insulted - Rokthok Lekhani

सावरकर गौरव यात्रा में सीएम शिंदे का उद्धव पर तंज... खुद को वारिस कहने वाले अपमान करने वालों के साथ बैठे हैं
मुंबई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सावरकर के बारे में की गई टिप्पणी के बाद रविवार को बीजेपी और शिवसेना (शिंदे) ने राज्यभर में 'सावरकर गौरव यात्रा' शुरू की। इसमें सीएम एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए। सीएम के गृह नगर ठाणे में निकाली गई सावरकर गौरव यात्रा में सीएम ने उद्ध‌व ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि सावरकर का अपमान करने पर दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के खिलाफ जूता मारो अभियान चलाया था।

वहीं आज खुद को बालासाहेब का वारिस कहने वाले सावरकर का अपमान करने वालों के साथ हैं। सीएम ने इसे राजनीतिक 'पाप' और महाराष्ट्र का दुर्भाग्य करार देते हुए कहा कि सावरकर जैसे क्रांतिकारी के बलिदान के कारण ही हम आज स्वतंत्रता का सुख भोग रहे हैं। सावरकर एक प्रखर देशभक्त और हिंदुत्ववादी थे। उनकी गौरव गाथा को लोगों तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही देश में हिंदुत्व का सम्मान जागृत हुआ है। लेकिन कुछ लोग जानबूझकर हिंदुत्व को बदनाम कर रहे हैं। देश के हिंदू इन लोगों को आने वाले चुनावों में अपने वोट से जवाब देंगे।

मनसे नेता प्रवक्ता संदीप देशपांडे का आरोप... संजय राउत ने किया महाराष्ट्र का अपमान, बोले- मैं होता तो थप्पड़ मार देता
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता और प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कथित तौर पर अश्लील और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए सांसद संजय राउत की खिंचाई की। देशपांडे ने कहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय राउत ने अश्लील और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। महाराष्ट्र को ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि किसी ने उन्हें नहीं रोका। अगर मैं होता तो उसे थप्पड़ मार देता।

इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। देशपांडे ने कहा, आप जितना चाहें राजनीतिक हो सकते हैं और आरोप लगा सकते हैं लेकिन इस तरह की अश्लील भाषा का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संजय राउत का मानसिक संतुलन बिगड़ने का दावा करते हुए मनसे नेता ने कहा, जेल में रहने के बाद उनका दिमाग खराब हो गया है। देशपांडे ने आगे कहा कि धनुष और तीर की लड़ाई हारने के बाद उद्धव ठाकरे विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। बार-बार बालासाहेब के नाम का सहारा ले रहे हैं। अब उनके पास कुछ नहीं बचा है, इसलिए वो विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मराठी लोग इमोशनल हैं, लेकिन मूर्ख नहीं।

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने रविवार को आरोप लगाया कि शिवसेना पार्टी के नाम और उसके धनुष एवं तीर चिंह को लेने के लिए अब तक 2000 करोड़ रुपये का सौदा किया गया। चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का नाम शिवसेना और चुनाव चिन्ह धनुष और तीर आवंटित करने के दो दिन बाद राउत की यह टिप्पणी आई है।