consuming - Rokthok Lekhani

मुंबई : 'मम्मी-पापा मुझे माफ कर दीजिए...', बिहार के युवक ने मुंबई में सल्फास खाकर दे दी जान
मुंबई : एक युवक की मुंबई में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रखंड के उत्तरी छपरा बहास पंचायत के बसघटिया निवासी राजू धरनीकांत मिश्र का पुत्र सौरभ राजू मिश्र मुंबई के पनवेल में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और अपने माता-पिता के साथ वहीं रहता था।  उसकी शादी 16 अप्रैल 2021 को पताही थाना के पदुमखेर में पूजा के साथ हुई थी। उसको एक बेटी भी है।

शादी के बाद उसकी पत्नी पूजा ने 7 अप्रैल 2023 में पटना के रूपस थाना में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराई थी। जिसके बाद सौरभ परेशान रहने लगा। उसके माता- पिता गांव में एक कार्यक्रम में मुंबई से आ गए। इसी बीच सौरभ ने 2 फरवरी को सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली।घर से जब माता-पिता मुंबई पहुंचे तो वह घर में पड़ा हुआ था। उसको लेकर नजदीकी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद माता-पिता चीखने-चिल्लाने लगे।

मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मरने के पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा था। प्रिय मम्मी-पापा, मैं जो कदम उठा रहा हूं, उसके लिए मुझे माफ कर दीजिए। शायद आप दोनों ने कभी कोई गलती नहीं की, लेकिन मैं कमजोर पड़ गया। इस उम्र में मुझे आप लोगों की सारी टेंशन दूर कर देनी चाहिए थी। मेरी वजह से आप दोनों बिना किसी गलती के इतनी परेशानी झेल रहे हैं। मुझसे यह अन्याय सहा नहीं जा रहा है। प्लीज अपना ख्याल रखिए और जल्दी सामान्य हो जाइएगा। मैं चाहता हूं कि आप लोग पूरी दुनिया घूमें। मजबूत बने रहिए।

बेटी नैना मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया
प्रिय बेटी नैना (3), कोई कुछ भी कहे, मैंने तुमसे हमेशा प्यार किया है और हमेशा करता रहूंगा। खुश रहो। वहीं, अपने भाई के लिए सौरभ ने लिखा कि, प्रिय ऋषभ, माफ करना, मैं एक अच्छा भाई नहीं बन पाया। मजबूत रहना और मम्मी-पापा का ख्याल रखना। तुम्हारे साथ हमेशा अच्छा हो। मेरी पत्नी पूजा- मेरे पास तुम्हें कहने के लिए और कुछ नहीं बचा है। धन्यवाद।

शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद से तनाव में था सौरभ
सौरभ मिश्रा की शादी 2021 में हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी हनीमून पर गोवा भी गए थे। हालांकि, शादी के महज दो महीने के भीतर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। करीब चार महीने बाद दोनों अलग हो गए, जिसके बाद मामला अदालत तक पहुंच गया। इसके बाद से ही सौरभ लगातार मानसिक तनाव, अवसाद और कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहे थे। परिजनों का कहना है कि सौरभ खुद को निर्दोष मानते थे, लेकिन लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई ने उन्हें मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया था।

छिंदवाड़ा : कोल्ड्रिफ सिरप के सेवन से बच्चों की मृत्यु ; बिक्री पर प्रतिबंध
छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप के सेवन से कुछ बच्चों की मृत्यु का दुखद मामला सामने आया है. इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है. इस सिरप को बनाने वाली कंपनी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस सिरप की बिक्री पर पूरे राज्य में प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही, कंपनी के अन्य सभी उत्पादों की बिक्री पर भी रोक लगाने का फैसला किया गया है. यह कदम बच्चों की सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

यह सिरप तमिलनाडु के कांचीपुरम में स्थित एक फैक्ट्री में बनाया जाता है. जैसे ही यह मामला सरकार के संज्ञान में आया, मध्य प्रदेश सरकार ने तमिलनाडु सरकार से इसकी जांच करने का अनुरोध किया था. आज सुबह तमिलनाडु सरकार की ओर से जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें सिरप की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर गंभीर खामियां सामने आई हैं. इस रिपोर्ट के आधार पर मध्य प्रदेश सरकार ने तुरंत कड़ा एक्शन लिया है. दोषी कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

1. यदि विषयगत औषधि उपलब्ध पाई जाती है, तो औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 तथा इसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करें तथा औषधि का निपटान न करने के निर्देश के साथ उसे तुरंत फ्रीज कर दें…
2. संबंधित औषधि की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोकें तथा अपने अधिकार क्षेत्र में बिक्री/वितरण के लिए इसकी अनुपलब्धता सुनिश्चित करें.
3. परीक्षण/विश्लेषण के लिए विषयगत औषधि का नमूना लें और परीक्षण/विश्लेषण के लिए तुरंत औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को भेजें (केवल हाथ से).
4. सुनिश्चित करें कि आपके क्षेत्राधिकार में अन्य बैचों के कोल्ड्रिफ सिरप की उपलब्धता न हो. यदि उपलब्ध हो, तो परीक्षण/विश्लेषण के लिए नमूने लें और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के अनुसार दवा का निपटान न करने के निर्देश के साथ उन्हें तुरंत फ्रीज कर दें.
5. व्यापक जनहित में, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के अनुसार श्रीसन फार्मास्युटिकल, नंबर 787, बंगलौर हाईवे, सुंगुवाचत्रम (मथुरा) कांचीपुरम जिला, 602106 द्वारा निर्मित अन्य सभी उत्पादों की बिक्री और वितरण को रोकने और परीक्षण/विश्लेषण के लिए कानूनी नमूने लेने का निर्देश दिया जाता है.
6. संबंधित दवा की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखना

छिंदवाड़ा में बच्चों की मृत्यु के बाद स्थानीय स्तर पर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई थी. इसके साथ ही, राज्य सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम भी गठित की है. इस टीम का काम है कि इस घटना के हर पहलू की गहन जांच की जाए और दोषियों को चिह्नित किया जाए. सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो.

यह घटना न केवल छिंदवाड़ा, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ा सबक है. सरकार ने दवाइयों की गुणवत्ता और उनकी जांच प्रक्रिया को और सख्त करने का फैसला किया है. जनता की सुरक्षा के लिए दवा कंपनियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. इस दुखद घटना ने दवा उद्योग में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत को फिर से उजागर किया है. सरकार का कहना है कि बच्चों की जान की कीमत पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

नालासोपारा में आर्थिक तंगी से परेशान एक ओला चालक ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली
नालासोपारा : ओला और उबर जैसे एग्रीगेटर्स से जुड़े चालकों की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। नालासोपारा में आर्थिक तंगी से परेशान एक ओला चालक ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने एक बार फिर इन कंपनियों द्वारा चालकों के कथित शोषण और कम किराये दरों के मुद्दे को गरमा दिया है। मृतक की पहचान नालासोपारा के विलालपाड़ा निवासी 48 वर्षीय सनोज सक्सेना के रूप में हुई है।

सनोज अपनी पत्नी ललिता सक्सेना, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहते थे और ओला उबर से जुड़कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। पेल्हार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई इस घटना की जानकारी उनके साथी चालक रोहित शुक्ला ने दी, जिन्होंने बताया कि सनोज लंबे समय से मानसिक तनाव में थे और अक्सर अपने खर्च पूरे न होने की बात करते थे।

चालकों का आरोप है कि वे रोजाना 12-14 घंटे कड़ी मेहनत करते हैं, इसके बावजूद परिवार का पेट भरना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि ओला और उबर ग्राहकों से प्रति किलोमीटर 10 से 12 रुपए तक चार्ज करती है, लेकिन चालकों को सिर्फ 4 से 5 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान किया जाता है। यह किराया इतना कम है कि अब यह काम घाटे का सौदा बन गया है। चालक लंबे समय से अपनी मांग कर रहे हैं कि उन्हें प्रति किलोमीटर 22 से 25 रुपए का किराया दिया जाए।

मराठा आरक्षण मुद्दे को लेकर था 23 वर्षीय शख्स परेशान... जहर खाकर दी जान !
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर 23 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित दाजीबा रामदास कदम मार्लक गांव के रहने वाले हैं। वह किसी काम से शहर आया था और 11 नवंबर को जेंडा चौक इलाके में उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

दाजीबा को बेहोशी की हालत में पाया गया और तुरंत उसके रिश्तेदारों को सूचित किया गया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 12 नवंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस को पीड़ित व्यक्ति के पास से एक नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने लिखा था, 'यह मेरे लिए सरकारी नौकरी का सवाल है। 'एक मराठा, लाख मराठा'। पुलिस ने भाग्यनगर थाने में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में 30 प्रतिशत से अधिक आबादी वाले मराठा शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहे हैं। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने राज्य सरकार को 24 दिसंबर तक आरक्षण घोषित करने की नई समय सीमा दी है। उन्होंने मराठा युवाओं से शांतिपूर्वक आरक्षण के लिए लड़ने और अतिवादी कदम न उठाने की अपील की थी।