onion - Rokthok Lekhani News

मुंबई : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, प्याज लदा ट्रक दूसरे वाहन में घुसा, ड्राइवर की हालत गंभीर
मुंबई : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। चेचट इलाके में सालेड़ा कलां अंडरपास के समीप प्याज से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क के बीच खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसा। हादसे के समय दूसरे वाहन का चालक उस समय टायर बदल रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चल रहे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें भरा प्याज सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।

तड़के 4 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे हुई। मध्य प्रदेश के बदनावर से प्याज भरकर दिल्ली जा रहा ट्रक जैसे ही सालेड़ा कलां अंडरपास के पास पहुंचा, वह सामने खड़े ट्रक से जा भिड़ा। खड़ा ट्रक सड़क किनारे नहीं बल्कि बीच में खड़ा था, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया। उस समय चालक टायर बदलने में व्यस्त था।

ट्रक केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
इस हादसे में ट्रक चालक बिल्लू गुर्जर (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर आया है और उन्हें तत्काल उपचार की आवश्यकता पड़ी। ट्रक में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। साथ में सफर कर रहे संदीप गुर्जर ने बताया कि हादसा बेहद भयावह था। उन्होंने कहा कि वे और उनके साथी मोहर सिंह गुर्जर चालक के पीछे सो रहे थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए। यदि वे आगे बैठे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घायल को पहुंचाया गया रामगंजमंडी अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम के मोनू मीणा मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था कर घायल चालक को रामगंजमंडी के चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को फिर से सुचारु कराया।

मुंबई : युद्ध के बीच प्याज के एक्सपोर्ट में गिरावट, लासलगांव मार्केट में कीमतों में भारी गिरावट
मुंबई : अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और झगड़े का असर भारत के प्याज़ एक्सपोर्ट पर साफ दिखाई दे रहा है। इस कारण एशिया की सबसे बड़ी प्याज़ मंडी लासलगांव एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट कमेटी में प्याज़ की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। खाड़ी देशों को भेजे जाने वाले एक्सपोर्ट में लगभग 45 फीसदी की कमी देखी गई है। युद्ध जैसी स्थिति ने कंटेनर ट्रांसपोर्ट की लागत बढ़ा दी है और शिपमेंट धीमा कर दिया है।

खबर है कि मार्च 2026 में भारतीय एक्सपोर्टर्स लगभग 350 कंटेनर प्याज़ शिप करने में सफल रहे, जबकि पिछले साल इसी महीने में लगभग 600 कंटेनर शिप किए गए थे। एग्रीकल्चरल एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट विकास सिंह के अनुसार, विश्व स्तर पर प्याज़ के एक्सपोर्ट में भी लगभग 35 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे डिमांड पर असर पड़ा है। मार्च 2026 में गर्मियों के प्याज़ की कीमत ₹1,500 प्रति क्विंटल तक रह गई, जबकि लाल प्याज़ ₹1,417 प्रति क्विंटल में बिक रही थी। यह पिछले साल मार्च की तुलना में काफी गिरावट है, जब गर्मियों के प्याज़ ₹2,627 और लाल प्याज़ ₹3,101 प्रति क्विंटल बिक रहे थे। कीमतों में इस भारी गिरावट से किसान और ट्रेडर दोनों परेशान हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय माल ढुलाई का खर्च भी तेज़ी से बढ़ा है। गल्फ़ देशों को भेजे जाने वाले कंटेनर चार्ज पहले $600-$700 के बीच थे, जो अब बढ़कर लगभग $6,500 हो गए हैं। इस बढ़ती लागत ने भारतीय प्याज़ को एक्सपोर्ट के लिहाज से महंगा कर दिया है। वहीं, यमन और मिस्र जैसे देश रोड ट्रांसपोर्ट के माध्यम से गल्फ़ मार्केट में कम रेट पर प्याज़ सप्लाई कर रहे हैं। इसका सीधा असर भारतीय प्याज़ की डिमांड पर पड़ा है। बाजार में सप्लाई बढ़ने के बावजूद कीमतें गिर रही हैं, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है।

लासलगांव एपीएमसी के एक्सपोर्टर और ट्रेडर-डायरेक्टर प्रवीण कदम ने केंद्र सरकार से अपील की है कि बढ़ती ढुलाई लागत को कंट्रोल किया जाए और किसानों और व्यापारियों की मदद के लिए प्याज़ एक्सपोर्ट पर कम से कम 10 प्रतिशत सब्सिडी दी जाए। उन्होंने कहा कि इससे किसान और व्यापारियों दोनों को राहत मिलेगी और भारतीय प्याज़ की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बनी रहेगी। कुल मिलाकर, अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे विवाद ने भारतीय प्याज़ एक्सपोर्ट को सीधे तौर पर प्रभावित किया है।

कंटेनर चार्ज में भारी बढ़ोतरी और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सस्ते विकल्प की वजह से लासलगांव मंडी में कीमतें गिर रही हैं। इस समय सरकार और एक्सपोर्टर्स के बीच सहयोग जरूरी है, ताकि किसान और व्यापारियों को राहत मिल सके और भारतीय प्याज़ की डिमांड बनाए रखी जा सके।

मुंबई : बारिश के कारण प्याज की फसल खराब; कीमतें एक बार फिर से आसमान छूने जा रही हैं!
मुंबई : दक्षिण और मध्य भारत में जबरदस्त बारिश हुई है. मई के महीने में बारिश के कारण कई फसलें खराब हो हुई हैं. कुछ ऐसा ही हाल देश के सबसे बड़े प्याज उत्पादक महाराष्ट्र के साथ भी हुआ है. जहां पर भारी बारिश के कारण करोड़ों रुपयों की प्याज की फसल खराब हो गई है. जिसकी वजह से महाराष्ट्र में प्याज उत्पादकों के एक संगठन ने पिछले महीने राज्य में हुई भारी बारिश के कारण अपनी फसल खोने वाले किसानों के लिए 1 लाख रुपये प्रति एकड़ के मुआवजे की मांग की है. वहीं दूसरा सबसे बड़ा सवाल ये है कि प्याज की फसल खराब होने के कारण क्या आने वाले दिनों में प्याज की कीमतें एक बार फिर से आसमान छूने जा रही हैं?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे एक पत्र में, महाराष्ट्र राज्य कांडा उत्पादक संगठन ने भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) द्वारा “पारदर्शी” प्याज खरीद की भी मांग की. इसने बताया कि महाराष्ट्र में मई में अभूतपूर्व बारिश हुई. पत्र में कहा गया है कि जलगांव, धुले, नासिक, अहिल्यानगर, छत्रपति संभाजीनगर, पुणे, सोलापुर, बीड, धाराशिव, सांगली, बुलढाणा, अकोला, परभणी और जालना जैसे प्याज उत्पादक जिले बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत दिघोले और नासिक जिला प्रमुख जयदीप भदाणे द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि 6 मई से राज्य भर में भारी बारिश के कारण राज्य भर में प्याज की फसल को काफी नुकसान हुआ है. कई किसानों ने अपनी पूरी रबी सीजन की फसल कटाई से पहले ही खो दी, उन्होंने प्रति एकड़ 1 लाख रुपये का मुआवजा मांगा.

मुआवजे की मांग
एसोसिएशन ने आगे कहा कि जिन प्याज की कटाई की गई थी, लेकिन भंडारण नहीं किया गया था, वे भी क्षतिग्रस्त हो गए, और उन किसानों के लिए 2,000 रुपए प्रति क्विंटल की सब्सिडी की मांग की, जो अपनी फसल कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर थे. एसोसिएशन ने दावा किया कि लगातार भारी बारिश के कारण, हजारों टन प्याज खेतों में सड़ गए हैं, जिससे किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. एसोसिएशन ने कहा कि हम राज्य सरकार से नुकसान का तुरंत और सटीक आकलन करने और तत्काल मुआवजा देने का आग्रह करते हैं.

मुंबई : प्याज की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई, जहां प्याज मात्र 100 रुपये प्रति क्विंटल
मुंबई : महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई, जहां प्याज मात्र 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका. इस गिरावट से प्याज उत्पादक किसान बेहद परेशान और आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं. खेती की लागत, मेहनत और समय के बावजूद उन्हें अपने उत्पाद का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है. जहां एक ओर खुदरा बाजार में प्याज की कीमतें 15 से 20 रुपये प्रति किलो हैं,

वहीं दूसरी ओर मंडियों में किसानों को इसका बहुत ही कम मूल्य मिल रहा है. यह स्थिति किसानों की आय पर सीधा असर डाल रही है और वे सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं देश की अलग-अलग मंडियों में प्याज का भाव.