया, जबकि ऐसा ही होना चाहिए था। साथ ही ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण वहां मौजूद टेक्नीशियन एसी रीसेट स्विच तक नहीं पहुंच पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?
चश्मदीदों के मुताबिक, दीवा स्टेशन के बाद ट्रेन के कई डिब्बों में एसी ने काम करना बंद कर दिया, जिससे खचाखच भरी ट्रेन के अंदर बहुत ज्यादा गर्मी और दम घुटने जैसी स्थिति बन गई। यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन पर 15 से ज्यादा बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन किसी भी कॉल का जवाब नहीं मिला।
जब ट्रेन मुलुंड स्टेशन (सुबह लगभग 9:50 बजे) पहुंची तो हालात बहुत खराब हो चुके थे। यात्रियों ने मांग की कि ट्रेन को रोका जाए और आगे बढ़ने से पहले तकनीकी खराबी को ठीक किया जाए। उन्होंने डिब्बों में ताजी हवा आने देने के लिए दरवाजे भी खुले रखे क्योंकि लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

मुंबई से 68 KM दूर आशियाना, बार गर्ल से बनी 'ड्रग्स क्वीन', फ्लैट में 6 करोड़ का 'मर्सिडीज' वाला नशा
मुंबई: नेस्को ड्रग्स पार्टी मामले के बाद पुलिस ने पार्टी ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. एंटी नारकोटिक्स सेल को साकीनाका से जब्त 200 एक्स्टेसी गोलियों का टिटवाला कनेक्शन मिला. नार्को की टीम टिटवाला पहुंची, जहां पद्मावती रॉयल सोसायटी से ए. पॉल नाम की महिला को गिरफ्तार किया. उसके घर से 6 करोड़ रुपये की 5 हजार एक्स्टेसी गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस सामने आने पर एंटी नारकोटिक्स सेल हरकत में आई. दूसरे ही दिन घाटकोपर यूनिट के इनचार्ज पुलिस इंस्पेक्टर अनिल ढोले और उनकी टीम ने साकीनाका में छापा मारकर 200 एक्स्टेसी गोलियां जब्त की थीं. इस स्टॉक को रखने वाले इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया गया. उसकी पूछताछ में पॉल का नाम सामने आया. पॉल पहले कल्याण में रहती थी और दो महीने पहले ही टिटवाला शिफ्ट हुई थी.

कैसे पहुंची घर तक पुलिस
डिप्टी कमिश्नर नवनाथ धवले की टीम लगातार तीन दिनों तक टेक्निकल सबूतों को इकट्ठा करती रही. फिर टीम टिटवाला स्थित उसके कॉम्प्लेक्स तक पहुंची, लेकिन वहां उसके घर का पता लगाना एक चुनौती था. आखिरकार शनिवार रात टीम ने उसके घर पर छापा मारा. घर से 6 करोड़ रुपये की 5 हजार एक्स्टेसी गोलियां मिलने से पुलिस भी हैरान रह गई. पॉल को अंदाजा नहीं था कि पुलिस उस तक पहुंच सकती है, इसलिए वह बेफिक्र थी. पुलिस ने इरफान के बाद सुफियान नामक आरोपी को भी गिरफ्तार किया, जो पॉल और इरफान के बीच कड़ी था. उसी के जरिए पुलिस पॉल तक पहुंची.

डांस बार गर्ल से ड्रग्स क्विन
पॉल पहले डांस बार में काम करती थी. वहां से निकलने के बाद वह ड्रग्स सप्लायर बन गई. उसकी दो शादियां हो चुकी हैं. उसका एक पति आपराधिक प्रवृत्ति का है. पुलिस उसकी पूरी हिस्ट्री खंगाल रही है.

घर में 4-5 फोन और 7-8 सिम कार्ड
जांच टीम को उसके घर से 4 से 5 मोबाइल फोन और 7 से 8 सिम कार्ड मिले. वह पार्टी ड्रग्स की सप्लाई के लिए अलग-अलग नंबरों का अस्थायी रूप से इस्तेमाल करती थी. उसके फोन से बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना है. वहीं, उसके घर से मिले गोलियों पर मर्सिडीज, डॉलर समेत अलग-अलग चिन्ह और अक्षर बने हुए हैं.

इससे पहले नेस्को ड्रग्स पार्टी में जब्त गोलियों पर मर्सिडीज का निशान था, जबकि वर्ली पुलिस द्वारा जब्त गोलियों पर ऑडी का निशान मिला था. इरफान की गिरफ्तारी की जानकारी पॉल को नहीं थी. उसे लगता था कि पुलिस कभी भी उस तक नहीं पहुंच पाएगी, इसलिए उसने इतना बड़ा स्टॉक अपने घर में ही रखा हुआ था.

मुंबई में मैट्रिमोनियल साइट पर मिला दूल्हा निकला 4 बेटियों का बाप, महिला के लाखों रुपये और सोना लेकर हुआ फरार
मुंबई : अंधेरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुनर्विवाह की इच्छुक 33 वर्षीय महिला मैट्रिमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी का शिकार बन गई। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर निकाह किया। बाद में, उसके चार बेटियों का पिता होने का खुलासा हुआ। पीड़िता ने फर्जी पति शब्बीर शेख उर्फ समीर और उसके भाई शाकिर शेख के खिलाफ डीएन नगर पुलिस में केस दर्ज कराया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अंधेरी में एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट है। 2024 में तलाक के बाद उसने पुनर्विवाह के लिए एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई। इस दौरान आरोपी ने खुद को ट्रैवल कारोबारी बताकर संपर्क किया और कहा कि उसकी पत्नी और माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। दिसंबर 2024 में दोनों की जोगेश्वरी में एक शादी समारोह में मुलाकात हुई।

निकाह के बाद खुला सच, पति शादीशुदा

एफआईआर के मुताबिक 30 सितंबर 2025 को कुर्ला (पूर्व) स्थित जय जयवंती सोसाइटी में दोनों का निकाह हुआ। समारोह में आरोपी की ओर से केवल उसका भाई और भाभी शामिल हुए। शादी के कुछ दिनों बाद आरोपी ने बताया कि उसके माता-पिता जीवित हैं जिन्होंने इस विवाह को मंजूरी नहीं दी है। बाद में, जब महिला को जोगेश्वरी स्थित ससुराल ले जाया गया तो पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसकी पहली पत्नी से चार बेटियां हैं।

मोबाइल हैक कर लिया लाखों का लोन

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी (पति) ने उसके मोबाइल का पासवर्ड हासिल कर बिना जानकारी के कई लोन ऐप डाउनलोड किए और उसके नाम पर लगभग 1.77 लाख का कर्ज लिया। एक बैंक से 1.89 लाख का पर्सनल लोन भी लिया। यह राशि आरोपी ने भाई के खाते में ट्रांसफर कर दी। नवंबर 2025 में आरोपी ने व्यापार में नुकसान का हवाला देकर 1.45 लाख नकद भी लिए। लेकिन, 15 दिसंबर 2025 को आरोपी पति और उसका भाई अचानक गायब हो गए। अलमारी से लगभग 43 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कीमत करीब 6 लाख से अधिक थी, गायब मिले।

मुंबई : जाम में डूब चुकी है पूर्व द्रुतगति महामार्ग; बॉटलनेक में तब्दील हो गया
मुंबई : एमएमआरडीए की नाकाम और अव्यवस्थित प्लानिंग के चलते पूरी मुंबई जाम में डूब चुकी है। ईस्टर्न फ्रीवे विस्तार और विक्रोली फ्लाईओवर को बिना समन्वित योजना के खोलने का नतीजा यह हुआ कि पूर्व द्रुतगति महामार्ग एक विशाल बॉटलनेक में तब्दील हो गया। इससे रोज लाखों वाहन घंटों तक वहां फंस रहे हैं। इस वजह से ईंधन जल रहा है और आम नागरिक का कीमती समय बर्बाद हो रहा है। हजारों करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं, जिससे साफ होता है कि विकास के नाम पर केवल कागजी योजनाएं बनीं, जबकि जमीन पर अव्यवस्था ही उतरी है। कुल मिलाकर मुंबई की रफ्तार थमती नजर आ रही है और उसकी कीमत जनता चुका रही है।

बता दें कि घाटकोपर से भांडुप के बीच यातायात जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मानखुर्द स्थित सिग्नल की परेशानी दूर होने के बाद पूर्व द्रुतगति महामार्ग पर तेज रफ्तार से आने वाले वाहन, हाल ही में शुरू हुए विक्रोली फ्लायओवर और ईस्टर्न प्रâीवे से ठाणे के साकेत क्षेत्र में निर्माणाधीन नए फ्लायओवर के कारण ट्रैफिक सुधरने के बजाय और ज्यादा खराब हो गया है। नतीजतन, महामार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं और वाहन चालक रोजाना ट्रैफिक में फंसकर बेहाल हो रहे हैं। बता दें कि मुंबई शहर और उपनगरों को ठाणे से जोड़ने वाला यह मार्ग शहर की जीवनरेखा माना जाता है, जहां से प्रतिदिन लाखों वाहन गुजरते हैं। विक्रोली गोदरेज क्षेत्र में सिग्नल भले ही अल्प समय के लिए लगता हो, लेकिन सिग्नल पार करते ही वाहनों का दबाव एकसाथ ठाणे की दिशा में उमड़ पड़ता है।

आक्रोश में मुंबईकर
एमएमआरडीए की इस करतूत से मुंबईकर काफी गुस्से में हैं। ठाणे निवासी शिवम उपाध्याय ने कहा कि हर दिन घंटों ट्रैफिक में फंसना हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। ऑफिस, स्कूल, अस्पताल हर जगह देर हो जाती है, लेकिन जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है। फ्लायओवर खुले, करोड़ों खर्च हुए फिर भी जाम कम होने के बजाय और बढ़ गया। इसी तरह तुंगागांव निवासी रामलाल यादव ने कहा कि ईंधन जल रहा है, समय बर्बाद हो रहा है और तनाव बढ़ रहा है। हम टैक्स भी दें और बदले में ट्रैफिक की सजा भी भुगतें, यह कहां का न्याय है। एमएमआरडीए और सरकार सिर्फ उद्घाटन करती है, लेकिन जमीनी हकीकत देखने कोई नहीं आता। पवई निवासी अनिल सिंह ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो मुंबई चलने लायक नहीं बचेगी। हर नई परियोजना जाम बढ़ा रही है। जब तक पूरी प्लानिंग के साथ काम नहीं होगा, तब तक जनता यूं ही पिसती रहेगी।

सेवा सड़कों की ओर मोड़ा यातायात
यातायात जाम को नियंत्रित करने के लिए जिन स्थानों पर पिलर निर्माण पूरा हो चुका है, वहां से बैरिकेड्स हटाए गए हैं। जेवीएलआर फ्लायओवर के समाप्ति बिंदु पर लगे बैरिकेड्स भी भीतर की ओर खिसकाए गए हैं। कुछ हिस्सों में यातायात को सेवा सड़कों की ओर मोड़ा गया है।