chest - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली : राहुल का सरकार पर वार: 'चीन हमारे सामने आ रहा था..तब कहां थी 56 इंच की छाती, राष्ट्रीय सुरक्षा अहम मुद्दा'
नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब के हवाले से चीन की सेना की ओर से घुसपैठ का दावा किया। इस बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने आपत्ति जताई। इसकी वजह से लोकसभा का सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। लोकसभा में सोमवार को कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला देते हुए कहा कि डोकलाम में चार चीनी टैंक भारत की सीमा में पहुंच गए थे। राहुल गांधी के दावे पर का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने जोरदार विरोध किया था। जिसके बाद सदन में काफी हंगामा देखने को मिला।

राहुल गांधी के संबोधन के दौरान लोकसभा कई बार स्थगित करनी पड़ी। लगातार हो रहे हंगामे को देखते हुए चेयर पर आसीन सांसद जगदंबिका पाल ने सदन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पता नहीं सरकार क्यों डर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सच छुपा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

नेता विपक्ष ने मीडिया से कहा, 'मैं सुरक्षा के मुद्दे पर सदन में बोलना चाहता था। पूर्व सेना प्रमुख ने राजनाथ सिंह से क्या कहा था। पता नहीं सरकार क्यों डरी हुई है। मैं पूर्व सेना प्रमुख की बात बताना चाहता था। नरवणेजी ने प्रधानमंत्री के बारे में, राजनाथ के बारे में एक आर्टिकल में लिखा है। मैं वो बोल रहा हूं, लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। चीन हमारे सामने आ रहा था। तब 56 इंच की छाती को क्या हुआ था?'

कांग्रेस सांसद ने कहा, 'मैं सदन में बोलना चाहता हूं। मुद्दा वही है जो प्रधानमंत्री और राजनाथ सिंह जी ने कहा। जमीन ली गई या नहीं, यह एक अलग सवाल है। हम उस पर बाद में बात करेंगे। लेकिन उससे पहले, देश के नेता को दिशा-निर्देश देने चाहिए। देश के नेता को फैसले लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए और फैसले दूसरों के कंधों पर नहीं छोड़ने चाहिए। प्रधानमंत्री ने यही किया है।'

राहुल गांधी ने पूछे ये सवाल?

राहुल गांधी ने कहा, 'मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। मुझे सिर्फ दो-तीन लाइनें बोलनी हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। ये पूर्व सेना प्रमुख के शब्द हैं और यह वह बातचीत है जो उन्होंने राजनाथ सिंह जी और प्रधानमंत्री मोदी से की है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं सदन में वही कहना चाहता हूं जो पूर्व सेना प्रमुख ने लिखा है और राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें क्या आदेश दिए थे।'

मुंबई : कूपर हॉस्पिटल में शर्मनाक घटना, नशे में मरीज ने 23 साल की डॉक्टर की छाती पर मारी लात
मुंबई : कूपर सरकारी हॉस्पिटल से बुधवार की सुबह शर्मनाक घटना सामने आई है, यह घटना न केवल हॉस्पिटल प्रशासन को चिंता में डाला है, बल्कि एक बार फिर देशभर में डॉक्टर और नर्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं. यहां नशे में धुत एक मरीज ने इलाज के दौरान 23 साल की इंटर्न नर्स पर हमला कर दिया. इस हमले से साफ है कि इमरजेंसी और नाइट ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और नर्स कितनी असुरक्षित स्थिति में काम कर रही हैं.

यह घटना बुधवार की सुबह 4 बजे बताई जा रही है, जब 23 साल की इंटर्न डॉक्टर मरीज की जांच कर रही थी. हॉस्पिटल के सूत्रों के मुताबिक एक नौजवान को नशे की हालत में इलाज के लिए कूपर हॉस्पिटल में लाया गया था. इंटर्न ने पहले असहजता जताई और कहा कि मरीज पहले से ही बेहद आक्रामक, असहज और बैचेनी महसूस कर रहा था. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उसे वाइटल चेक करने के लिए कहा. जैसे ही वह ऐसा कर रही थी, मरीज ने डॉक्टर के सामने ही इंटर्न डॉक्टर की छाती पर दो बार लात मारी.

डॉक्टर को आई चोट, इलाज जारी
वैसे तो महिला डॉक्टर को कोई गंभीर अंदरूनी चोट नहीं आई, लेकिन हमले के बाद उन्हें तेज दर्द, सदमे और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा. हॉस्पिटल वालों का कहना है कि डॉक्टर को प्राथमिक इलाज दी गई और बाद में आराम करने की सलाह दी गई. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस टाइप की घटनाएं केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को गहरी चोट पहुंचाती हैं.

अस्पताल प्रशासन पर उठे सवाल
इस घटना के बाद सबसे पहले हॉस्पिटल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया गया, जबकि कुछ वर्कर्स और डॉक्टरों ने यह आरोप लगाया है कि हॉस्पिटल प्रशासन ने पीड़ित डॉक्टर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से रोकने की कोशिश की. अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं. जबकि इसी बीच डीन डॉ. देव शेट्टी ने कहा कि यह मामूली झड़प थी और यह फैसला महिला पर छोड़ दिया गया कि वह पुलिस में शिकायत करना चाहती है या नहीं.

मेडिकल स्टाफ में गुस्सा और भय
इस घटना के बाद हॉस्पिटल के इंटर्न डॉक्टरों, रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ में गुस्सा और डर दोनों देखने को मिला है, खासकर उन स्टाफ के लिए जो रात की ड्यूटी या इमरजेंसी वार्डों में काम करते हैं. कई डॉक्टरों का ऐसा कहना भी है कि नशे में धुत मरीजों और उनके परिजनों से हिंसा की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन हेफाजती इंतजाम बेहद कमजोर है.

RSS स्वयंसेवक की सीने में तलवार घोंप कर हत्या... मुंबई पुलिस के सामने ही आरिफ-सद्दाम ने साथियों संग मिल कर दिया घटना को अंजाम
मुंबई : मुंबई में अरविन्द वैश्य नाम के एक युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप अल्लू, आरिफ और शेर अली व उसके कुछ अन्य साथियों पर लगा है। आरोप है कि इन तीनों ने अरविन्द को पुलिस के आगे ही मार डाला है। मृतक RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से जुड़ा बताया जा रहा है।

हिन्दू संगठनों ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। अब तक 1 आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। बाकी हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना रविवार (28 जुलाई, 2024) की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मुंबई के धारावी इलाके की है।

रविवार को यहाँ अरविन्द के भाई शैलेन्द्र वैश्य ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक, घटना रविवार शाम सवा 7 बजे के आसपास की है। तब अल्लू, आरिफ, शुभम और शेर अली का सिद्धेश नाम के व्यक्ति से किसी बात को ले कर झगड़ा हो रहा था। इन अल्लू और उसके साथी सिद्धेश और उसके पिता को पीटने लगे। इसी झगड़े में बीच-बचाव करने अरविन्द भी पहुँच गया। आरोप है कि अल्लू और उसके साथियों ने अरविन्द की भी पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत करने अरविन्द धारावी पुलिस स्टेशन गया। यहाँ ड्यूटी पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर ने अरविन्द के साथ 2 पुलिस कॉन्स्टेबलों को घटनास्थल पर भेजा। आरोप है कि तब सद्दाम और जुम्मन ने अरविन्द को पुलिस के आगे ही केस वापस लेने की धमकी दी।

धमकी को अनदेखा कर के अरविन्द पुलिसकर्मियों के साथ राजीव नगर स्थित वसीम के गैराज के आगे पहुँचा ही था कि अचानक उस पर हमला हो गया। हमले में अल्लू, आरिफ, सद्दाम, जुम्मन, शेर अली और शुभम शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों पुलिस कॉन्स्टेबलों के आगे ही अरविन्द के सीने में तलवार घोंप दी। पुलिस ने अल्लू को दौड़ा कर पकड़ लिया, बाकी हमलावर फरार हो गए। घायल अरविन्द वहीं गिर कर तड़पने लगा जिसे अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने अरविन्द को मृत घोषित कर दिया। विश्व हिन्दू परिषद का आरोप है कि अरविन्द की हत्या में कुल 7 हमलावर शामिल थे लेकिन पुलिस ने महज 2 आरोपितों के ही खिलाफ FIR दर्ज की है। नाराज हिन्दू संगठनों ने थाने के आगे प्रदर्शन किया और बाकी हमलावरों पर भी कार्रवाई की माँग की है।

मुंबई के बांद्रा में मात्र 500 रुपए के लिए कर दी हत्या... 2 भाईयों ने मारपीट के बाद शख्स के सीने में मारा था चाकू
बांद्रा : मुंबई के बांद्रा उपनगर में क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन की मरम्मत के लिए 500 रुपये नहीं देने पर कथित तौर पर दो भाइयों ने 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना गुरूवार रात बांद्रा रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे हुई और मृतक की पहचान नाजिम इफ्तिकार खान के रूप में हुई.

अधिकारी के अनुसार, खान और दोनों आरोपी बांद्रा (पूर्व) के गरीब नगर में रहते थे. आरोपियों में से एक ने खान का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसकी मरम्मत के लिए उसने 1,000 रुपये की मांग की थी. उन्होंने बताया कि दोनों ने खान की पत्नी को 500 रुपये दिए और आश्वासन दिया कि बाकी पैसे रात 12 बजे से पहले दे दिए जाएंगे.

अधिकारी ने कहा कि बकाया भुगतान को लेकर लड़ाई के दौरान एक आरोपी ने चाकू निकाला और खान के सीने में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां भर्ती करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया गया.