whole - Rokthok Lekhani

मुंबई एटीएस का वाराणसी के डॉक्टर के घर छापा, जानिए पूरा मामला
वाराणसी: वाराणसी में मुंबई एटीएस और यूपी एटीएस की टीम ने करीब 8 घंटे तक एक मुस्लिम युवक से पूछताछ की। मुंबई एटीएस की टीम मुंबई में दर्ज एक एफआईआर के सिलसिले में एक संदिग्ध की तलाश में आदमपुर के हनुमान फाटक इलाके में पहुंची थी। 18 वर्षीय यह संदिग्ध मुस्लिम युवक क्षेत्र के नामी चाइल्ड स्पेशलिस्ट का बेटा है।

क्षेत्र में खासा नाम और रसूख होने की वजह से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद एटीएस के साथ मौजूद आईबी के टीम सदस्य ने हालांकि इस मामले पर कुछ आधिकारिक तौर पर नहीं बताया। लेकिन जाते जाते एटीएस की टीम लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने साथ जांच के लिए ले गई।

मामला जानिए
देश के कई शहरों में अचानक से आतंकवाद से जुड़े मामलों में लगातार गिरफ्तारी हुई है। इसी बीच मंगलवार की दोपहर अचानक से आदमपुर थाने के हनुमान फाटक क्षेत्र में मुंबई एटोएस और यूपी एटीएस की एक टीम के आने से हड़कंप मच गया। मामला क्षेत्र के बड़े चाइल्ड चाइल्ड स्पेशलिस्टके घर से जुड़ा था। इसलिए ये खबर तेजी से इलाके में फैल गई। देखते-देखते इस मुस्लिम बहुल इलाके में मीडियाकर्मियों समेत सैकड़ो लोगों का जमावड़ा लग गया।

थोड़ी देर के बाद जानकारी मिली कि यूपी एटीएस के बनारस की टीम के साथ मुंबई एटीएस की टीम इस चाइल्ड चाइल्ड स्पेशलिस्ट के 19 वर्षीय बेटे अबू बकर से पूछताछ करने पहुंची है। एटोएस कि इस टीम के साथ आईबी के भी लोग थे। इसी बीच पूछताछ के समय लगातार बढ़ता जा रहा था और बाहर लोगो की भीड़ भी। करीब 8 घण्टे तक छापेमारी करने वाली टीम ने परिवार के सभी सदस्यों और 18 वर्षीय युवक अबु बकर से पूछताछ की।

टेलीग्राम के मैसेज और वीडियो के मामले में पूछताछ की गई
जानकारी के अनुसार, मुंबई में एक दर्ज एफआईआर की जांच के दौरान वाराणसी के एक युवक अबू बकर के बारे में एटीएस की टीम को पता चला। इसी लीड को ट्रेस करते हुए मुंबई और यूपी एटोएस की टीम आदमपुर क्षेत्र के नामी चाइल्ड चाइल्ड स्पेशलिस्ट के घर पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार कश्मीर के एक संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से एक आईडी का पता चला। इस चैनल के तार पाकिस्तान के हाफिज सईद तक जुड़े थे। इसी लिंक का राज जानने के लिए आज एक संयुक्त छपेमारी की गईं। जानकारी के मुताबिक ये युवक नीट की तैयारी करता है

कई दस्तावेज टीम ले गई साथ
8 घण्टे की पूछताछ के बाद एटीएस की टीम अपने साथ लैपटॉप समेत कई इलेट्रॉनिक गैजेट अपने साथ ले जाते दिखी। इतना ही नहीं टीम के सदस्य कई दस्तावेज भी अपने साथ ले जाते दिखे। हालांकि इस मामले में किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं इस बात की टीम के किसी सदस्य ने कोई जानकारी नहीं दी।

धारावी के जरिए पूरी मुंबई ही किसी को मुफ्त में देने का काम कर रहे हैं - आदित्य ठाकरे
मुंबई : ये लोग लड़कर मुंबई पर राजनीतिक दृष्टि से जीत हासिल नहीं कर सकते हैं इसलिए लूटकर ले रहे हैं। ये धारावी के जरिए पूरी मुंबई ही किसी को मुफ्त में देने का काम कर रहे हैं। इस तरह का जोरदार निशाना शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने भाजपा सरकार पर साधा है। इसी के साथ ही उन्होंने धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट की पोल भी खोलकर रख दी।

‘मातोश्री’ निवास स्थान पर कल आयोजित पत्रकार परिषद में आदित्य ठाकरे ने ‘घाती’ सरकार पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि धारावी में जो कुछ भी चल रहा है, वह बहुत ही भयानक और डरावना है। इसके जरिए मुबंई को केवल लूटने का काम नहीं चल रहा है, बल्कि किसी को मुंबई मुफ्त में देने का काम चल रहा है। ये लोग मुंबई पर राजनीतिक दृष्टिकोण से जीत नहीं सकते, अपनी पकड़ नहीं बना सकते हैं, ऐसे में मुंबई को अडानी की झोली में डालने का निश्चय घातियों ने किया है।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि धारावी का टीडीआर घोटाला का खुलासा मैंने किया है। वहां आम तौर पर एक से डेढ़ लाख परिवार अपात्र होंगे। उसका भी एक अलग घोटाला है। लोकसभा चुनाव के वक्त कुर्ला के गद्दार विधायक ने कहा था कि हम मदर डेयरी का प्लॉट रद्द करेंगे और अडानी को नहीं देंगे, लेकिन अभी तक वह निर्णय रद्द नहीं हुआ है। इसका सीधा सा मतलब है कि वे झूठ बोल रहे थे।

उनमें उसे रद्द करने की हिम्मत ही नहीं है, क्योंकि उनके जो मालिक हैं, उनके ऊपर भी दूसरे मालिक अडानी बैठे हुए हैं। इसी के साथ ही मिहिर कोटेचा ने कहा था कि मुलुंड में पीएपी, पीटीसी को रद्द किया जाएगा। उसे भी अभी तक रद्द नहीं किया गया है।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बनाया अजित पवार का कार्टून... समझाया एनसीपी का पूरा घटनाक्रम
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में इस वक्त राजनीतिक उथल-पुथल के बीच तमाम राजनेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. हालांकि, इस मौके पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे खामोश रहे. जब उनसे महाराष्ट्र की राजनीति की मौजूदा स्थिति पर अपने विचार रखने के लिए कहा गया तो उन्होंने अजित पवार का कार्टून बना डाला. इस कार्टून से उन्होंने यह संकेत दिया कि शरद पवार के पद से इस्तीफा देने के पूरे घटनाक्रम की मुख्य वजह अजित पवार हैं. यह पूरा फैसला उन्हीं पर केंद्रित है.

राज ठाकरे जो एक कार्टूनिस्ट भी हैं उन्होंने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है, सिवाय इसके कि उन्होंने पुणे अंतर्राष्ट्रीय कार्टून महोत्सव का उद्घाटन करते समय खुद इस कार्टून को बनाया. इससे पहले अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बीच राज ठाकरे ने कहा था कि अजित पवार बीजेपी का समर्थन कर सकते हैं. हालांकि, उन्हें इस वक्त अपने चाचा पर ध्यान देना चाहिए. इस पर अजित ने भी पलटवार किया था और कहा था कि 'जिस तरह राज ठाकरे अपने चाचा पर ध्यान देते थे, उसी तरह मैं भी अपने चाचा पर ध्यान दूंगा'.

दरअसल, राज ठाकरे ने मनसे शुरू करने के लिए 2006 में अपने चाचा बालासाहेब की शिवसेना छोड़ दी थी. शरद पवार ने शुक्रवार (5 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस लेने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता. मैं इस्तीफा वापस लेने की आपकी मांग का सम्मान कर रहा हूं. मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे का अपना फैसला वापस लेता हूं.

दरअसल, शरद पवार ने मंगलवार (2 मई) को एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी. इसके बाद पार्टी में खलबली मच गई थी. इसके बाद शरद पवार ने एनसीपी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए एक समिति का भी गठन किया था. जिसमें उनकी बेटी सुप्रिया सुले, उनके भतीजे अजित पवार, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल शामिल थे. उनके इस्तीफे के फैसले के बाद काफी बवाल हुआ था.

धारावी में सिगरेट के बट से पुलिस ने ऐसे सुलझाया मर्डर केस...जानें क्या है पूरा मामला
मुंबई : धारावी से साल 2010 में एक हत्या की घटना सामने आई थी. जहां आरोपी ने धारावी जंक्शन पर एक टेम्पो में मोहम्मद शेख नाम के व्यक्ति का गला काटकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद पुलिस ने इस हत्या के सिलसिले में शेख के साथ काम करने वाले अकबर खान को गिरफ्तार किया था. हालांकि पुलिस को खान के खिलाफ इस मामले में कोई ठोस सबूत नही मिल पाया था. लेकिन पुलिस को इस पूरी वारदात की खोजबीन में आरोपी का छोड़ा गया एक सिगरेट बट सबूत के तौर पर मिला था. बता दें कि इसी सिगरेट की बट ने पुलिस को हत्यारे तक पहुंचने में काफी मदद की.

बता दें कि 11 अक्टूबर, 2010 को धारावी जंक्शन पर एक टेम्पो में मोहम्मद शेख का गला कटा हुआ शव मिला था. जिसके करीब पांच दिन बाद, शाहू नगर पुलिस ने हत्या के सिलसिले में शेख के साथ काम करने वाले अकबर खान को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि खान ने शेख के साथ मिलकर व्यवसाय के लिए एक टेम्पो खरीदा था. दोनों के बीच यौन संबंध बनाने की भी पुष्टि हुई है, जब वो रात में टेम्पो में सोता था. हत्या की रात शेख और खान ने साथ बैठकर टेम्पो में खाना खाया था. पुलिस ने कहा कि जब शेख ने फिर से खान के साथ यौन शोषण करने की कोशिश की, तो खान ने कथित तौर पर उसका गला काट दिया और भाग गया. जिसके बाद पुलिस को शेख का शव अगले दिन टेम्पो में मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने शाहू नगर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया था.

पुलिस ने कहा कि शव की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को इस हालत में देख पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को इसकी सूचना दी. जिसके बाद उन्होंने वहां पड़े सारे सबूत इकट्ठा किए साथ ही उन्हे टेंपो से सिगरेट के बट के एक नमूने भी मिले. जिसके आधार पर फोरेंसिक विशेषज्ञों ने सिगरेट के बट पर लगे लार से डीएनए नमूने निकालने में कामयाबी हासिल की. जिसे आरोपी खान के डीएनए से मैच कराने पर वो उससे मेल खा गए.