badly - Rokthok Lekhani

मुंबई : जरांगे के मराठा आंदोलन का दूसरा दिन, मुंबई में जन जीवन बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका
मुंबई: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग रहे मनोज जरांगे पाटिल ने आजाद मैदान में अपनी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जरांगे के शुक्रवार सुबह मुंबई में दाखिल होने पर देश की आर्थिक राजधानी के ट्रैफिक का दम फूल गया। सड़कों प मराठा क्रांति मोर्चा की गाड़ियों ने तमाम सड़कों को जाम कर दिया। जरांगे पाटिल ने मांगे पूरी होने तक उठने से मना कर दिया है। वह आजाद मैदान में बैठे हैं तो बीड से आजाद मैदान की तरफ जाने वाली तरफ सड़कों पर मराठा क्रांति मोर्चा के प्रदर्शनकारियों का हुजूम है। मुंबई की बीएमसी बिल्डिंग के बार सड़क भगवा चोपियों से पट गई। मुंबई के आजाद मैदान में बारिश के बीच जरांगे के समर्थक डटे हुए है। मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

तमाम रास्तों पर तगड़ा जाम
बड़े पैमाने पर मराठा प्रदर्शनकारियों के मुंबई में दाखिल होने सड़कों पर जाम की स्थिति है। मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल से सरकार ने बातचीत की पेशकश की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि उन्होंने मराठा के पक्ष में फैसले लिए हैं। विपक्ष के द्वारा आलोचना किए जाने पर फडणवीस ने कहा कि विपक्ष कोई एक फैसला दिखा दे। मुंबई पहुंचे प्रदर्शनकारियों का कई जगह पर पुलिस भी टकराव हुआ है। जरांगे ने समर्थकों से अपील की है कि वे शांति पूर्वक प्रदर्शन करें।

मनोज दादा संघर्ष करो
मनोज जरांगे पाटिल के मुंबई के आजाद मैदान पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कूच कर रहे हैं। वह नारेबाजी के साथ मनोज जरांगे पाटिल का हौसला बढ़ा रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर मराठा समुदाय के कई विधायक मनोज जरांगे पाटिल से मिलने के लिए आजाद मैदान पहुंच रहे हैं। जरांगे पाटिल विधायकों से एक-एक करके मिल रहे हैं।

मुंबई में मराठा प्रदर्शनकारियों के दाखिल होने के साथ बारिश भी हो रही है। आईएमडी ने आईएमडी ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम एजेंसी (आईएमडी) ने शुक्रवार को मुंबई और आसपास के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है, इधर भारी बारिश के बीच अंधेरी सबसे को बंद कर दिया गया है। अंधेरी सबवे (अंधेरी पश्चिम) में ढाई फीट बारिश का पानी जमा हो गया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यातायात को गोखले ब्रिज मार्ग से डायवर्ट किया गया है।

जरांगे के सामने फडणवीस सरकार नरम
महाराष्ट्र सरकार जरांगे के सामने नरम नजर आ रही है। फडणवीस सरकार में सीनियर मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल और चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि सरकार मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे से बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है।

मुंबई के स्टेशनों पर भारी भीड़
मनोज जरांगे के आजाद मैदान पहुंचने के कारण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के साथ तमाम स्टेशनों पर भीड़ है। बड़ी संख्या में मुंबई के सीमावर्ती जिलों से मराठा प्रदर्शनकारी मुंबई पहुंच रहे हैं। प्रदर्शकारियों की बड़ी भीड़ बीएमसी ऑफिस के साथ मंत्रालय बिल्डिंग के बार भी जमा हुई। उन्होंने नारेबाजी भी की।

गोवंडी इलाके में सांसद के बेटे की कार ने शख्स को मारी टक्कर... बुरी तरह जख्मी, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई के गोवंडी इलाके में सांसद चंद्रकांत हंडोरे के बेटे गणेश की गाड़ी से एक शख्स को टक्कर लगी है. इस घटना में गोपाल आरोटे नाम के शख्स के सिर में चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी हुए शख्स का इलाज चल रहा है. पुलिस ने सांसद के बेटे गणेश को गिरफ्तार कर लिया है.

चूंकि उनका शुगर लेवल 550 है और भी बीमारी है जिसकी वजह से उसे JJ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने 110, 125(a), (b),281, BNS और मोटर वेहीकल एक्ट की धारा 134(a), (b), 184 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है.

इससे पहले महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शुक्रवार (4 अक्टूबर) को शिवसेना नेता और राज्य के कैबिनेट मंत्री संजय राठौड़ की कार तड़के एक पिकअप वैन से टकरा गई थी, इस घटना में  जिससे वैन का ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गया था. आर्णी पुलिस थाना क्षेत्र में दिग्रस के पास कोपरा गांव में रात करीब दो बजे हुई दुर्घटना में मंत्री के कार के एयरबैग खुल गए जिसकी वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के क्षेत्र के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने के बाद मंत्री पड़ोसी वाशिम जिले के पोहरादेवी से यवतमाल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान राठौड़ की कार एक पिकअप वैन से टकरा गई, जिससे उसका ड्राइवर घायल हो गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि यवतमाल जिले के संरक्षक मंत्री राठौड़ ने पिकअप वाहन के ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया.

गौरतलब है कि इसी साल 19 मई को महाराष्ट्र के पुणे में पोर्श कार सवार नाबालिग युवक ने दो लोगों को कुचल दिया था. नाबालिग पर आरोप था कि उसने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिसकी वजह से एक युवक और युवती की मौत हो गई. नाबालिग एक बड़े कारोबारी का बेटा था, उस पर नशे की हालत में कार चलाने का आरोप था. इस हिट एंड रन केस को लेकर काफी हंगामा मचा था.

अंधेरी में कई कारों में लगी आग... अंदर सो रहा शख्स बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती
मुंबई : अंधेरी इलाके में तीन कार में आग लग गई. कार में सो रहा एक शख्स बुरी तरह जल गया है. ये घटना अंधेरी के महाकाली गुफा रोड इलाके की है. ये आग रात 02 बजकर 25 मिनट पर लगी थी. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. जिन तीन चार पहिया वाहनों (कार) में आग लगी है उसमें से केवल दो की ही पहचान हो पाई है जिसकी जानकारी नीचे दी जा रही है.

बता दें ये तीनों वाहन Trans Residency building के सामने पार्क की गई थी. रात 02.44 पर आग पर काबू पा लिया गया है. 45 साल के फारूक सिद्दीकी नाम का शख़्स बुरी तरह जख्मी हुआ है. उसका शरीर 90 फीसदी तक जल गया है. इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए कस्तूरबा हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है.

मुंबई के अंधेरी इलाके में बुधवार को तड़के कुछ गाड़ियों में आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति भी झुलस गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना अंधेरी (पूर्व) में ‘महाकाली केव्स रोड’ पर ट्रांस रेजिडेंसी के सामने देर रात करीब दो बजकर 25 मिनट के आसपास की है.

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में फारूक सिद्दीकी (45) नाम का एक व्यक्ति झुलस गया और तीन गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और देर रात दो बजकर 44 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया. एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि सिद्दीकी को पहले नगर निगम द्वारा संचालित अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए सतरस्ता के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया . आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

एक्ट्रेस कृति सेनन ने उतारी उर्फी जावेद की नकल? कपड़ों के लिए एक्ट्रेस बुरी तरह हुईं ट्रोल...
एक्ट्रेस कृति सेनन अपने लुक और ड्रेसिंग सेंस के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस बहन नुपुर सेनन की फिल्म पॉप कौन की स्क्रीनिंग पर पहुंची। इस बार भी कृति बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं, लेकिन तारीफ की जगह उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ गई। नुपुर सेनन, कुणाल खेमू, सौरभ शुक्ला, जॉनी लीवर, राजपाल नौरंग यादव, अश्विनी कालसेकर, चंकी पांडे और सतीश कौशिक स्टारर पॉप कौन की मुंबई में स्क्रीनिंग रखी गई। ट्रैफिक से बचने के लिए इवेंट में कृति सेनन बाइक से पहुंची। बाइक से उतरने के बाद उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी दिया। पॉप कौन की स्क्रीनिंग से कृति सेनन के वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ट्रैफिक को मात देते हुए कृति सेनन बाइक पर स्क्रीनिंग के लिए जुहू पीवीआर पहुंचीं।' वीडियो में एक्ट्रेस लाइट ब्लू कलर के बॉडी सूट और ब्लैक कलर की पैंट में नजर आईं, जिसे लेकर वो ट्रोल हो गईं। वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ लोगों ने कृति सेनन के हेलमेट न पहनने पर एतराज जताया। वहीं, कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की तुलना सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद से कर दी और कहा कि कृति उनकी नकल कर रही हैं।

कृति सेनन के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, 'ये कौन-सा फैशन है यार। कुछ भी फालतू। ज्यादा पैसा होने के कारण समझ नहीं आता इन लोगों को कि क्या पहनूं।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'उर्फी जावेद का असर अब और लोगों पर चढ़कर बोल रहा है।' कृति के ड्रेसिंग सेंस से हैरान एक यूजर ने कहा, 'उर्फी को टक्कर देने की कोई तो हिम्मत किया।' वहीं, एक और यूजर ने कहा, 'अरे क्या है ये उर्फी का असर इस पर भी आ गया है।'