reward - Rokthok Lekhani News

मुंबई :58 करोड़ के साइबर ठगी के पीड़ित बुजुर्ग को 2 करोड़ रुपये वापस; फरार मास्टरमाइंड की तलाश तेज, 3 लाख का इनाम घोषित
मुंबई : देश के सबसे बड़े डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने बड़ी और निर्णायक सफलता हासिल की है। 58.13 करोड़ रुपये की भारी-भरकम ठगी के इस सनसनीखेज मामले में साइबर पुलिस ने अदालत के आदेश के तहत पीड़ित को 2 करोड़ रुपये की पहली किस्त के रूप में वापस दिला दी है। यह कार्रवाई न केवल आर्थिक रिकवरी की दिशा में अहम कदम है, बल्कि साइबर अपराध के खिलाफ सख्त रुख का स्पष्ट संकेत भी मानी जा रही है। इतना ही नहीं, इस ठगी के मास्टरमाइंड के ऊपर 3 लाख का इनाम घोषित किया गया है।

महाराष्ट्र में साइबर सुरक्षा और साइबर अपराधों की नोडल एजेंसी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, महाराष्ट्र साइबर कार्यालय द्वारा इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की गंभीर धाराओं के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66(सी) और 66(डी) के अंतर्गत दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर पीड़ित से करोड़ों रुपये की ठगी की। लगातार तकनीकी विश्लेषण, वित्तीय ट्रैकिंग और बैंकों के साथ गहन समन्वय के चलते महाराष्ट्र साइबर ने जटिल लेन-देन की कड़ियों को जोड़ते हुए ठगी की राशि तक पहुंच बनाई। समय रहते कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अदालत से अनुमति मिलने के बाद 2 करोड़ रुपये की राशि पीड़ित को लौटाई गई। अधिकारियों के अनुसार, यह केवल पहली किस्त है और आगे भी जब्त संपत्तियों के जरिए रकम वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस रिकवरी से पीड़ित को आर्थिक राहत के साथ-साथ मानसिक संबल भी मिला है। महाराष्ट्र साइबर अधिकारियों का कहना है कि विभाग की प्राथमिकता केवल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि साइबर ठगी से वंचित लोगों को जल्द से जल्द न्याय और राहत दिलाना भी है।

जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से जुड़ी कई चल-अचल संपत्तियों की पहचान कर उन्हें फ्रीज किया गया है, जिन्हें न्यायालय के आदेश के बाद रिकवर की गई संपत्ति माना जाएगा। इस अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के मुख्य साजिशकर्ताओं पर शिकंजा और कसा जा रहा है। मामले का प्रमुख आरोपी देवेंद्र सैनी अब भी फरार है, जिसे पूरे नेटवर्क का अहम ऑपरेशनल हैंडलर बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र साइबर ने 3 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस को भरोसा है कि अंतरराज्यीय तालमेल और जनसहयोग से आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महाराष्ट्र साइबर ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। 58 करोड़ रुपये के इस महाघोटाले में पहली किस्त की सफल वापसी यह दर्शाती है कि आधुनिक तकनीक, मजबूत जांच और कानूनी प्रक्रिया के जरिए साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

सहारनपुर : स्पेशल टास्क फोर्स ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश सिराज अहमद को मुठभेड़ में मार गिराया
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख रुपए के इनामी बदमाश सिराज अहमद को मुठभेड़ में मार गिराया. यह मुठभेड़ सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में हुई. सिराज अहमद सुल्तानपुर के एक चर्चित हत्या मामले में फरार चल रहा था और उस पर यूपी के कई जिलों में गंभीर धाराओं के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज थे.

सुल्तानपुर हत्या कांड के बाद से था फरार
सिराज अहमद मूल रूप से सुल्तानपुर जिले का निवासी था. उसने वहां एक चर्चित हत्या को अंजाम दिया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था. पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी और उसके सिर पर करीब एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था.

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से सहारनपुर पहुंचा था सिराज
खुफिया जानकारी के अनुसार, सिराज अहमद पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से सहारनपुर के गंगोह इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पहुंचा था. इसी दौरान STF को उसके मूवमेंट की पुख्ता सूचना मिली. मुखबिर की सूचना पर STF की टीम ने गंगोह क्षेत्र में घेराबंदी कर सिराज को रोकने की कोशिश की. खुद को घिरा देख सिराज ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. STF की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में सिराज अहमद मारा गया.

ऋषिकेश : एक्‍सीडेंट में घायल को अस्‍पताल पहुंचाया तो कहलाएंगे 'राहवीर', मिलेगा 25 हजार रुपये का पुरस्कार
ऋषिकेश : परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा सहायक निदेशक नरेश कुमार संघल ने कहा कि यदि मार्ग पर कोई व्यक्ति घायल मिले तो उसे तुरंत एंबुलेंस या निजी मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। ऐसा करने पर मददगार व्यक्ति राहवीर कहलाएगा, जिसे परिवहन विभाग राहवीर योजना के तहत 25 हजार रुपये पुरस्कार राशि देगा। इस दौरान पहले राहवीर नरेश पाल को विभाग ने पुरस्कृत किया।

शुक्रवार को परिवहन विभाग के तत्वावधान में आयोजित सड़़क सुरक्षा सप्ताह-संवाद कार्यक्रम में परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा सहायक निदेशक एनके संघल ने कहा भारत में सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए नागरिकों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरुकता होनी अति आवश्यक है।

मुंबई : टैक्स मुखबिर को 19 लाख का अंतरिम इनाम देने का आदेश दिया
मुंबई : बॉम्बे हाईकोर्ट ने 76 वर्षीय मुखबिर को उचित इनाम न देने पर सरकारी अधिकारियों की कड़ी आलोचना की, जो 1992 से कर चोरों के बारे में विश्वसनीय सुराग मुहैया करा रहा है। जस्टिस एमएस सोनक और जितेंद्र जैन की पीठ ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया कि वह दर्शन सिंह परमार को अंतरिम इनाम के तौर पर 19 लाख रुपए दे और छह महीने के भीतर उसे देय सटीक राशि निर्धारित करे।

परमार ने अदालत से गुहार लगाई थी कि वह तीन दशकों से राज्य बिक्री कर विभाग को बहुमूल्य जानकारी मुहैया करा रहा है, जिसके कारण विभिन्न कर चोरों से कर वसूली हुई है। इसके बावजूद, उसे सरकारी योजना के तहत मिलने वाले इनाम से वंचित कर दिया गया।