MBA - Rokthok Lekhani

मुंबई : एमबीए छात्रा हत्या मामला, मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, लड़के के कमरे में आती थी युवती; वायरल किया था वीडियो
मुंबई : मध्य प्रदेश के इंदौर में एमबीए छात्रा की मौत मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने मुंबई से हिरासत में ले लिया है। आरोपी पीयूष धनोतिया के कमरे में कल युवती का शव मिला था। युवती के पिता ने दावा किया है कि पीयूष बेटी पर दबाव बना रहा था। उसकी हत्या की गई है। पीयूष ने बेटी के कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए थे। इंदौर के द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र के अंकल गली के एक बंद कमरे से 25 वर्षीय एमबीए की छात्रा का शव मिला था। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। छात्रा पिछले तीन दिनों से लापता थी। जिस कमरे में शव मिला वह मंदसौर निवासी पीयूष धनौतिया का है। युवक छात्रा का क्लासमेट बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कमरे किराए पर लेने वाले युवक को मुंबई से हिरासत में लिया है। वहीं, अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

मंदसौर का रहने वाला लड़का
युवती के पिता ने बताया कि बेटी लड़के के रूम पर आती जाती थी। युवक का नाम पीयूष है और वह मंदसौर का रहने वाला है। हमारी बेटी को यातन दी गई है। साथ ही उसकी हत्या की गई है। उसके वीडियोज वायरल किए गए हैं। उसे तनाव देकर ब्लैकमेल किया गया है। वह कुछ पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। युवती को कॉलेज फीस भरनी थी। पिता के मुताबिक उन्होंने 10 फरवरी को अपनी बेटी को कलेक्टर कार्यालय के पास छोड़ा था जिसके बाद से वह लापता थी।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रस्सी से उसका गला घोंटा गया है। परिवार ने 11 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दोनों सांवेर रोड स्थित एक निजी संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

वायरल वीडियो में दिखा था चेहरा
सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हुए थे उसमें युवक का चेहरा इमोजी से ढका हुआ था जबकि छात्रा का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। अगले दिन कॉलेज प्रबंधन ने वीडियो हटाकर छात्रा के पिता को बुलाया और जानकारी दी कि दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं।

नवी मुंबई में IIT इंजीनियर, MBA पास गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार... करोड़पति लोगों से करता था ठगी
मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने एक अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है जो मुंबई के करोड़पति लोगों को अपना निशाना बनाता था. कंपनी के मालिक, सीईओ, नामी कंपनी के सीएफओ को टारगेट करने वाली ठगों की टोली के खिलाफ सिर्फ मुंबई और नवी मुंबई में 16 मामले दर्ज हैं. चौंकाने वाली बात ये है की सभी आरोपी हाई डिग्री होल्डर हैं जिसमें आईआईटी अहमदाबाद के इंजीनियर, एमबीए, एमसीए, मैकेनिकल इंजीनियर, होटल मैनेजमेंट पढ़े हुए आरोपी शामिल हैं.

साइबर फ्रॉड करने वाले इन शातिर पढ़े-लिखे आरोपियों सलाखों के पीछे हैं. मुंबई पुलिस की साइबर सेल की विशेष टीम की गिरफ्त में आया जॉन डेविड होटल मैनेजमेंट ग्रेजुएट, नंदकुमार चंद्रशेखर पढ़ाई में एमसीए, पवाथरानी पार्थ सारथी पढ़ाई में ऐमबीए, अयैप्पन मुरूगसेन मैकेनिकल इंजीनियर प्रेमसागर रामस्वरूप स्टूडेंट है और एक फरार आरोपी आशीष रवींद्र नाथन जो आईआईटी अहमदाबाद से इंजीनियर है.

अब जब एक गैंग में इतने पढ़े-लिखे शातिर जुड़ जाए तो निशाना भी बड़ा होता है. इस गैंग के पकड़े जाने से मुंबई में साइबर अपराध के ऐसे 16 गुनाह के केस सुलझा लिए जिसके लिए मुंबई पुलिस साइबर सेल दिन रात इनके ठगी के तरीके को समझने में पसीना बहा रही थी. मुंबई पुलिस के साइबर सेल के डीसीपी डॉ. बलसिंह राजपूत ने बताया यह गैंग टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट और क्रिएटिविटी का अनोखा शातिर ग्रुप है. ये गैंग बेहद शातिर तरीके से उन पैसे वाले लोगों को निशाना बनाता था जो खुद कंपनी के मलिक या किसी बड़े पद पर नौकरी करते हो. गैंग के सभी सदस्यों को एक कॉर्पोरेट कंपनी की तरह काम सौंपे गए थे. अपने-अपने काम में अब माहिर खिलाड़ी हैं.

इस गैंग का एक शख्स उन अमीरों की लिस्ट निकालता था जो इनके टारगेट बनते थे. मुंबई में जो लोग नई कार खरीदते थे उनका डिटेल इनके पास आ जाता था. सेल्स या मार्केटिंग के लोगों से मिलीभगत से यह जानकारी इकट्ठा करते थे.  दूसरा शख़्स सिटी बैंक का मुफ्त डिनर्स क्लब कार्ड देने का लालच देता था. जो झांसे में आ जाता उसे एक लिंक भेजकर उसका डेटा हैक कर लेता था.

पर सभी जानकारियां हासिल की जा सकें. एंड्राइड फोन में पहले से दो ऐसे ऐप होते थे जिससे टारगेट को ओटीपी या बैंक मैसेज नहीं मिलते थे.
जिस समय टारगेट अपना सिम कार्ड आईफोन से एंड्राइड में लगाता उसी समय गैंग का पहले से तैयार एक सदस्य तनिष्क ज्वैलरी या रिलायंस डिजिटल से लाखों रुपये की ऑनलाइन खरीददारी कर लेता. टारगेट या पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से लाखों रुपए की ख़रीद दारी हो जाती. ऑनलाइन पेमेंट होने के बाद गैंग का एक शख्स डिलीवरी लेने जाता और तनिष्क ज्वैलरी से ज्वैलरी लेकर सोनार को बेच देता. रिलायंस डिजिटल से इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर किसी अन्य को बेच देता.

अब गैंग के बैंकर का रोल सामने आता है. गैंग में एक शख्स को पैसे का लेन देन का काम सौंपा गया है. ठगी के पैसे को एक अकाउंट से दूसरे, दूसरे से तीसरे अकाउंट में ट्रांसफ़र किया जाता था.
गैंग का मास्टरमाइंड पैसों को कैश जमाकर सबके हिस्से को उन तक बांट देता था.  यह जानकार हैरानी होगी कि इस गैंग ने ठगी के लिए अलग-अलग नाम के 1600 सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जिसे हरियाणा का सदस्य उपलब्ध कराता था.

डीसीपी डॉ. बलसिंह राजपूत ने बताया, अब तक कुल 5 आरोपी इस मामले की गिरफ्तार किए जा चुके हैं. इनमें से एक आरोपी गुजरात के अहमदाबाद, एक हरियाणा, 3 तमिलनाडु, एक को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया. मास्टरमाइंड अहमदाबाद से है अब तक इस ठगी में 1600 से ज्यादा सिमकार्ड इस्तेमाल किया जा चुका हैं. केस का मास्टरमाइंड आशीष रवींद्र नाथन है जिसने पहला गुनाह 19 साल की उम्र में साल 2009 में किया था तब उसे पकड़ा गया था जिसके बाद उसने गैंग बना लिया.

नई गैंग से अब तक करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है. मुंबई पुलिस ने करीब चार लाख कैश, कार, मोबाइल, बिटकॉइन में निवेश किए गए सिंगापुर डॉलर को जप्त किया है. मुंबई पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि यह लोग कैसे पता लगाते थे की विक्टिम ने नई कार खरीदी है? कितने लोगों के साथ इस तरह की ठगी की है और मुंबई के अलावा कहा-कहा ठगी को अंजाम दिया है?