IIT Bombay - Rokthok Lekhani News

आईआईटी बॉम्बे कैंपस में घुसा तेंदुआ, CCTV में कुत्ते पर हमला करते हुए कैद; इलाके में दहशत
मुंबई: पवई स्थित प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Bombay) के विशाल और हरे-भरे कैंपस में एक बार फिर जंगली जानवर की मौजूदगी से हड़कंप मच गया है। हाल ही में कैंपस के भीतर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में एक तेंदुए (Leopard) की गतिविधि कैद हुई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में तेंदुआ दबे पांव आता है और एक कुत्ते पर घात लगाकर जानलेवा हमला कर देता है।

​इस डरावने वीडियो के सामने आने के बाद से आईआईटी कैंपस में रहने वाले छात्रों, प्रोफेसरों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता पैदा हो गई है।

​जंगलों से सटा है कैंपस

आईआईटी बॉम्बे का 550 एकड़ में फैला विशाल परिसर संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (SGNP) और आरे के घने जंगलों (Aarey Forest) से बिल्कुल सटा हुआ है। यही वजह है कि भोजन और पानी की तलाश में अक्सर जंगली जानवर, विशेषकर तेंदुए, रात के समय कैंपस की चारदीवारी फांदकर अंदर घुस आते हैं। कैंपस में कई आवारा कुत्ते भी घूमते रहते हैं, जो तेंदुओं के लिए आसान शिकार साबित होते हैं।

​प्रशासन और वन विभाग अलर्ट पर

इस ताजा घटना के बाद आईआईटी बॉम्बे प्रशासन ने तुरंत वन विभाग (Forest Department) के अधिकारियों को सूचना दे दी है। वन विभाग की टीम ने इलाके का मुआयना किया है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पेट्रोलिंग (गश्त) तेज कर दी है।

​छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईआईटी प्रशासन ने कैंपस के सभी निवासियों के लिए एक सख्त एडवाइजरी (चेतावनी) जारी की है। इसके तहत सभी को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं:

​रात के समय कैंपस के सुनसान या जंगली इलाकों की तरफ अकेले जाने से बचें।

​परिसर में केवल पर्याप्त रोशनी (Streetlights) वाले रास्तों का ही इस्तेमाल करें।

​छोटे बच्चों को अंधेरे में घर से बाहर न निकलने दें।

​अगर तेंदुआ दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और तुरंत सुरक्षा गार्ड्स या नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।

​गौरतलब है कि आईआईटी बॉम्बे में तेंदुए का दिखना कोई नई बात नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन सीसीटीवी में हमले का वीडियो सामने आने से सतर्कता और बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके।

IIT Bombay का कमाल, भारत में पहली बार AI आधारित POC से होगी सिकल सेल एनीमिया की जांच, रिपोर्ट आधे घंटे में
मुंबई : देश भर में सिकल सेल एनीमिया की तेजी से बढ़ती तादाद और इस रक्त विकार के बारे में जागरूकता नहीं होने से यह जेनेटिक डिसॉर्डर चिंता का विषय बन रहा है। अक्सर हीमोग्लोबिन कम होने, जॉइंट पेन, थकान आदि होने पर लोग आर्थराइटिस और हीमोग्लोबिन बढ़ाने की दवाई ले लेते हैं, लेकिन ठीक नहीं होते। हो सकता है उन्हें सिकल सेल एनीमिया हो। यह कहना है IIT बॉम्बे की रिसर्चर डॉक्टर ओशिन शर्मा का। शर्मा का कहना है कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए बेहद जरूरी है कि इसका टेस्ट रिजल्ट एक्यूरेट हो और इसकी स्क्रीनिंग मौके पर ही तुरंत हो सके। ऐसे में भारत में पहली बार आईआईटी बॉम्बे द्वारा विकसित AI आधारित पॉइंट ऑफ स्क्रिनिंग(POS) 'शेप डीएक्स' आधे घंटे में टेस्ट रिपोर्ट के जरिए क्रांतिकारी बदलाव लाएगी...first-ever AI-enabled POS equipment...

अब आईआईटी बॉम्बे की प्रफेसर देबजानी पॉल और उनकी टीम मैंबर रिसर्चर डॉक्टर ओशिन शर्मा को उम्मीद है कि जल्द ही भारत में पहली बार उनके द्वारा डिवेलप किए गए माइक्रोस्कॉपी बेस्ड टेस्ट को पेटेंट मिलेगा।

ओशिन शर्मा कहती हैं,'इसके डिवेलपमेंट, मैन्यूफैक्चरिंग और कर्मशललाइजेशन के लिए आईआईटी बॉम्बे के साथ लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज ने साझेदारी की है।' ओशिन शर्मा का कहना है कि इस टेस्ट का फायदा उन करोड़ों लोगों को होगा, जो सूदुर इलाकों में रहते हैं और जांच के लिए लाए गए उनके सेंपल, अभी टेस्ट में लगने वाले 3-4 दिन के समय के चलते डिहाइड्रेटेड हो जाते हैं....first-ever AI-enabled POS equipment....

लॉर्ड्स मार्क के डायरेक्टर मानव तेली कहते हैं,'मोदी सरकार ने 2047 तक सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने के लिए मिशन शुरू किया है और इसमें यह भारत का पहला 100 पर्सेंट एक्यूरेसी के साथ POS टेस्ट सहायक साबित होगा। पूरे देश में जल्द ही सरकारी अस्पतालों के साथ मिलकर इस टेस्टिंग को शुरू किया जाएगा।'

यह रक्‍त विकार है, जिसमें लाल रक्‍त कोशिकाएं सी शेप, सिकेल शेप (अर्धचंद्राकार) में बदल जाती हैं। ब्लड की कमी से जुड़ी यह बीमारी एक जेनेटिक डिसॉर्डर है, जिसमें रेड ब्लड सेल्स का साइज और शेप बदलने लगता है और ब्लड वेसेल्स ब्लॉक होने लगती हैं....first-ever AI-enabled POS equipment...

आईआईटी बॉम्बे के छात्र की आत्महत्या में दोस्त गिरफ्तार... सुसाइड नोट में लिखा था अरमान ने मुझे मार डाला
मुंबई : आईआईटी बॉम्बे के दलित छात्र दर्शन सोलंकी की आत्महत्या के मामले मुंबई पुलिस की एसआईटी ने उसके एक बैचमेट को गिरफ्तार किया है। उस पर सोलंकी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। अरमान खत्री नाम का यह आरोपी छात्र और सोलंकी हॉस्टल के एक ही फ्लोर पर रहते थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसआईटी को 3 मार्च को बरामद एक कथित सुसाइड नोट में सोलंकी ने उल्लेख किया था कि अरमान ने मुझे मार डाला है।

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले और बीटेक (केमिकल) कोर्स के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट दर्शन सोलंकी ने इस साल 12 फरवरी को आईआईटी बॉम्बे के एक हॉस्टल की इमारत की सातवीं मंजिल से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। महाराष्ट्र सरकार ने सोलंकी की मौत की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।

पवई इलाके में स्थित आईआईटी बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल की 7वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या... जांच में जुटी पुलिस
मुंबई : मुंबई के पवई इलाके में स्थित आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र ने रविवार को परिसर में स्थित हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि 18 वर्षीय छात्र अहमदाबाद का रहने वाला था और बीटेक (केमिकल) कोर्स का प्रथम वर्ष में था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना का पता तब चला जब परिसर में सुरक्षाकर्मियों ने युवक को खून से लथपथ देखा। उन्होंने कहा कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। उसने छात्रावास की इमारत के आश्रय क्षेत्र से कूदकर जान दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बुधन सावंत ने कहा कि शुरुआती जानकारी के आधार पर हमने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच की जा रही है।