gathering - Rokthok Lekhani News

पाकिस्तान : सड़कें सील, भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध... इमरान खान की पार्टी के प्रदर्शन से पहले पाकिस्तान में लगा लॉकडाउन
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने देशव्यापी प्रदर्शन और इस्लामाबाद मार्च का एलान किया है। इस मार्च को रोकने के लिए प्रशासन ने राजधानी इस्लामाबाद में कड़े सुरक्षा इंतजाम करते हुए शहर को लगभग पूरी तरह से सील कर दिया है।

प्रशासन ने राजधानी की ओर आने वाले सभी प्रमुख रास्तों को बंद करने के लिए 1,000 से ज्यादा शिपिंग कंटेनर लगाए हैं, जिनमें से कई पर नुकीले कांटे लगे हैं। पुलों पर रेत की बोरियां रखी गई हैं और शहर में प्रवेश करने वाले मुख्य राजमार्गों को रोक दिया गया है। राजधानी में किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा या भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर भर में 22,000 पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भी सुरक्षा बल तैनात किए हैं और प्रांतीय राजधानी पेशावर को इस्लामाबाद से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग को बंद कर दिया है। इन सख्त पाबंदियों और नाकेबंदी के कारण स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। राजधानी में रोजमर्रा की जरूरी चीजों की आपूर्ति ठप होने से कारोबारियों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह प्रदर्शन इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर हो रहा है। इमरान खान कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। पार्टी और उनके समर्थकों का आरोप है कि जेल में उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है, जिसे लेकर उनकी चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं।

उपमुख्यमंत्री शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी... ठाणे पुलिस स्टेशन में लगा रहा शिवसेना कार्यकर्ताओं का जमावड़ा
ठाणे: बीते दिन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले पर ठाणे पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले की जानकारी सोमवारो को अधिकारी ने दी और बताया कि ठाणे पुलिस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

श्रीनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गुलजारी लाल फडतरे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपी की तलाश जारी है जिसकी पहचान ठाणे शहर के वारली पाडा निवासी हितेश धेंडे के रूप में हुई है। इस दौरान ठाणे पुलिस स्टेशन में शिवसेना के कार्यकर्ता बड़ी मात्रा में मौजूद रहे।

पुलिस ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि एकनाथ शिंदे को धमकी देने वाले आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

आपको बताते चले कि हाल ही में शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने रविवार को शिवसेना यूबीटी के प्रमुख नेता उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला था। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को 2024 के विधानसभा चुनाव के नतीजों को अपने विरोधियों के मुंह पर तमाचा बताया, जिन्होंने निर्वाचन आयोग और उच्चतम न्यायालय तक की आलोचना की थी। शिवसेना प्रमुख ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए शिवसेना (यूबीटी) के कई नेताओं का अपनी पार्टी में स्वागत करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि शिवसेना मजबूत हो रही है।

केरल में ईसाइयों की एक सभा में तीन सीरियल धमाके हुए... यहूदी धर्मस्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा
केरल : केरल में ईसाइयों की एक सभा में तीन सीरियल धमाके हुए हैं, जिसमें एक शख्स की मौत की खबर सामने आई है. वहीं केरल में धमाके के बाद मुंबई अलर्ट पर है और यहां यहूदी धर्मस्थलों पर हाई लेवल सिक्योरिटी लगा दी गई है. दरअसल,  मुंबई और पुणे में यहूदी धर्म के लोगों के धर्मस्थल हैं हालांकि मुंबई में हाई लेवल सिक्योरिटी पहले से ही थी, लेकिन केरल धमाके के बाद पुलिस यहां नजर रख रही है.
केरल में हादसे की खबर उस दौरान सामने आई जब कोच्चि के एक कंवेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा चल रही थी, उस वक्त प्रार्थना के लिए 2000 से ज्यादा लोग जुटे हुए थे.

इस धमाके के बाद सभा में चीख-पुकार मच गई. धमाके के बाद सामने आई तस्वीरों में टूटे कांच और फर्नीचर को देखा जा सकता है. जैसे ही हादसे की खबर मिली केरल एटीएस समेत शीर्ष पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को यहां आने से रोका जा रहा है. एक के बाद एक धमाके से यहां लोगों में डर का माहौल है.

कोच्चि में हुए धमाके पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि सरकार घटना को लेकर जानकारी इकट्ठा कर रही है. उन्होंने कहा कि ये एक बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. मैंने डीजीपी से बात की है. जांच के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी. वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम पिनराई विजयन से बात की है और सीएम से राज्य की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने एनआईए और एनएसजी को भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करने का निर्देश दिया.

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में किन्नरों के अवैध जमावड़े को रोकने के लिए धारा 144 लागू... सरेआम हुड़दंगबाजी करने का आरोप
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सार्वजनिक स्थानों पर किन्नरों के अवैध जमावड़े पर दो महीने के लिए रोक लगाने के लिए पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लगा दी है। नागपुर पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऐसी शिकायतें मिली हैं कि किन्नर सार्वजनिक स्थानों, ट्रैफिक सिग्नल, लोगों के घरों, शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में बिना बुलाए जाते हैं, अश्लील हरकतें करते हैं और नागरिकों को उनसे पैसे ऐंठने की धमकी देते हैं।

पुलिस आयुक्त (सीपी) अमितेश कुमार ने विज्ञप्ति में कहा कि किन्नरों की मांग न मानने पर कुछ नागरिकों को दुर्व्यवहार और हुड़दंगबाजी का भी सामना करना पड़ा और कई बार शारीरिक हमले भी हुए। इसलिए पुलिस आयुक्त ने 17 फरवरी से 17 अप्रैल, 2023 तक नागपुर में उनकी गैरकानूनी विधानसभा को रोकने के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लागू की है, विज्ञप्ति में कहा गया है।  आदेश के किसी भी उल्लंघन के मामले में, भारतीय दंड संहिता, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम और अन्य कानूनी प्रावधानों की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, शहर की पुलिस ने हाल ही में जबरन वसूली के आरोप में किन्नरों के समूहों के खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।