truth - Rokthok Lekhani News

मुंबई : महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का कहर, कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर, नासिक, पालघर, रायगढ़ और मुंबई में अलर्ट
मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जबकि कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एमएसडीएमए) की मंगलवार सुबह जारी स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 203.3 मिमी बारिश पालघर जिले में दर्ज की गई। इसके अलावा ठाणे में 116.4 मिमी, रायगढ़ में 108.7 मिमी, मुंबई उपनगर में 90.4 मिमी और पुणे में 70.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।लगातार हो रही बारिश के कारण कोंकण क्षेत्र की कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। अंबा, सावित्री और जगबुडी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि कुंडलिका और पिंजल नदियां चेतावनी स्तर को पार कर चुकी हैं।

सतारा में लैंडस्लाइड
बारिश से जुड़े हादसों में सतारा जिले में भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से चार पशुओं की भी मौत हुई। नंदुरबार में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई। ठाणे और मुंबई शहर में पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक-एक व्यक्ति घायल हुआ है। पालघर में किसी मानव की मौत नहीं हुई, लेकिन बाढ़ के पानी में बह जाने से 11 पशुओं की मौत हो गई।

ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नगिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर में हाई टाइड अलर्ट
भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (इनकॉइस) ने महाराष्ट्र के पूरे समुद्री तट के लिए 8 जुलाई की रात तक रेड अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार, समुद्र में 4.8 से 5 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में सबसे ऊंची लहरों का अनुमान है, जबकि ठाणे, मुंबई, रायगढ़ और पालघर तट पर भी समुद्र बेहद उग्र रहने की संभावना है। प्रशासन ने छोटी नौकाओं और मछली पकड़ने वाली नावों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है। साथ ही तटीय क्षेत्रों में सभी प्रकार की मनोरंजक गतिविधियों पर भी अस्थायी रोक लगा दी गई है।

भंडारा और गोंदिया में अलर्ट
राज्य के बांधों में फिलहाल कुल जल भंडारण क्षमता का 32.62 प्रतिशत पानी मौजूद है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के 46.57 प्रतिशत के मुकाबले कम है। हालांकि, कोंकण क्षेत्र के जलाशयों में सबसे अधिक 68.52 प्रतिशत जल भंडारण दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने नासिक और पालघर के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों के लिए भंडारा और गोंदिया जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि विदर्भ के कई हिस्सों में येलो अलर्ट लागू है। संभावित बाढ़ और बचाव कार्यों को देखते हुए संवेदनशील जिलों में प्रशासन और आपदा राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

नासिक में फट सकते हैं बादल
पालघर, नासिक और पुणे के घाट क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। लोनावाला में पिछले 48 घंटों में 600 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पालघर में भी अत्यधिक बारिश हुई है। इन क्षेत्रों में आज भी रेड अलर्ट जारी है। मुंबई, ठाणे और आसपास के इलाकों में बारिश की तीव्रता कल से कम होने की संभावना है। आज मुंबई में येलो, जबकि ठाणे में ऑरेंज अलर्ट है। कल से इन क्षेत्रों में बारिश सामान्य स्तर पर आ जाएगी। नासिक में बादल फटने की चेतावनी को लेकर उन्होंने कहा कि नासिक के घाट क्षेत्रों में बादल फटने की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने इन क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा कि मौसम प्रणाली अब उत्तर प्रदेश की ओर खिसक रही है, जिससे महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंबई में इस जुलाई महीने की शुरुआत में ही रिकॉर्ड बारिश हुई है। 1 से 7 जुलाई तक कुलाबा स्टेशन पर 880.6 मिलीमीटर और सांता क्रूज पर 988.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से काफी ज्यादा है। आईएमडी वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार से पूरे महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता कम होकर सामान्य स्तर पर आ जाएगी। पालघर में अलर्ट रहेगा, जबकि पुणे के घाट क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। बाकी जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है।

मुंबई : स्कूल बंद होने और वर्क फ्रॉम होम का मैसेज वायरल, बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से बयान जारी किया
मुंबई : पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, लगातार हो रही बारिश के चलते एक बार फिर मुंबई की सड़कें तालाब बन चुकी हैं. इसी बीच एक मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें बताया गया कि भारी बारिश के चलते बुधवार, 8 जुलाई को मुंबई के सभी स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे. इसके अलावा इसमें प्राइवेट कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने का दावा भी किया गया. हालांकि अब इस मामले को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि इस मैसेज की सच्चाई क्या है.

स्कूल-कॉलेज नहीं रहेंगे बंद
बृहन्मुंबई नगर निगम ने इस वायरल मैसेज को पूरी तरह गलत और फर्जी बताया है. बृहन्मुंबई नगर निगम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर साफ किया कि प्रशासन की तरफ से छुट्टी या वर्क फ्रॉम होम को लेकर ऐसा कोई भी आदेश या नोटिस जारी नहीं किया गया है. 8 जुलाई को मुंबई के सभी स्कूल, कॉलेज और दफ्तर हमेशा की तरह सामान्य रूप से खुलेंगे. यानी जो मैसेज वायरल हो रहा था, वो पूरी तरह से फेक है.

लोगों से बीएमसी की अपील
मुंबई में चल रही बारिश के बीच ऐसे कई मैसेज सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं. इसीलिए बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी किसी भी झूठी और अफवाह फैलाने वाली खबरों पर भरोसा न करें. आधिकारिक जानकारी के लिए सिर्फ बीएमसी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @माईबीएमसी को फॉलो करें. किसी को अगर कुछ पूछना है या जानकारी लेनी है तो बृहन्मुंबई नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर फोन कर सकते हैं.

मुंबई में बारिश से थोड़ी राहत
मुंबई में पिछले कुछ दिनों में इतनी तेज बारिश हुई कि लोगों को पानी से भरी सड़कों पर चलना पड़ा, कई वाहन भी इसमें फंसे हुए नजर आए. हालांकि अब मौसम विभाग ने मुंबई के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' की जगह 'येलो अलर्ट' जारी किया है, यानी मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है और फिलहाल स्कूल-कॉलेज बंद करने की जरूरत नहीं है. हालांकि, पड़ोसी जिले पालघर में खराब मौसम को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है.

मुंबई : कैसे बना फर्जी वोटर-आधार कार्ड? मुंबई में छिपे बांग्लादेशी घुसपैठिए ने बताया काला सच
मुंबई : बांग्लादेश से बड़ी संख्या में घुसपैठिए भारत में दाखिल होते हैं. केंद्र सरकार अवैध घुसपैठियों को वापस भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है. ये घुसपैठिए अवैध तरीके से कैसे भारत में दाखिल होते हैं ये कई बार सामने आ चुका है. अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए, जो सरहद पार से आए, यहां बसे और अब मुंबई के भूगोल से लेकर भविष्य तक को बदलने की साजिश रच रहे हैं. ये हम नहीं बल्कि देश के बड़े-नामी संस्थान और विश्वविद्यालयों की सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया है. देश की सबसे अमीर महापालिका बीएमसी चुनाव की गहमागहमी के बीच “अवैध बांग्लादेशियों” का मुद्दा बेहद गर्म है,

कैमरे के सामने बैठे एक 35 साल के शख्स ने एक-एक कर उन कड़ियों को खोला, जो बताती हैं कि बांग्लादेश से मायानगरी मुंबई तक का रास्ता कितना आसान है. अब तक आप सिर्फ रिपोर्ट्स में पढ़ते थे कि मुंबई में अवैध बांग्लादेशियों की घुसपैठ हो रही है, लेकिन एक ऐसा शख्स जो सीमा पार कर भारत आया, जिसने कानून की धज्जियां उड़ाईं और आज वो गर्व से बता रहा है की वो भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े हथियार वोट देने का अधिकार भी रखता है.

भारत में कैसे दाखिल हुआ, घुसपैठिए ने बताया
बांग्लादेशी घुसपैठिये ने बताया कि वह प्याज की बोरियों के बीच ट्रक में छिपकर भारत में घुसा था. बंगाल बॉर्डर पर ठीक से चेकिंग नहीं हुई, जिसकी वजह से वह यहां आने में सफल रहा. बांग्लादेश से सबसे पहले वह प.बंगाल के सुजापुर पहुंचा. सुजापुर से मालदा स्टेशन पहुंचा. कर्मभूमि एक्सप्रेस से तीन दिन में मुंबई आया.

ट्रेन में टिकट चेकर ने पकड़ा तो उसने 200 रुपये लेकर छोड़ भी दिया. घुसपैठिये ने बताया कि मुंबई आकर वह कुछ दिनों तक मस्जिद में रहा. फिर नवी मुंबई में मजदूरी करने पहुंचा. उसने 12 हज़ार रुपये में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट और आधार कार्ड बनवाया. ये दस्तावेज पैसे लेकर एक एजेंट ने बनवाये थे. एजेंट से उसका वोटर आईडी कार्ड भी बनवा दिया.

मेरे अपमान से सच नहीं छिपेगा, एक दिन पीएम मोदी को जवाब देना होगा - राहुल गांधी
संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्षी नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के भाषण के कुछ अंशों को हटाने को लेकर विपक्षी नेता लगातार आलोचना कर रहे हैं। इसी क्रम में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम मोदी पर भी हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं है कि मेरे शब्दों को रिकॉर्ड पर जाने दिया जाएगा।

देश के पीएम सीधे तौर पर मेरा अपमान करते हैं लेकिन उनकी बातों को ऑफ द रिकॉर्ड नहीं किया जाता। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि आपका नाम गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं। ऐसा बोलकर उन्होंमे मेरा अपमान किया, लेकिन मेरे अपमान से सच नहीं छिपेगा।

एक ना एक दिन आपको जवाब देना ही पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि संसद में मेरे भाषण के कुछ अंश हटा दिए गए। बावजूद इसके कि मैंने किसी का अपमान नहीं किया। मैंने जो कहा उसके संबंध में मुझे सबूत दिखाने के लिए कहा गया था और मैंने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि सच्चाई हमेशा सामने आती है।

इस दौरान उन्होंने सदन में पीएम मोदी के संबोधन को दोबारा देखने के लिए आग्रह करते हुए कहा कि आपको बस इतना करना है कि जब मैं बोल रहा था तो मेरे चेहरे और उनके चेहरे को देखना था। देखिए कितनी बार पीएम ने पानी पिया और कैसे पानी पीते हुए उनके हाथ कांप रहे थे। मैने जो कहा था वह सच कहा था इसलिए मेरे मन में किसी तरह का कोई डर नहीं था।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि वह बहुत ताकतवर हैं, सब उनसे डर जाएंगे। लेकिन उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि भले ही वह प्रधानमंत्री हों, लेकिन वह आखिरी व्यक्ति होंगे जिनसे मुझे कोई डर हो। एक दिन उन्हें भी अपनी सच्चाई का सामना करने के लिए मजबूर किया जाएगा।

वायनाड में अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि इस देश में हर किसी के लिए संसद की कार्यवाही देखना कि देश में क्या हो रहा है, महत्वपूर्ण है। इस दौरान राहुल गांधी ने यह भी कहा कि पीएम और अदाणी के बीच सांठगांठ को समझना महत्वपूर्ण है।

इससे पहले रविवार को लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जवाब मांगा था। दरअसल, 7 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान 'भ्रामक, अपमानजनक, असंसदीय और भड़काऊ बयान' देने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और प्रल्हाद जोशी ने विशेषाधिकार हनन को लेकर लोकसभा सचिवालय को पत्र लिखा था।

इससे पहले लोकसभा में मंगलवार को 'राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव' पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण के बाद निशिकांत दुबे और प्रह्लाद जोशी ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। गांधी ने हिंडनबर्ग-अदाणी के मुद्दे पर टिप्पणी की थी।