likes - Rokthok Lekhani

मुंबई: लाइक्स और व्यूज के लिए बनाया विमान हादसे का सनसनीखेज वीडियो, मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर को किया अरेस्ट
मुंबई: सोशल मीडिया पर तेजी से व्यूज पाने की चाहत और अधिक से अधिक कमाई करने की होड़ ने एक खतरनाक डिजिटल ट्रेंड को जन्म दे दिया है। यूट्यूब चैनल वाले विभिन्न हादसे और घटनाओं को भ्रामक कंटेंट के साथ सनसनीखेज वीडियो बनाकर इसकी मदद से यूट्यूब पर दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। इस डिजिटल ट्रेंड को मुंबई में सामने आए एक ताजा मामले ने उजागर किया है। साइबर पुलिस ने वायरल वीडियो के जरिए पैसे कमाने की कोशिश में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विमान हादसे से जुड़ा भ्रामक वीडियो बनाया
पश्चिम साइबर पुलिस के मुताबिक, आरोपी अक्षय सोनाले ने बारामती में हुए एक राजनेता के कथित विमान हादसे से जुड़ा आपत्तिजनक और भ्रामक वीडियो तैयार कर उसे यूट्यूब पर अपलोड किया था। इस वीडियो को इस तरह पेश किया गया कि लोगों में डर और भ्रम फैल सके, जिससे अधिक से अधिक व्यूज मिलें और चैनल की कमाई बढ़े। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त वीडियो को जानबूझकर सनसनीखेज बनाकर पेश किया गया था, जिसकी वास्तविक जानकारी से कोई संबंध नहीं था। यह यूट्यूब चैनल अक्षय ने पत्नी के नाम से पंजीकृत किया था जबकि नंबर अपना डाला था। इसके चलते पुलिस अक्षय तक पहुंचने में कामयाब रही। बांद्रा कोर्ट ने अक्षय को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पहले भी हुई थी एक की गिरफ्तारी
इस मामले में पहले भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसने यह वीडियो आरोपी तक पहुंचाया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी उद्धव कापसे जालना का निवासी है। उद्धव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सनसनीखेज वीडियो बनाकर अपलोड किया था। इस वीडियो को काफी व्यूज मिले थे। उद्धव कापसे की तरह दो दर्जन से अधिक यूट्यूब चैनल वाले पुलिस की रेडार पर हैं। इससे साफ है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोग पैसे कमाने के लिए कैसे अर्धसत्य कंटेंट परोसकर पैसे कमा रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती हैं।

प्रशासन का क्या कहना है
साइबर सेल के डीसीपी पुरुषोत्तम कराड का कहना है कि इस तरह के विवादित वीडियो न केवल समाज में भ्रम फैलाते हैं, बल्कि लोगों की भावनाओं से भी खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि व्यूज और पैसे के लालच में गलत या भ्रामक कंटेंट बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अजित पवार के बयान से सियासी हलचल तेज... मुझे पता चल गया, परिवारों तोड़ने वालों को कोई पसंद नहीं करता
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी एमवीए एक ओर जहां शिंदे सरकार पर लगातार हमला कर रही है। दूसरी और महायुति सरकार के घटक दल आपस में ही भिड़ रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार के एक बयान से हर कोई हैरान है।

दरअसल, अजित पवार ने कहा है कि उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है कि समाज को परिवारों में दरार पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे पता लग गया है कि जो लोग ऐसा करते हैं, समाज उसे माफ नहीं करता है।

गढ़चिरौली शहर में एनसीपी द्वारा आयोजित जनसम्मान रैली को संबोधित करते हुए अजीत पवार ने पार्टी नेता और राज्य मंत्री धर्मराव बाबा आत्रम की बेटी भाग्यश्री को शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) में जाने से रोकने की कोशिश की। आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में भाग्यश्री और उनके पिता के बीच संभावित मुकाबले को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

उनका इशारा हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में उनकी पत्नी सुनेत्रा और चचेरी बहन सुप्रिया सुले के बीच मुकाबले की ओर था। एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब एनसीपी नेता पवार ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने चाचा शरद पवार की बेटी एनसीपी (सपा) नेता सुले के खिलाफ अपनी पत्नी को मैदान में उतारकर गलती की है और कहा कि राजनीति को घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए।

मुंबई के लोकल ट्रेन में शख्स का खतरनाक स्टंट....सोशल मीडिया पर लाइक्स के लिए लगा दी जान की बाजी
मुंबई : सोशल मीडिया की लाइक्स की दुनिया में लोग कई अतरंगी काम करते है. इंस्टाग्राम या फेसबुक पर अपनी फोटो पर ज्यादा से ज्यादा लाइक्स लाने के लिए लोग अनोखे करतब या पोज़ करते है. लेकिन कई बार लाइक्स की होड़ में लोग अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं. ऐसे ही एक मामला आया है मुंबई से अपनी सेल्फी लेने के चक्कर में एक यात्री ट्रेन के गेट से बाहर निकलकर फोटो खींचा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से शेयर किया जा रहा है.

वीडियो में एक यात्री चलती ट्रेन से बाहर झूलता नज़र आ रहा हैं. 15 सेकंड के इस वीडियो में वो व्यक्ति फ़ोन हाथ में लिए हुए नजर आ रहा हैं. मुंबई मैटर्स नाम के ट्विटर हैंडल ने यह वीडियो शेयर की है. वीडियो के साथ लिखा हुआ हैं, "मौत को मात देने वाली सेल्फी. असली पागलपन, जान को खतरा. तेज रफ्तार #MumbaiLocal ट्रेन से लटककर सेल्फी लेना.

मुंबई में AC लोकल क्यों जरूरी है, इसका एक और कारण है." वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी शेयर कर रहे हैं. यूजर्स इन यात्रिओं की निंदा करते हुए इन पर कार्यवाही करने के सुझाव दे रहे है. एक ने चिन्ता जताई की युवाओं में अब ऐसे सेल्फी लेने का ये नया ट्रेंड शुरू हो गया है.

इससे पहले भी मुंबई लोकल ट्रेन से मनचले यात्रियों के स्टंट के वीडियो वायरल हुए हैं . इसमें एक युवक मुंबई की लोकल ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा होकर स्टंट कर रहा था. युवक लोकल ट्रेन के दरवाजे पर ईयरफोन लगाए दरवाजे पर लगे पोल को पकड़ कर झूलता है . कभी दोनों पैर उसके ऊपर कर लेता है. बता दें कि पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.