restaurant - Rokthok Lekhani News

मुंबई : बर्गर से निकला कांच का टुकड़ा, मुंबई में रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज
मुंबई : मुंबई के अंधेरी इलाके स्थित लोकप्रिय फूड आउटलेट ‘जिमीज बर्गर’ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ग्राहक के खाने के ऑर्डर में कांच का टुकड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा और रेस्टोरेंट को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

समझिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि बर्गर में कांच मिलने की शिकायत करने वाली तनीषा गोगरी अपनी सहेली के साथ अंधेरी स्थित जिमीज बर्गर रेस्टोरेंट में गई थीं। वहां उन्होंने खाने के लिए 'कोरियन वेज बर्गर' ऑर्डर किया था। इसके बाद जब तनीषा अपना बर्गर खा रही थीं, तो अचानक उनके मुंह में कुछ सख्त चीज आई।

ऐसे में जब तनीषा ने उस सख्त चीज को बाहर निकालकर देखा तो उनके होश उड़ गए। तनीषा के अनुसार बर्गर के अंदर कांच का एक टुकड़ा निकला। गनीमत यह रही कि उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, वरना यह कांच का टुकड़ा उनकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता था।

जयपुर : दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज
जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर से दो जापानी नागरिकों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दोनों जापानी पर्यटक नई दिल्ली से जयपुर आए थे और 7 फरवरी को एक होटल में ठहरे थे। अशोक नगर थाना प्रभारी (एसएचओ) मोतीलाल शर्मा ने बताया कि इन दोनों पर्यटकों को ले जाने वाले टैक्सी चालक ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। टैक्सी चालक को ही दोनों पर्यटकों की आवाजाही की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे पर्यटक
एसएचओ के अनुसार, 7 फरवरी की रात टैक्सी चालक दोनों जापानी नागरिकों को अशोक नगर इलाके के एक रेस्टोरेंट में लेकर गया था। इसके बाद दोनों पर्यटक न तो टैक्सी के पास लौटे और न ही अपने होटल पहुंचे। टैक्सी चालक ने 8 फरवरी की सुबह तक उनका इंतजार किया, लेकिन जब दोनों की ओर से कोई संपर्क नहीं हुआ और वे होटल भी नहीं लौटे, तो चालक ने पुलिस से संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। यह शिकायत सोमवार को दर्ज की गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अशोक नगर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

मुंबई : कपिल शर्मा के कनाडा वाले रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई थीं; गैंगस्टर्स पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
मुंबई : कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में हैं। पहले उनके कनाडा वाले नए रेस्टोरेंट पर कुछ कथित गैंगस्टर्स ने गोलियां चलाई थीं। और अब उन्हें धमकी मिली है। साथ ही 1 करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी गई है। हालांकि मुबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। जिसका नाम दिलीप चौधरी है और उसने कथित तौर पर कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार के नाम पर शर्मा को धमकाया और उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कपिल शर्मा को आरोपी ने न सिर्फ धमकी भरे फोन किए थे। बल्कि कॉमेडियन को डराने वाले वीडियो भी भेजे थे। 22-23 सितंबर के बीत कपिल शर्मा को कथित तौर पर आरोपी की ओर से सात धमकी भरे कॉल आए। इसके अलावा, उन्हें एक दूसरे नंबर से भी धमकी दी गई थी।

कपिल शर्मा को धमकी देने वाला गिरफ्तार
कपिल शर्मा की शिकायत के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पश्चिम बंदाल से अरेस्ट किया और फिर उसे पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया। यहां पहले उसे एस्प्लेंडे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अभी पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी का गैंगस्टर्स के साथ कोई सीधा संबंध है या वह सिर्फ डराने के लिए और पैसे मांगने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहा था।

कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म
कपिल शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनका शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो', जो नेटफ्लिक्स पर आ रहा था, उसका तीसरा सीजन भी खत्म हो गया है। आखिरी एपिसोड में अक्षय कुमार आए थे और उन्होंने खूब हंसी-ठहाके लगाए थे। इसके अलावा वह 'किस किसको प्यार करूं 2' की शूटिंग कर रहे हैं। इसको अनुकल्प गोस्वामी डायरेक्ट कर रहे हैं। ये पहले 26 सितंबर को रिलीज होनी थी लेकिन बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया और इसकी नई डेट अनाउंस नहीं की गई। बता दें कि इस मूवी का पहला पार्ट 2015 में आया था, जिसमें शादीशुदा कॉमेडियन की तीन पत्नियां होती हैं।

मुंबई : 12 रेस्टोरेंट मालिकों के एक समूह ने पुलिस उत्पीड़न से सुरक्षा की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
मुंबई : मुंबई के 12 रेस्टोरेंट मालिकों के एक समूह ने हर्बल, तंबाकू-मुक्त हुक्का परोसने को लेकर कथित पुलिस उत्पीड़न से सुरक्षा की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका दावा है कि यह प्रथा पिछले अदालती आदेश के तहत पूरी तरह से वैध है। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि पुलिस ने केवल तंबाकू-मुक्त हर्बल हुक्का परोसने की लंबे समय से चली आ रही न्यायिक अनुमति की अवहेलना करते हुए उनके प्रतिष्ठानों पर छापेमारी और धमकियाँ जारी रखी हैं।

वकील राजेंद्र राठौड़ और ध्रुव जैन द्वारा प्रस्तुत याचिका में इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि संबंधित रेस्टोरेंट 22 अगस्त, 2019 के हाईकोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए केवल हर्बल हुक्का परोसते हैं, जिसमें ऐसे उत्पादों की स्पष्ट रूप से अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद, रेस्टोरेंट मालिकों का आरोप है कि अधिकारी, कथित तौर पर राज्य के गृह विभाग के निर्देश पर, इस गलत धारणा के तहत उनके कामकाज में बाधा डाल रहे हैं कि सभी प्रकार के हुक्का परोसे जाने पर प्रतिबंध है।

याचिका के अनुसार, रेस्टोरेंट मालिकों ने इस साल अप्रैल और मई में लिखित संचार के माध्यम से स्थानीय पुलिस को 2019 के आदेश का पालन करने की बार-बार सूचना दी है। उनके पत्राचार में उनकी वैध व्यावसायिक गतिविधियों में हस्तक्षेप न करने की अपील की गई है। फिर भी, जैसा कि एफपीजे ने उजागर किया है, याचिकाकर्ताओं का दावा है कि पुलिस लगातार औचक निरीक्षण कर रही है और उन्हें हर्बल हुक्का सेवाएं बंद करने के निर्देश दे रही है, जिससे भारी वित्तीय तनाव पैदा हो रहा है और कई कर्मचारियों की आजीविका को खतरा है।

एफपीजे की रिपोर्ट के अनुसार, इस विवाद के केंद्र में राज्य के गृह विभाग द्वारा 6 जून, 2025 को जारी एक परिपत्र है, जिसमें अवैध हुक्का पार्लरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आह्वान किया गया है और चेतावनी दी गई है कि कोई भी अधिकारी इस पर ध्यान न देने पर जवाबदेह होगा। हालाँकि, रेस्टोरेंट मालिकों ने अदालत के समक्ष तर्क दिया है कि उनके मामले में इस परिपत्र का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि उनके संचालन को छूट प्राप्त है, क्योंकि वे तंबाकू पर सख्त प्रतिबंध लगाते हैं और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (सीओटीपीए) के सभी प्रासंगिक प्रावधानों का पालन करते हैं।