Strong - Rokthok Lekhani News

मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक; ऑरेंज अलर्ट जारी
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून के आगमन के साथ ही  रात से भारी बारिश का दौर जारी है। बुधवार सुबह भी शहर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और पालघर के लिए तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने, भारी से बहुत भारी बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

कई इलाकों में जलजमाव, 78 मिमी बारिश दर्ज
रात भर हुई लगातार बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में औसतन 78 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) के मुताबिक सभी प्रमुख सबवे खुले रहे और यातायात व्यवस्था काफी हद तक सामान्य बनी रही।

ठाणे में पेड़ गिरा, विक्रोली में ढही दीवार
ठाणे में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक पेड़ कई वाहनों पर गिर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और वर्तक नगर वार्ड समिति के आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर हटाया और रास्ता साफ कराया। वहीं मुंबई के विक्रोली क्षेत्र में सनहाइट्स बिल्डिंग के पास स्थित एक लंबी रिटेनिंग वॉल ढह गई। यह दीवार भवन और सड़क से सटी हुई थी। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू किया।
महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां
आईएमडी ने कहा है कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के अतिरिक्त क्षेत्रों, तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों तथा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ चुका है।

रेल और बस सेवाएं सामान्य
बीएमसी के अनुसार, भारी बारिश के बावजूद उपनगरीय रेल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। बेस्ट बसों का संचालन भी बिना किसी बाधा के जारी रहा। पश्चिम रेलवे ने आईएमडी के हवाले से बताया कि मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में दिन भर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। इसके बावजूद मुंबई उपनगरीय और हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाएं नियमित रूप से संचालित होती रहेंगी।

कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने सुबह 7 बजे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट तीन घंटे के लिए जारी किया गया है। अधिकारियों ने लोगों को मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।

पश्चिम बंगाल में एसआईआर विवाद: मुख्य निर्वाचन अधिकारी का सख्त बयान, शिकायतों को साजिश बताया
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। इसी बीच राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने दो पुलिस शिकायतों पर कड़ा ऐतराज जताया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि विभिन्न प्रेस विज्ञप्तियों से इस कार्यालय को जानकारी मिली है कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल के खिलाफ पुलिस में दो शिकायतें दर्ज की गई हैं। इन शिकायतों में लगाए गए आरोपों को पहले से सोची-समझी साजिश, बिना किसी ठोस सबूत के और एसआईआर के कानूनी कर्तव्यों का पालन कर रहे अधिकारियों को डराने-धमकाने की घटिया कोशिश करार दिया गया है।

आधिकारिक बयान में आगे लिखा है कि चुनाव मशीनरी को डराकर झुकाने और पूरी प्रक्रिया को पटरी से उतारने के लिए बनाई गई ऐसी धमकी भरी चालें निश्चित रूप से नाकाम रहेंगी। इन लगातार और मनगढ़ंत शिकायतों के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कानून का राज कायम रहेगा और सच्चाई की जीत होगी। राज्य की चुनाव मशीनरी जनहित में पूरी हिम्मत और ईमानदारी के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान दो बुजुर्ग मतदाताओं की मौत की खबरें सामने आईं।

एक 82 वर्षीय पुरुलिया निवासी दुर्जन माझी और दूसरे पूर्व मिदनापुर के 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि एसआईआर सुनवाई नोटिस मिलने से मानसिक दबाव के कारण उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की। परिजनों ने सीईसी और सीईओ को मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एसआईआर प्रक्रिया नवंबर 2025 से शुरू हुई, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध करना, मृतकों, डुप्लिकेट और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना और नए योग्य मतदाताओं को जोड़ना है। दिसंबर 2025 में जारी ड्राफ्ट रोल में 58 लाख से अधिक नाम हटाए गए।

मुंबई : बीएमसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु; कांग्रेस में मजबूत उम्मीदवार का टोटा
मुंबई : बीएमसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है, लेकन मुंबई कांग्रेस में उम्मीदवारों का टोटा पड़ गया है। महानगर के 30 से ज्यादा वार्ड एसे हैं, जहां पार्टी के पास दमदार प्रत्याशी नहीं हैं और उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है। सत्ताधारी महायुति के घटक दलों में बड़ी संख्या में इच्छुक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इधर विपक्षी दलों में ठाकरे बंधु मिलकर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कांग्रेस ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला कियाहै। वंचित बहुजन आघाड़ी से गठबंधन की बात चल रही है, लेकिन स्थिति अभी साफ नहीं है। कांग्रेस में उम्मीदवारों की कमी खल रही है। मुंबई कांग्रेस कार्यालय में कुल 670 इच्छुक उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने का आवेदन भरा है। इनमें से 601 आवेदन सामान्य, महिला, ओबीसी और ओबीसी महिलाके हैं, जबकि 69 आवेदन एससी-एसटी के आए हैं। मुंबई के 227 वार्डो में से 30 से ज़्यादावार्ड में पार्टी में कोई उम्मीदवार नहीं है। इनमें उत्तर- पूर्व मुंबई में हालात खराब हैं। उम्मीदवारों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार भांडुप विधानसभासीट के वार्ड 112, घाटकोपर पूर्व विधानसभा सीट के वार्ड 132, घाटकोपर वेस्ट विधानसभा सीट के वार्ड नंबर 126, 127, 128, 129 और 160 में कोई आवेदननहीं मिला है। मानखुर्द-शिवाजीनगर विधानसभा सीट के वार्ड 137, विक्रोली विधानसभा सीटके वार्ड 111 और 117 में भी प्रत्याशियों की तलाश जारी है। उत्तर मुंबई में हालात और भी खराब हैं। बोरीवली विधानसभा सीट के वार्ड 13, 14 और 15, चारकोप विधानसभा सीट के वार्ड 19, 21 और 30, दहिसर विधानसभा सीट के वार्ड 6 में कोई आवेदन नहीं आया है।

नॉर्थ-वेस्ट मुंबई में, अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट के वार्ड 121, जोगेश्वरी विधानसभा सीट के वार्ड 52 और 73 में भी कांग्रेस के पास प्रत्याशी नहीं है। यही हाल चेंबूर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 153, सायन-कोलीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 172 और 173, वडाला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 177 का भी है। दक्षिण मुंबई में भी स्थिति ठीक नहीं है।

मालाबार हिल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 219, शिवड़ी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 203, वर्ली विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 196, 198और 199 में भी उम्मीदवारों का टोटा है। कांग्रेस के कमजोर बूथ नेटवर्क, लोकल लीडरशिप की कमी और फैसले लेने की प्रक्रिया में असमंजस का असर साफ देखा जा रहा है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कई संभावित उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिशकी जा रही है। जल्द उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

भारत टैक्स पारदर्शिता में मजबूत अगुवा: विदेशी टैक्स चोरी पर 29 हजार करोड़ का हुआ खुलासा
नई दिल्ली : विदेशी टैक्स चोरी के खिलाफ भारत की कोशिशों को वैश्विक स्तर पर बड़ी मान्यता मिली है। ओईसीडी की शीर्ष अधिकारी जायदा मैनाटा के मुताबिक, भारत की पारदर्शी टैक्स नीतियों और आयकर विभाग के हालिया अभियान से 29 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की अघोषित विदेशी संपत्तियों का खुलासा हुआ है। भारत ने विदेशी टैक्स चोरी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस बात का दावा वैश्विक आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के एक शीर्ष अधिकारी ने की। उन्होंने कहा कि भारत विदेशी टैक्स चोरी (ऑफशोर टैक्स एवेज़न) के खिलाफ पारदर्शिता लागू करने में दुनिया के मजबूत देशों में शामिल है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत की पारदर्शी टैक्स नीतियों और आयकर विभाग के हालिया अभियान से 29 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की अघोषित विदेशी संपत्तियों का खुलासा हुआ है। यह भारत की मजबूत वैश्विक भूमिका और सख्त टैक्स व्यवस्था को दर्शाता है।

एक सक्षात्कार में ओईसीडी की टैक्स पारदर्शिता और सूचना आदान-प्रदान से जुड़े ग्लोबल फोरम की सचिवालय प्रमुख जायदा मैनाटा ने यह बात कही। वह हाल ही में 2 से 4 दिसंबर के बीच नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल फोरम की वार्षिक बैठक में शामिल होने भारत आई थीं। बता दें कि इस फोरम के 172 देश सदस्य हैं।

अब समझिए भारत की तारीफ क्यों?
विदेशी टैक्स चोरी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बड़ी कामयाबी हासिल करने के लिए भारत की तारिफ क्यों हुई? इस बात ऐसे समझा जा सकता है, क्योंकि मैनाटा ने कहा कि भारत 2009 से ही टैक्स पारदर्शिता के लिए ग्लोबल फोरम के काम में सक्रिय सहयोग दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत टैक्स पारदर्शिता का मजबूत समर्थक है और ऑफशोर टैक्स चोरी के खिलाफ लगातार काम कर रहा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नई दिल्ली में 2025 की ग्लोबल फोरम बैठक की मेजबानी करना भी भारत की इसी प्रतिबद्धता को दिखाता है।

विदेशी खातों की जानकारी साझा करने की व्यवस्था
ओईसीडी अधिकारी ने आगे बताया कि भारत ने ऑटोमैटिक एक्सचेंज ऑफ इंफॉर्मेशन (एईओआई) और कॉमन रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड (सीआरएस) को लागू करने के लिए जरूरी कानूनी ढांचा तैयार कर लिया है और इसका सही तरीके से पालन भी कर रहा है। इस व्यवस्था के तहत अलग-अलग देशों की टैक्स एजेंसियां एक-दूसरे के साथ विदेशी बैंक खातों और संपत्तियों की जानकारी साझा करती हैं, ताकि टैक्स चोरी रोकी जा सके।

एनयूडीजीई अभियान से हुआ बड़ा खुलासा
इसके साथ ही मैनाटा ने भारत सरकार के एनयूडीजीई (नॉन-इंट्रूसिव यूज ऑफ डेटा टू गाइड एंड एनेबल) कार्यक्रम की खास तौर पर तारीफ की। उन्होंने बताया कि इस अभियान से विदेशी संपत्ति बताने वाले करदाताओं की संख्या में 45.17% की बढ़ोतरी हुई। साथ ही लगभग 29,200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त विदेशी संपत्तियां घोषित की गईं और 1,089 करोड़ रुपये की अतिरिक्त विदेशी आय भी सामने आई।

गौरतलब है कि यह अभियान आयकर विभाग और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने नवंबर 2024 में शुरू किया था। इसका उद्देश्य उन करदाताओं को सचेत करना था, जिनकी विदेशी संपत्तियों की जानकारी दूसरे देशों से भारत को मिली थी, लेकिन उन्होंने उसे अपने आयकर रिटर्न में नहीं दिखाया था। इस अभियान के तहत करीब 24,678 करदाताओं ने अपने रिटर्न दोबारा देखे और विदेशी संपत्तियों व आय का खुलासा किया।सीबीडीटी ने ऐसा ही दूसरा अभियान आकलन वर्ष 2025-26 के लिए भी शुरू कर दिया है।