Marol - Rokthok Lekhani

मुंबई : अंधेरी ईस्ट में मरोल के पास सड़क 31 मई तक बंद
मुंबई : ट्रैफिक पुलिस ने मरोल मरोशी रोड से रेडिसन ब्लू होटल, विजयनगर ब्रिज तक कंक्रीटिंग, रिपेयर और नालियों के कंस्ट्रक्शन की वजह से अंधेरी ईस्ट में कुछ समय के लिए सड़क बंद करने की घोषणा की है। इस वजह से, लोक भारती जंक्शन से मरोल मरोशी रोड पर मरोल नाका तक सभी तरह की गाड़ियों का ट्रैफिक बंद रहेगा। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक), ईस्टर्न सबर्ब्स, प्रदीप चव्हाण के जारी एक ऑफिशियल ऑर्डर के मुताबिक, यह हिस्सा 31 मई तक बंद रहेगा।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, “मरोल मरोशी रोड से रेडिसन ब्लू होटल, विजयनगर ब्रिज, अंधेरी ईस्ट, मुंबई तक की सड़क पर कंक्रीटिंग और रिपेयर का काम किया जाएगा, और नालियां बनाई जाएंगी। लोक भारती जंक्शन से मरोल नाका तक ट्रैफिक को दूसरे रास्ते से डायवर्ट करना ज़रूरी है।”

मरोल नाका की ओर जाने वाली गाड़ियां लोक भारती जंक्शन से बाएं मुड़ सकती हैं और फिर अपनी तय जगह तक पहुंचने के लिए मखवाना रोड पर दाएं मुड़ सकती हैं।

मरोल इलाके में गैस पाइपलाइन में लीकेज के कारण भीषण आग; कार, रिक्शा और बाइक जलकर राख
मुंबई ; मुंबई के मरोल इलाके में गैस पाइपलाइन में लीकेज के कारण भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. गैस पाइपलाइन में आग लगने से एक कार, रिक्शा और बाइक जलकर राख हो गई. इस घटना में 3 लोग घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

मुंबई फायर विभाग के एडीएफओ एसके सावंत ने इस घटना को लेकर बताया, "हमें रात करीब 12:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. घटना उस जगह हुई जहां बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का काम चल रहा था. हमें पहली सूचना मिली है कि आग की चपेट में आने से 3 लोग झुलस गए हैं. उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है."

घटना के समय करीब साढ़े 12 बजे शेरे पंजाब जंक्शन के पास सड़क का काम चल रहा था, तभी जेसीबी की चपेट में आने से बड़ी गैस पाइपलाइन फट गई. गैस पाइपलाइन फटने से भीषण आग लग गई, इसी आग की चपेट में वहां से गुजर रही तीन कारों में आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया.

फिलहाल, एमआईडीसी पुलिस सड़ककर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है. आग की इस घटना में अरविंद कुमार कैथल (21) 30 से 40 प्रतिशत बर्न इंज्यूरी, अमन हरिशंकर सरोज (22) 40 से 50 प्रतिशत बर्न इंज्यूरी और सुरेश कैलास गुप्ता (52) ऑटोरिक्शा ड्राइवर इस घटना में 20 प्रतिशत तक जल गए.

आग लगने की वजह क्या है?
एडीएफओ एसके सावंत के मुताबिक घटना की जगह पर बीएमसी का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन डैमेज होने के बाद गैस लीकेज की घटना सामने आई और अचानक आग लग गई. इस घटना में मौके पर मौजूद कार, रिक्शा और बाइक जलकर राख हो गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के मारोल में अलजामिया-तुस-सैफियाह अरबी अकादमी के नए परिसर का किया उद्घाटन
मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई की अपनी यात्रा के दौरान दाऊदी बोहरा समुदाय के एक शैक्षणिक संस्थान के एक नए परिसर का उद्घाटन किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीएम मोदी ने मुंबई के मारोल में अलजामिया-तुस-सैफियाह अरबी अकादमी के नए परिसर का उद्घाटन किया। मालूम हो कि दाउदी बोहरा समुदाय के प्राथमिक शैक्षणिक संस्थान अलजामिया-तुस-सैफियाह या सैफी अकादमी का नया परिसर मुंबई के एक उपनगर मारोल में है।

चार पीढ़ियों से इस परिवार के साथ- पीएम
मुंबई में अलजामिया-तुस-सैफियाह के नए परिसर के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "मैं यहां न तो पीएम के तौर पर हूं और न ही सीएम के तौर पर। मेरे पास जो सौभाग्य है, वह शायद बहुत कम लोगों को मिला है। मैं इस परिवार से चार पीढ़ियों से जुड़ा हुआ हूं। सभी चार पीढ़ियां मेरे घर आ चुकी हैं।"

विकास की कसौटी पर दाऊदी बोहरा समुदाय ने खुद को किया साबित
उन्होंने आगे कहा कि कोई समुदाय, समाज, संगठन उसकी पहचान इससे है कि वह समय के अनुसार अपनी प्रासंगिकता को कितना कायम रखता है। समय के साथ परिवर्तन और विकास की इस कसौटी पर दाऊदी बोहरा समुदाय ने हमेशा खुद को खरा साबित किया है। अल जामिया-तुस-सैफियाह शिक्षा के महत्वपूर्ण स्थान इसका जीता जागता उदाहरण है।

देश की शिक्षा व्यवस्था में हुआ है बदलाव
पीएम मोदी ने कहा कि देश आजादी के अमृत काल की यात्रा शुरू कर रहा है,तो शिक्षा के क्षेत्र में बोहरा समाज के इस योगदान की अहमियत बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि जब आप मुंबई, सूरत जाएं तो दांडी जरूर जाइएगा।दांडी यात्रा गांधी जी की आजादी की लड़ाई में एक मोड़ था। नमक सत्याग्रह से पहले गांधी जी दांडी में आपके घर रुके थे।

उन्होंने कहा, "देश में शिक्षा व्यवस्था में एक और बदलाव हुआ है। ये बदलाव है- एजुकेशन सिस्टम में स्थानीय भाषा को महत्व देना। अंग्रेजों ने अंग्रेजी को शिक्षा का पैमाना बना दिया था। आजादी के बाद भी हम उस हीनभावना को ढोते रहे। लेकिन अब मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसी पढ़ाई भी स्थानीय भाषा में हो सकेगी।"