inaugurates - Rokthok Lekhani News

मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, मुख्यमंत्री ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
मुंबई : केंद्र सरकार ने उपनगरीय लोकल ट्रेनों को मेट्रो की तर्ज पर बनाने की मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि वंदे भारत जैसी आधुनिक रेलगाड़ियां बनाने वाले कारखानों में स्वचालित दरवाजों, वातानुकूलित सुविधा और स्वच्छता से लैस मेट्रो जैसी लोकल ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई महानगर के यातायात के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. आज जिन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है, उनसे मुंबई के यातायात को 'मोबिलिटी बूस्टर' (गति का बूस्टर) मिलेगा.

सह्याद्री अतिथि गृह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की दो बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का ई-लोकार्पण किया गया. इसके साथ ही ठाणे-बोरीवली दोहरी भूमिगत मार्ग परियोजना के ठाणे छोर पर टीबीएम ‘अर्जुना’ का शुभारंभ किया गया. वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेट्रो लाइन 2बी पर चेंबूर मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया.

वहीं, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जी-ब्लॉक को ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ने वाले फ्लाईओवर का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री बैरिस्टर बाबासाहेब अनंतराव भोसले के नाम पर किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह बात कही.

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, सांस्कृतिक कार्य मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार, नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल तथा विधायक प्रवीण दरेकर, राजहंस सिंह और अबू आजमी उपस्थित थे.

2027 में मेट्रो जैसी 238 उपनगरीय लोकल ट्रेनें
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई महानगर में एक ओर स्वच्छ, सुंदर और वातानुकूलित मेट्रो का सफर है, जबकि दूसरी ओर लोकल ट्रेन का सफर कई बार परेशानी भरा होता है. इस अंतर को जल्द ही दूर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 2027 में मुंबईकरों की सेवा में मेट्रो जैसी 238 उपनगरीय लोकल ट्रेनें उपलब्ध होंगी. मार्च 2030 तक मुंबई की सभी लोकल ट्रेनें मेट्रो जैसी सुविधाओं से लैस हो जाएंगी.

मुंबई : मंत्री ने हिंदुओं के लिए हिंदुओं द्वारा नौकरी पोर्टल का उद्घाटन किया
मुंबई : महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने हाल ही में अक्षय तृतीया के अवसर पर ‘कॉल हिंदू’ नामक एक डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया। यह एक विशेष जॉब पोर्टल है, जिसे हिन्दुओं के लिए हिन्दुओं द्वारा विकसित किया गया है। इसके अनुसार, यह पोर्टल हिन्दू समुदाय के लोगों को रोजगार, ई-कॉमर्स, ऑनलाइन विवाह, धार्मिक यात्रा आदि की सुविधाएं प्रदान करेगा।

इस प्लेटफॉर्म का विकास विशाल दुराफे ने किया है, जो भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राज्य कार्यकारी सदस्य हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिंदू जागरण मंच से भी जुड़े हुए हैं। उनका कहना है कि इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य हिन्दू रोजगार प्रदाताओं और नौकरी चाहने वालों को एक-दूसरे से जोड़ना है। “पहली बात हिंदू के साथ” उनका मुख्य उद्देश्य है। इस पोर्टल का उद्घाटन बुधवार को किया गया, और इसका ऐप अभी निर्माणाधीन है।

उद्घाटन के अवसर पर मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि ‘कॉल हिंदू’ जैसा डिजिटल मंच आज के तकनीकी युग में समाज की आवश्यकताओं के अनुसार एक महत्वपूर्ण पहल है। यह न केवल रोजगार और व्यवसाय के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता को भी मजबूत करेगा। हालांकि, मंत्री द्वारा एक विशेष समुदाय के लिए जॉब पोर्टल का उद्घाटन करने पर राज्य में राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया है। विपक्षी दल इसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा संविधान का अपमान मान रहे हैं।

मंत्री लोढ़ा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस डिजिटल मंच का उद्घाटन केवल एक मंत्री के रूप में किया है, जो महायुति सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता विभाग का कार्यभार संभालते हैं। उन्होंने कहा, “यदि किसी को रोजगार मिल रहा है, तो मैं उसका समर्थन करूंगा।” लोढ़ा ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में हर समुदाय अपने लोगों के लिए काम करता है, और हिन्दुओं के लिए काम करना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने पोर्टल के नाम पर भी कोई आपत्ति नहीं जताई।

विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता महेश तपासे ने मंत्री के दावों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि एक मंत्री, जो सरकार का प्रतिनिधित्व करता है, एक विशेष समुदाय के लिए बनाए गए प्लेटफॉर्म के लिए कैसे बोल सकता है। उन्होंने कहा, “किसी भी मंत्री को संविधान के दायरे में रहकर काम करना चाहिए, जो सभी के लिए समान अवसर की बात करता है। जब कोई मंत्री सांप्रदायिक जॉब पोर्टल का समर्थन करता है, तो यह सवाल उठता है कि क्या वह अपनी भूमिका को निष्पक्षता से निभा रहे हैं।”

अमरावती : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन
अमरावती : महाराष्ट्र के अमरावती में नवनिर्मित एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों होने वाली है. इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर बेलोरा में स्थित लंबे समय से प्रतीक्षित अमरावती हवाई अड्डा 16 अप्रैल को नियमित यात्री उड़ान संचालन शुरू करने के लिए तैयार है. जो इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा.

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और बीजेपी नेत्री नवनीत राणा कल एक ही विमान से यात्रा करेंगे. मुंबई हवाई अड्डे से सुबह 9 बजे यह विमान अमरावती के बेलोरा हवाई अड्डे के लिए रवाना होगा और सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर वहां लैंड करेगा.

आर्थिक विकास में मददगार साबित होगा
इस नए एयरपोर्ट के शुरू होने से अमरावती और पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत होने की उम्मीद जताई जा रही है. 16 अप्रैल को सीएम इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और उसी दिन से यहां से यात्री सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी. अमरावती एयरपोर्ट के शुरू होने से पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र का देश के कई हिस्सों से सीधा संपर्क हो जाएगा, जो इस क्षेत्र के आर्थिक विकास में काफी मददगार साबित होगा. एयरपोर्ट के खुलने से यहां व्यवसाय और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के मारोल में अलजामिया-तुस-सैफियाह अरबी अकादमी के नए परिसर का किया उद्घाटन
मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई की अपनी यात्रा के दौरान दाऊदी बोहरा समुदाय के एक शैक्षणिक संस्थान के एक नए परिसर का उद्घाटन किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीएम मोदी ने मुंबई के मारोल में अलजामिया-तुस-सैफियाह अरबी अकादमी के नए परिसर का उद्घाटन किया। मालूम हो कि दाउदी बोहरा समुदाय के प्राथमिक शैक्षणिक संस्थान अलजामिया-तुस-सैफियाह या सैफी अकादमी का नया परिसर मुंबई के एक उपनगर मारोल में है।

चार पीढ़ियों से इस परिवार के साथ- पीएम
मुंबई में अलजामिया-तुस-सैफियाह के नए परिसर के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "मैं यहां न तो पीएम के तौर पर हूं और न ही सीएम के तौर पर। मेरे पास जो सौभाग्य है, वह शायद बहुत कम लोगों को मिला है। मैं इस परिवार से चार पीढ़ियों से जुड़ा हुआ हूं। सभी चार पीढ़ियां मेरे घर आ चुकी हैं।"

विकास की कसौटी पर दाऊदी बोहरा समुदाय ने खुद को किया साबित
उन्होंने आगे कहा कि कोई समुदाय, समाज, संगठन उसकी पहचान इससे है कि वह समय के अनुसार अपनी प्रासंगिकता को कितना कायम रखता है। समय के साथ परिवर्तन और विकास की इस कसौटी पर दाऊदी बोहरा समुदाय ने हमेशा खुद को खरा साबित किया है। अल जामिया-तुस-सैफियाह शिक्षा के महत्वपूर्ण स्थान इसका जीता जागता उदाहरण है।

देश की शिक्षा व्यवस्था में हुआ है बदलाव
पीएम मोदी ने कहा कि देश आजादी के अमृत काल की यात्रा शुरू कर रहा है,तो शिक्षा के क्षेत्र में बोहरा समाज के इस योगदान की अहमियत बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि जब आप मुंबई, सूरत जाएं तो दांडी जरूर जाइएगा।दांडी यात्रा गांधी जी की आजादी की लड़ाई में एक मोड़ था। नमक सत्याग्रह से पहले गांधी जी दांडी में आपके घर रुके थे।

उन्होंने कहा, "देश में शिक्षा व्यवस्था में एक और बदलाव हुआ है। ये बदलाव है- एजुकेशन सिस्टम में स्थानीय भाषा को महत्व देना। अंग्रेजों ने अंग्रेजी को शिक्षा का पैमाना बना दिया था। आजादी के बाद भी हम उस हीनभावना को ढोते रहे। लेकिन अब मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसी पढ़ाई भी स्थानीय भाषा में हो सकेगी।"