DJ - Rokthok Lekhani News

पुणे : गणेश उत्सव के दौरान डीजे और म्यूजिक सिस्टम पर रोक लगाने की मांग
पुणे : गणेश उत्सव के दौरान तेज आवाज में डीजे और म्यूजिक सिस्टम पर रोक लगाने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तेज आवाज से स्वास्थ्य प्रभावित होता है और विसर्जन जुलूस के दौरान उन्हें दो-तीन दिन के लिए शहर से बाहर जाना पड़ता है।

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा। वहीं, कुछ गणेश मंडलों के प्रतिनिधियों ने इसे चुनिंदा तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाया। मंडल सदस्यों ने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिया।

उन्होंने बताया कि तेज आवाज कम करने के लिए कुछ उपकरणों के इस्तेमाल से बचने का फैसला लिया गया है।

ठाणे में विसर्जन जुलूस के डीजे बैन पर भड़के मंडल... दही हांडी में मंजूरी तो यहां क्यों रोक?
ठाणे : शहर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर गणेशोत्सव मंडलों ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को ठाणे मनपा द्वारा आयोजित समन्वय बैठक में मंडल पदाधिकारियों ने अधिकारियों से सवाल किया कि जब दही हांडी जैसे आयोजनों में पूरे दिन डीजे बजते हैं, तो विसर्जन जुलूस में क्यों पाबंदी लगाई जाती है? मंडलों की इस कड़ी आपत्ति के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या डीजे बैन में कुछ ढील दी जाएगी।

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस बार नगर निगम ने 22 फीट से बड़ी गणेश मूर्तियों को पारसिक घाट पर ले जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। वहां एक फुट ओवर ब्रिज के कारण मूर्तियों के ले जाने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके चलते कोलशेत विसर्जन घाट पर इन मूर्तियों का भार बढ़ेगा। लेकिन कोलशेत में जेटी का निर्माण कार्य, छोटा गेट और सीमित पार्किंग जैसी समस्याएं हैं, जिससे मंडल चिंतित हैं।

उन्होंने वैकल्पिक सुविधाओं की मांग की है। साथ ही, मोबाइल विसर्जन पद्धति को बढ़ाने की बात भी कही गई। मनपा सभागृह में आयोजित बैठक में आयुक्त सौरभराव, अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे, डीसीपी प्रशांत कदम, परिवहन डीसीपी पंकज शिरसाठ, महावितरण और टोरेंट पावर के अधिकारी मौजूद थे। मंडलों ने शिकायत की कि हर साल प्रशासन केवल 100 रुपये का बजट दिखाता है, जिसमें से ठेकेदार को केवल 20 रुपये मिलते हैं। इसके चलते मंडल कार्यकर्ताओं को ही देर रात तक काम करना पड़ता है। मनपा ने कोलशेत घाट पर दो पालियों में मानव बल देने, क्रेन लगाने और अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। पारसिक घाट पर बसों की संख्या बढ़ाने, पुलिस के लिए बैठने की सुविधा और रोशनी की समस्या सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं ।

मुंबई में मेक्सिको की महिला डीजे से शख्‍स ने किया कई बार रेप...
मुंबई : मुंबई में मेक्सिको की महिला से बलात्‍कार का मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस ने मेक्सिको की 31 वर्षीय एक महिला डिस्क जॉकी (डीजे) से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

बांद्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह पीड़िता द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद 35 वर्षीय आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

बताया जा रहा है कि बलात्‍कार का आरोपी शख्‍स भी डीजे के रूप में काम करता है. शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने 2019 से कई बार महिला से दुष्कर्म किया. अधिकारी ने बताया कि महिला फिलहाल मुंबई में रहती है और आरोपी उसका मैनेजर है.

पुलिस अधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर कहा, "महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 2017 में सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी से मिली थी. उसने (आरोपी) जुलाई 2019 में बांद्रा में अपने घर में उसका यौन उत्पीड़न किया. इस घटना के बाद आरोपी ने कई बार उससे दुष्कर्म किया."

आरोपी विदेशी महिला को कई सालों से प्रताडि़त करता आ रहा है. पुलिस अधिकारी ने बताया, "महिला को आरोपी धमकाया करता था कि अगर वह राजी नहीं हुई, तो वह उसे काम से बाहर निकाल देगा. वह महिला को उसकी अंतरंग तस्वीरों के माध्यम से ब्लैकमेल किया करता था."

अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 354 (महिला की इज्जत को भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और 506 (आपराधिक मंशा) के तहत मामला दर्ज किया है.

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शादी में डीजे पर डांस कर रहे 18 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत... कैमरे में कैद हुई घटना
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में 18 वर्षीय विश्वनाथ जांगेवाड़ की डीजे की धुन पर डांस करते समय अचानक कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है. दरअसल, विश्वनाथ जांगेवाड़ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा से सटे पादरी गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था.  24 फरवरी के दिन शादी समारोह था. उसके अगले दिन यानी कि 25 फरवरी के दिन रिसेप्शन रखा गया था. रिसेप्शन के दौरान डांस करते समय अचानक कार्डियक अरेस्ट से विश्वनाथ जांगेवाड़ की मौत हो गई. इस घटना से शिवनी गांव में कोहराम मच गया है.

देशभर से कई ऐसी खबरें सामने आ चुकी है जब लोगों की मौत अचानक से दिल का दौरा पड़ने से हुई है. सामने आये इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में डीजे पर गाना बज रहा है और एक लड़का जिसने सफेद रंग की शर्ट पहन राखी है वो डांस कर रहा है. डांस के दौरान युवक काफी खुश नजर आ रहा है और गाने पर जमकर डांस कर रहा है. युवक कुछ देर तक डांस करता है और फिर अचानक से जमीन पर बेसुध होकर गिर पड़ता है. उसके जमीन पर गिरते ही सब अचानक से चौंक जाते हैं. ये पूरी घटना मोबाइल के कैमरे में कैद हो गई है.