operation - Rokthok Lekhani News

मुंबई: मालाड में नाले में गिरे युवक का शव तीन दिन बाद मिला, एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन
मुंबई: मुंबई में भारी बारिश और जलजमाव के बीच कई हादसे भी हुए। मालाड पूर्व स्थित कुरार गांव इलाके में नाले में गिरकर लापता हुए एक युवक का शव तीन दिन बाद बरामद कर किया गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय योगेश वर्मा के रूप में हुई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, 5 जुलाई की रात करीब 11 बजे मालाड पूर्व के कुरार विलेज स्थित जैन मंदिर के पास तानाजी नगर क्षेत्र में योगेश वर्मा नाले में गिर गया था। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया था।

लगातार तीन दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार दोपहर करीब 1:31 बजे एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नाले से योगेश वर्मा का शव बाहर निकाला। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश और नाले में तेज बहाव के कारण बचाव अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान जारी रखा।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। बारिश के मौसम में मुंबई के कई इलाकों में जलभराव और नालों में तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और जोखिम वाले स्थानों से दूर रहें। सीएम ने खुद भी लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है। वहीं, मुंबई से सटे पालघर जिले में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बिजली, पानी, मोबाइल नेटवर्क, और खाने-पीने के सामान जैसी बुनियादी चीजों के बिना लोग जीवन यापन करने पर मजबूर हैं। विरार, वसई, और नालासोपारा में हुए जलजमाव से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। कई ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है या शॉर्ट-टर्मिनेट करना पड़ा। ट्रैक पर पानी भरे होने के कारण लोकल ट्रेन के संचालन में व्यवधान उत्पन्न हुआ है।

मुंबई: यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेनों का संचालन अवधि विस्तारित
मुंबई: पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्री भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है। पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09708 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर स्पेशल को 09 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09707 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 08 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

ट्रेन संख्या 04828 बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी स्पेशल को 26 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04827 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 25 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 04728 वलसाड–हिसार स्पेशल को 30 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04727 हिसार–वलसाड स्पेशल को 29 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

ट्रेन संख्या 04736 लक्ष्मी बाई नगर–श्रीगंगानगर स्पेशल को 31 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04735 श्रीगंगानगर–लक्ष्मी बाई नगर स्पेशल को 30 जुलाई, 2026 तक विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09708, 04828, 04728 तथा 04736 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 30.06.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

महाराष्ट्र एफडीए और एटीएस की बड़ी कार्रवाई, जालना में 1,080 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त
मुंबई : साइकोट्रोपिक दवाओं की कथित गैर-कानूनी बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जालना में 1,080 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त की हैं। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की गई है। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बिना चिकित्सकीय पर्चे और खरीद संबंधी रिकॉर्ड के नियंत्रित दवा की बिक्री के संकेत मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अभियान एक गोपनीय सूचना के आधार पर शुरू किया गया। सूचना में बताया गया था कि एंजिलम 0.5 नामक दवा का कथित रूप से गैर-कानूनी तरीके से वितरण और बिक्री की जा रही है। अल्प्राजोलम एक नियंत्रित साइकोट्रोपिक दवा है, जिसका उपयोग चिकित्सकीय सलाह के अनुसार किया जाता है। ऐसे में इसकी बिक्री और वितरण निर्धारित नियमों के तहत ही किया जा सकता है। कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने सबसे पहले जालना में एक व्यक्ति को 240 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ पकड़ा। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान वह व्यक्ति इन दवाओं से संबंधित कोई वैध डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन, खरीद का बिल या दवा रखने का अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई कि टैबलेट कथित तौर पर गैर-कानूनी बिक्री के उद्देश्य से रखी गई थीं।

इसके बाद अधिकारियों ने उस व्यक्ति से पूछताछ की। जांच में कथित तौर पर यह जानकारी सामने आई कि टैबलेट जालना के कदराबाद रोड स्थित मेसर्स वसंत मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स से बिना बिल के खरीदी गई थीं। इस जानकारी के आधार पर एफडीए और एटीएस की टीम ने संबंधित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। छापे के दौरान अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर से 840 और अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद कीं। इस तरह दोनों स्थानों से कुल 1,080 टैबलेट जब्त की गईं। अधिकारियों ने जब्त की गई दवाओं को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है और मामले से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

एफडीए के अधिकारियों का कहना है कि नियंत्रित दवाओं की बिक्री निर्धारित नियमों के अनुसार केवल अधिकृत चिकित्सकीय पर्चे पर ही की जा सकती है। यदि कोई मेडिकल स्टोर या व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाती है। इस मामले में भी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दवाओं की आपूर्ति का स्रोत क्या था और क्या इस कथित नेटवर्क से अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि दवाओं की खरीद-बिक्री कितने समय से की जा रही थी और क्या अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

एफडीए ने कहा कि राज्य में साइकोट्रोपिक और अन्य नियंत्रित दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए नियमित निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं। विभाग ने मेडिकल स्टोर संचालकों को भी निर्धारित नियमों का पालन करने और बिना वैध दस्तावेज किसी भी नियंत्रित दवा की बिक्री नहीं करने की सलाह दी है। अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि ऐसी दवाएं केवल पंजीकृत चिकित्सक की सलाह और वैध प्रिस्क्रिप्शन पर ही खरीदें। यदि कहीं नियंत्रित दवाओं की अवैध बिक्री की जानकारी मिलती है, तो उसकी सूचना संबंधित विभाग को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। फिलहाल मामले की जांच जारी है। एफडीए और एटीएस यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस कथित अवैध बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या रही और क्या इस नेटवर्क का दायरा जालना से बाहर भी फैला हुआ है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई: अक्सा बीच पर 17 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी
मुंबई: मुंबई के मलाड इलाके में स्थित अक्सा बीच पर शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 17 वर्षीय लड़के के समुद्र में डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से ही प्रशासन और कई एजेंसियों की ओर से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के अनुसार यह घटना मलाड वेस्ट स्थित अक्सा बीच पर आईएनएस हमला और शीतला देवी मंदिर (टैंगो-13) के बीच के क्षेत्र में हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मजीद खान (17) नाम का किशोर समुद्र में नहाने या पानी के करीब जाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया और इसके बाद से लापता है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, तटरक्षक बल और अन्य बचाव एजेंसियों को मौके पर बुलाया गया। तुरंत ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया, जो खबर लिखे जाने तक जारी है। समुद्र की स्थिति और तेज लहरों के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं, लेकिन टीम लगातार प्रयास कर रही है कि किशोर का पता लगाया जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़का अपने कुछ साथियों के साथ बीच पर आया था। इसी दौरान वह पानी के अंदर चला गया और कुछ ही देर में लहरों के बीच गायब हो गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और लाइफगार्ड टीम को सूचना दी गई।

बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल पर लाइफगार्ड की तैनाती के बावजूद अचानक बढ़ी लहरों के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। प्रशासन का कहना है कि समुद्र में उस समय ज्वार की स्थिति भी थी, जिससे खतरा और बढ़ गया। बचाव कार्य में मरीन पुलिस, कोस्ट गार्ड, स्थानीय आपदा प्रबंधन दल और लाइफगार्ड टीम शामिल हैं। समुद्र में नावों और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अब तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मानसून और ऊंची लहरों के दौरान समुद्र तटों पर अत्यधिक सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें। अधिकारियों ने यह भी कहा कि कई बार चेतावनी के बावजूद लोग पानी के बहुत अंदर चले जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। अक्सा बीच मुंबई के लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग आते हैं। हालांकि मानसून के दौरान यहां समुद्र काफी खतरनाक हो जाता है और कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।

फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता लापता किशोर की तलाश है। सर्च ऑपरेशन को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और हर संभावित क्षेत्र की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि जैसे ही कोई नई जानकारी मिलेगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा। इस घटना से इलाके में चिंता का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।