Memon - Rokthok Lekhani News

मुंबई : हाई-प्रोफाइल ड्रग्स फैक्ट्री केस में मास्टरमाइंड शकील मेमन उर्फ शकील चिकना गिरफ्तार
मुंबई : पुलिस को रायगढ़ के कर्जत के फार्म हाउस में चल रही हाई-प्रोफाइल ड्रग्स फैक्ट्री केस में बड़ी सफलता मिली है. आरसीएफ पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड शकील मेमन उर्फ शकील चिकना को गिरफ्तार कर लिया है, जो पिछले महीने फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां उसे कोर्ट ने 20 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, चिकना ही इस ड्रग्स नेटवर्क का मास्टरमाइंड था. उसकी योजना के तहत कर्जत के सुनसान इलाकों में बंगले किराए पर लेकर वहां एमडी ड्रग्स बनाई जाती थी. हर महीने करीब 100 किलो ड्रग्स तैयार होती थी और हर तीन महीने में ठिकाना बदल दिया जाता था ताकि शक न हो.

बेटे के साथ मिलकर पूरे ऑपरेशन को देता था अंजाम
शकील चिकना नवी मुंबई का निवासी है और अपने बेटे के साथ मिलकर पूरे ऑपरेशन को अंजाम देता था. तैयार ड्रग्स की सप्लाई मुंबई और दूसरे शहरों में फैले नेटवर्क के जरिए की जाती थी.

मुंबई की RCF पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया था जिसने फार्महाउस को ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री में बदल दिया था. इस गैंग ने फार्महाउस मालिक से बकरियां पालने के नाम पर फार्महाउस का 2 कमरा एक लाख रुपये (50 हजार प्रति कमरा) प्रति माह की दर से किराए पर लिया था जहां बाकायदा MD ड्रग्स बनाने का पूरा सेटअप किया गया था.

मुंबई : विशेष टाडा अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया; टाइगर मेमन, याकूब मेमन के परिवार की 14 अचल संपत्तियों को केंद्र सरकार को सौंपने का आदेश
मुंबई : 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के मामले में एक विशेष टाडा अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने टाइगर मेमन, याकूब मेमन और उनके परिवार की 14 अचल संपत्तियों को केंद्र सरकार को सौंपने का आदेश दिया है. इनमें कई फ्लैट, खाली प्लॉट, ऑफिस और दुकानें शामिल हैं. इन संपत्तियों को 1994 में अटैच किया गया था.  फिलहाल ये संपत्तियां बॉम्बे हाईकोर्ट के कोर्ट रिसीवर के पास हैं. टाइगर मेमन बम धमाकों का मुख्य आरोपी है और वह अभी भी फरार है. उसके भाई याकूब मेमन को इस मामले में दोषी पाया गया था और उसे 2015 में फांसी दी गई थी.

केंद्र सरकार को कौन-कौन सी संपत्तियां सौंपी जाएंगी?
जिन संपत्तियों को सरकार को सौंपा जाएगा, उनमें बांद्रा (पश्चिम) के अलमेडा पार्क में याकूब का फ्लैट, सांताक्रूज में एक खाली प्लॉट और फ्लैट, कुर्ला में दो फ्लैट, मोहम्मद अली रोड पर एक ऑफिस, डोंगरी में एक दुकान, फ्लैट और जमीन, माहिम में एक खुला प्लॉट, मनीष मार्केट में तीन दुकानें, जावेरी बाजार में एक इमारत और प्लॉट, और माहिम में एक गैरेज शामिल है. इन संपत्तियों के मालिक अब्दुल रज्जाक मेमन, इस्सा मेमन, याकूब मेमन और रुबीना मेमन हैं.

2007 में समाप्त हुए मुकदमे के पहले फेज में 100 लोगों को दोषी ठहराया गया था. याकूब मेमन समेत उनमें से बारह दोषियों को मौत की सजा दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने 11 की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था. याकूब मेमन को धमाके की साजिश और वित्तपोषण का दोषी ठहराया गया था. उसे 30 जुलाई 2015 को फांसी दी गई थी. 2017 में 6 अन्य को दोषी ठहराया गया था. उनमें से दो को मौत की सजा मिली. 12 मार्च, 1993 को मुंबई के अलग-अलग इलाकों में सीरियल बम ब्लास्ट किए गए थे, जिसमें 257 लोगों की जानें गई थीं और 700 से अधिक लोग जख्मी हुए थे. इस आतंकवादी घटना ने देश-दुनिया को हिला कर रख दिया था.

पाकिस्तान और चीन में ट्रेनिंग ले चुका सरफराज मेमन पहुंचा मुंबई... NIA ने जारी किया अलर्ट
मुंबई : मुंबई पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई पुलिस को महाराष्ट्र की राजधानी शहर में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि के बारे में सतर्क किया है। एनआईए ने एक ईमेल के माध्यम से मुंबई पुलिस को अवगत कराया और कहा कि सरफराज मेमन के रूप में पहचाने जाने वाला एक व्यक्ति शहर में पहुंच गया है और पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा है। एनआईए के ईमेल में मेमन को भारत के लिए 'खतरनाक' बताया गया है।  मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश का रहने वाला मेमन चीन, हांगकांग और पाकिस्तान में ट्रेनिंग ले चुका है। एनआईए ने ईमेल पर शख्स का आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट मुंबई पुलिस को भेज दिया है।

सूत्र ने कहा कि इस ईमेल के मिलने के बाद से ही जांच एजेंसी सतर्क हो गई है। मुंबई पुलिस ने भी मामले की जानकारी इंदौर पुलिस को दे दी है।  पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में एनआईए को एक अज्ञात व्यक्ति का मेल मिला था, जिसमें तालिबानी सदस्य होने का दावा किया गया था और मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने मुंबई पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया, जिसके बाद महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों को अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा, पिछले महीने मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल को उड़ाने की धमकी दी। पिछले साल अक्टूबर में, एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक धमकी भरा कॉल आया था, जिसके दौरान अज्ञात कॉलर ने अस्पताल को उड़ाने और अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।