Siddhivinayak temple - Rokthok Lekhani News

मुंबई: सीएम फडणवीस को सिद्धि विनायक मंदिर प्रकरण पर एसआईटी से जांच करानी चाहिए: महेश तपासे
मुंबई: सिद्धि विनायक मंदिर दान विवाद को लेकर एनसीपी-(एससीपी) नेता महेश तपासे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की है कि इस पूरे मामले में एसआईटी गठित कर सख्त जांच कराई जाए, ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। मुंबई में एनसीपी (एससीपी) नेता महेश तपासे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैंने सदा सरवणकर की स्टेटमेंट पढ़ी है, लेकिन सवाल यह है कि इस सरकार में धर्मस्थलों और तीर्थ स्थलों से चोरी कैसे हो रही है। अगर सिद्धि विनायक मंदिर से सालाना 18 करोड़ रुपए चोरी हो रहे हैं तो यह बहुत गंभीर विषय है। किसी भक्त ने चढ़ावा चढ़ाया है और वह चोरी हो जाता है तो उसकी आस्था को चोट पहुंचती है। जनता के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि दान के पैसे का इस्तेमाल कहां पर हो रहा है। मैं राज्य के मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

पार्टी के संगठनात्मक फेरबदल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर बदलाव की प्रक्रिया यह निरंतर प्रक्रिया है। दो-तीन दिन पहले हमारे युवा संगठन के भी प्रमुख बदले गए। विद्यार्थी संगठन के भी प्रमुख बदले गए। आज मैं टीवी चैनल पर देख रहा हूं कि अजित दादा की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भी युवा प्रमुख बदले गए। महिला प्रमुख भी बदली गईं, तो किसी भी पार्टी में बदलाव, लीडरशिप का बदलाव, कार्यकर्ताओं का बदलाव, कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी देना एक निरंतर प्रक्रिया है।

उन्होंने कांग्रेस द्वारा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अजित दादा के साथ मैंने लगभग 20-25 साल काम किया है और सुनेत्रा पवार का काम हमने काफी नजदीक से देखा है। अजित दादा जब सार्वजनिक जीवन में काम कर रहे थे, राजनीति में काम कर रहे थे तो उनको संभालने का काम सुनेत्रा पवार कर रही थीं। मुझे नहीं लगता कि सुनेत्रा पवार किसी प्रकार से गूंगी गुड़िया की श्रेणी में आती हैं। मैं इतना कहूंगा कि व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

प्रभादेवी के सिद्धिविनायक मंदिर को लेकर CM शिंदे का अहम ऐलान...
मुंबई: प्रभादेवी के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और पुनर्नियोजन की परियोजना मुंबई नगर निगम द्वारा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा आज (11 मार्च) एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि मुंबई नगर निगम द्वारा सिद्धिविनायक मंदिर के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

मुंबई में बहुप्रतीक्षित तटीय सड़क का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की उपस्थिति में किया गया। उसी समय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायत मंदिर के पुन: नियोजन की परियोजना की घोषणा की. आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सिद्धिविनायक मंदिर की डीपीआर भी अच्छे से होनी चाहिए.

यह मंदिर और भी सुंदर बनना चाहिए. इसलिए मंदिर के सौंदर्यीकरण और पुनर्नियोजन के लिए उज्जैन टेम्पल आर्किटेक्चर को नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है कि उज्जैन के महाकाल मंदिर की तरह सिद्धिविनायक मंदिर परिसर के विकास के लिए नगर निगम के माध्यम से 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

प्रभादेवी में सिद्धिविनायक मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ रही है और भक्तों को अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए मुंबई नगर निगम द्वारा एक विशेष परियोजना शुरू की जाएगी। सिद्धिविनायक मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण मंदिर पर हमले का खतरा लगातार बना रहता है।

अक्सर मंदिर को खतरे की बात सामने आती रहती है. इसलिए कुछ साल पहले मंदिर के चारों ओर एक सुरक्षा दीवार बनाई गई थी। लेकिन जैसे-जैसे मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, मौजूदा सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है। सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता दी जाएगी. यह भी कहा गया है कि नगर निगम प्रशासन ने मंदिर परिसर की कायापलट करने का प्रोजेक्ट अपने हाथ में लिया है.

नगर पालिका के जी नॉर्थ डिविजन ने इस काम के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. परियोजना की योजना रूपरेखा तैयार करने के लिए एक परियोजना प्रबंधन सलाहकार नियुक्त किया जाएगा और इसके लिए नगर पालिका ने निविदाएं बुलाई हैं। इसमें से अंतरराष्ट्रीय मानक के प्रोजेक्ट मैनेजर कंसल्टेंट, आर्किटेक्ट का चयन किया जाएगा।

दादर इलाके में सिद्घिविनायक मंदिर के पास मेट्रो स्टेशन के शेड में लगी भयंकर आग... मौके पर दमकल की गाड़ी
मुंबई : मुंबई से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के दादर इलाके में सिद्घिविनायक मंदिर के पास बन रहे मेट्रो स्टेशन के परिसर में शेड में भयंकर आग लगी है।  वहीं मौके पर फिलहाल दमकल की गाड़ी पहुंच गई है। मिली खबर के अनुसार यह स्टेशन अंडरग्राउंड मेट्रो का हिस्सा है।

सुत्रों के मुताबी शोर्ट सर्किट की वजह से लाग लगने की बात बहार आ रही है। मामले पर विवरण का इंतजार है।  प्रभादेवी इलाके में सिद्धिविनायक मेट्रो शेड में मंगलवार सुबह आग लग गई। मौके पर दमकल की दो गाडिय़ां भेजी गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। इस घटना में कि किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।