Moving - Rokthok Lekhani News

कलवा स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन से गिरने से भिवंडी के 17 साल के लड़के की मौत
मुंबई: भिवंडी के एक 17 साल के लड़के की कलवा रेलवे स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। वह अपने एक दोस्त के साथ मुंबई जा रहा था।
सूत्रों के मुताबिक, बाला कंपाउंड का रहने वाला मोहम्मद फाजिल अंसारी अपने एक दोस्त के साथ मुंबई घूमने निकला था और शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे कल्याण-मुंबई लोकल में चढ़ा।

जब ट्रेन कलवा के पास आ रही थी, तो खबर है कि अंसारी ट्रेन के दरवाज़े के पास खड़ा था। अचानक उसकी पकड़ ढीली हो गई और वह चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

मुंबई लोकल में बुर्का पहन महिला कोच में घुसा शख्स, पकड़े जाने पर चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
मुंबई : मध्य रेलवे में चल रही एक लोकल ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित लोकल ट्रेन के डिब्बे में बुर्का पहने एक संदिग्ध व्यक्ति के चढ़ने से हड़कंप मच गया. महिला यात्रियों ने शक होने पर उसे पकड़ लिया और घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, लेकिन घाटकोपर स्टेशन पहुंचते ही वह चलती ट्रेन से कूदकर दूसरी दिशा में जा रही कर्जत फास्ट ट्रेन में चढ़कर फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब सीएसएमटी की ओर जा रही लोकल ट्रेन घाटकोपर स्टेशन पर पहुंचने वाली थी. महिला डिब्बे में बुर्का पहने एक व्यक्ति को देखकर यात्रियों को संदेह हुआ. महिलाओं ने उसे घेर लिया और पूछताछ शुरू की. इसी दौरान कुछ यात्रियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की.

घाटकोपर से पहले ही चलती ट्रेन से कूद संदिग्ध
बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन घाटकोपर स्टेशन पर पहुंची, उससे पहले ही संदिग्ध व्यक्ति अचानक चलती ट्रेन से उल्टी दिशा में कूद गया और प्लेटफॉर्म पर खड़ी कर्जत जाने वाली फास्ट ट्रेन में चढ़कर भाग निकला.

ये वीडियो मुंबई से सामने आया है, जहां लोकल ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे में बुर्का पहने एक संदिग्ध व्यक्ति चढ़ गया. महिला यात्रियों ने शक होने पर उसे पकड़ लिया और घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जैसे ही शख्स की पोल खुली वह चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया.  महिला यात्रियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मुलुंड स्टेशन और ठाणे स्टेशन पर जांच की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला. मामले में घाटकोपर आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धारा 162 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कुर्ला जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी ने दी यह जानकारी
कुर्ला जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी संभाजी यादव ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मिलकर संदिग्ध की तलाश कर रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले महीने अम्बिवली रेलवे स्टेशन पर बुर्का पहनकर आए एक व्यक्ति द्वारा चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई थी, जिसकी एफआईआर कल्याण जीआरपी में दर्ज है. पुलिस को शक है कि दोनों मामलों में शामिल व्यक्ति एक ही हो सकता है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

मुंबई : बिजनेसमैन की डूंगरपुर में चलती कार में आग लगने से दर्दनाक मौत
मुंबई : बिजनेसमैन की डूंगरपुर में चलती कार में आग लगने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना डूंगरपुर जिले के निठाऊआ थाना क्षेत्र में सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को मौके से एक खाली पांच लीटर की प्लास्टिक कैन मिली है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। निठाऊआ थाना अधिकारी घनश्याम ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि निठाऊआ से कनोड़िया जाने वाले मार्ग पर विरुला फला के पास एक कार में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

कार के अंदर मिला जला हुआ शव
आग बुझाने के बाद जब पुलिस ने कार की जांच की तो वाहन के अंदर एक जला हुआ शव मिला। शव को तुरंत आसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। पुलिस ने बाद में मृतक की पहचान किशोर कुमार (50) निवासी निठाऊआ के रूप में की।

मुंबई में करते थे हार्डवेयर का कारोबार
पुलिस के अनुसार, किशोर कुमार मुंबई में हार्डवेयर का व्यवसाय करते थे। वह चार दिन पहले 24 जनवरी को अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ अपने पैतृक गांव निठाऊआ आए थे। परिवार के साथ गांव आने के कुछ ही दिनों बाद यह हादसा हो गया।

भाई की कार लेकर निकले थे कनोड़िया
बुधवार दोपहर को किशोर कुमार किसी निजी काम से अपने भाई की कार लेकर कनोड़िया जाने के लिए घर से निकले थे। घर से करीब पांच किलोमीटर दूर विरुला फला के पास कार में अचानक आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

घटनास्थल से मिली खाली प्लास्टिक कैन, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटनास्थल के पास एक खाली पांच लीटर की प्लास्टिक की कैन पड़ी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कैन का घटना से क्या संबंध है। थानाधिकारी घनश्याम ने बताया कि कार में शव जली हुई अवस्था में मिला था। शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने आवश्यक सैंपल एकत्र कर लिए हैं। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई : चलती लोकल ट्रेन से चोर ने युवक को दिया धक्का, पहिये के नीचे आया पैर कटा, सिर में भी गंभीर चोट
मुंबई : मुंबई लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा एक बार फिर कटघरे में है. बदलापुर जाने वाली फास्ट लोकल ट्रेन में मोबाइल चोरी का विरोध करना एक युवक को लगभग अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. लुटेरे ने युवक को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे वह सीधे रेलवे ट्रैक पर गिर गया और उसका पैर ट्रेन के पहिए के नीचे आ गया. हादसे में युवक का पैर घुटने के पास से कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल युवक की पहचान रितेश राकेश येरुणकर (30) के रूप में हुई है, जो बदलापुर पूर्व के आनंद नगर इलाके का निवासी है. वह ठाणे जिले के शिवूड़ स्थित एक निजी मॉल में कपड़ों की दुकान में काम करता है. घटना 18 जनवरी 2026 की रात की है. काम खत्म कर रितेश ठाणे स्टेशन से रात करीब 11 बजे बदलापुर जाने वाली फास्ट लोकल में सवार हुआ था.

रितेश का बायां पैर देह से हुआ अलग, सिर पर भी चोट
रेलवे पुलिस के अनुसार, रात करीब 11:45 बजे जब ट्रेन अंबरनाथ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आगे बढ़ रही थी, तभी पास बैठे एक युवक ने अचानक रितेश के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया. रितेश ने विरोध किया और मोबाइल वापस लेने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे जोर से धक्का दे दिया. संतुलन बिगड़ने से रितेश चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा. गिरते समय उसका बायां पैर ट्रैक पर आ गया और ट्रेन के पहिये के नीचे आकर बुरी तरह कट गया.

हादसे में रितेश के सिर के पीछे गंभीर चोट आई है, चेहरे पर गहरे जख्म हैं और आंख में भी गंभीर सूजन है. घटना के तुरंत बाद रेलवे पुलिस ने उसे उल्हासनगर सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मुंबई के केईएम अस्पताल रेफर किया गया. फिलहाल वह सर्जिकल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

यात्रियों में भारी नाराजगी
कल्याण जीआरपी ने इस मामले में आरोपी कैलाश बालकृष्ण जाधव को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. घटना के बाद यात्रियों में भारी नाराजगी है. देर रात चलने वाली लोकल ट्रेनों में सुरक्षा, पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था को लेकर रेलवे प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.